Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्मी में फ्रिज से नहीं पिएं मटके का ठंडा-ठंडा पानी, सेहत को होंगे ये 4 जबरदस्त फायदे

Matka Water : मटके का पानी पीने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। यह गर्मियों से राहत दिलाने के साथ-साथ पाचन को भी दुरुस्त रख सकता है। आइए जानते हैं इसके लाभ-

गर्मी में फ्रिज से नहीं पिएं मटके का ठंडा-ठंडा पानी, सेहत को होंगे ये 4 जबरदस्त फायदे

Written by Kishori Mishra |Updated : April 6, 2023 7:11 AM IST

Matka Water : कई लोगों के लिए मटका (मिट्टी का बर्तन या मिट्टी का घड़ा) से पानी पीना कोई नई बात नहीं है। भारतीय घरों में मटके में पानी जमा करने की परंपरा सदियों से पुरानी है। आज भी भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग पीने के पानी के लिए मटके का उपयोग करते हैं। हालांकि, धीरे-धीरे मटके की जगह फ्रिज ने ले ली है। कई लोग मटके के पानी की जगह फ्रिज के पानी को ज्यादा तरजीह देने लगे हैं, जो उनकी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। हालांकि, आपको बता दें कि मटके का पानी प्राकृतिक रूप से ( Is matka water good for health? ) ठंडा रखता है, इसके कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। अगर आप मटके के पानी से होने वाले फायदों से अनजान हैं, तो आप हम आपको इस लेख में इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं घड़े या मटके का पानी पीने से सेहत (Matka Water: Is It Good or Bad ) को होने वाले फायदे क्या हैं?

मटके का पानी पीने के फायदे - Health Benefits of Clay pot Water

भारत में भले ही आज भले ही फ्रिज का चलन काफी ज्यादा बढ़ा हो, लेकिन आज भी कई ऐसे लोग हैं, जिनके घरों में फ्रिज होने के बावजूद मटके के पानी का प्रयोग किया जाता है। क्योंकि इस पानी का स्वाद और सेहत के लिहाज से फायदे काफी ज्यादा हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

हीट स्ट्रोक से करे बचाव

मटके का पानी पीने से आपके शरीर को भरपूर रूप से खनिज और विटामिन प्राप्त होता है, जो हीट स्ट्रोक के खतरों को कम कर सकता है। साथ ही यह शरीर की गर्मी को भी शांत करता है। अगर आप अपने शरीर के तापमान को कम करना चाहते हैं, तो मटके के पानी का सेवन करें। 

Also Read

More News

अल्काइन गुण - Alkaline Properties

मिट्टी में क्षारीय गुण होते हैं जो गैस्ट्रिक और एसिडिटी की समस्या को दूर रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। साथ ही यह गुण शरीर के पीएच लेवल में भी सुधार ला सकता है। अगर आप पेट संबंधी परेशानियों को दूर रखना चाहते हैं तो मटके का पानी जरूर पिएं। 

गले की खराश का करे इलाज

गले की खराश को शांत करने के लिए मिट्टी के बर्तन या मटके का पानी एक बेहतरीन उपाय साबित हो सकता है। फ्रिज का पानी अक्सर बहुत ठंडा होता है। वहीं, कमरे के तापमान का पानी अक्सर पीने लायक नहीं होता है। ऐसे में अगर आप मिट्टी के घड़े या मटके के पानी का सेवन करते हैं, तो यह गले में खराश जैसी परेशानियों को नहीं होने देता है। वहीं, इससे मिट्टी में मौजूद पोषक तत्व भी आपके शरीर को प्राप्त होता है। मटके का पानी आपको सर्द-गर्म की वजह से होने वाली समस्याओं को भी रोक सकता है। इससे आप किसी भी श्वसन संबंधी समस्या और खराब गले की परेशानी को कम कर सकते हैं। 

पाचन और चयापचय में करे सुधार

हाइड्रेशन आपके आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और आपके चयापचय को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। क्योंकि मिट्टी या मटका के पानी में कोई केमिकल नहीं होता है, ऐसे में शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मटके का पानी अधिक असरदार हो सकता है। ऐसे में आप अपने संपूर्ण पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने के लिए मटके का पानी पी सकते हैं। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मटके का पानी पीने से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर मार्केट से नए मटके को जब भी खरीदकर लाएं, तो उसे अच्छे से क्लीन करने के बाद ही मटके में पानी भरें।