
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 12, 2020 12:52 AM IST
पेरिस के कई हिस्सों में मास्क लगाना अब अनिवार्य, जानिए क्यों।
Face mask & Coronavirus: फ्रांस की राजधानी पेरिस (Paris) में फैले कोविड-19 (Covid-19) से निपटने के लिए अधिकारियों द्वारा लागू किए गए नए नियमों के बाद पेरिस के कई हिस्सों में घर से बाहर होने के दौरान फेस मास्क पहनने की अनिवार्यता सोमवार से लागू कर दी गई है। बीबीसी ने पुलिस के हावले से कहा कि यह आदेश 11 वर्ष की आयु के बच्चों पर और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों (Face mask & Coronavirus) में लागू होता है, जैसे कि सीन नदी के किनारे और खुले बाजारों में।
पुलिस द्वारा भेजी गई सूची के अनुसार, 100 से अधिक सड़कों को आदेश के मद्देनजर कवर किया गया है। हालांकि, कुछ लोकप्रिय पर्यटक केंद्र, जैसे कि आइफिल टावर, आर्क डी ट्रिम्फ और चैंप्स-एलिसीज को नए नियमों से छूट दी गई थी। फ्रांस में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क (Coronavirus Mask) लगाना पहले से ही अनिवार्य है। उल्लंघन करने वालों पर 135 यूरो जुर्माना लगाया जाएगा। सोमवार तक, देश में 30,327 मौतों के साथ कोरोना के कुल 235,237 मामले दर्ज किए गए।
डब्लूएचओ ने गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा था कि जो लोग घर पर कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों का ध्यान रखते हैं, होम आइसोलेशन में हैं, मेडिकल वर्कर्स, डॉक्टर्स के साथ ही सर्दी-जुखाम, गले में खराश जैसे लक्षण जिनमें नजर आ रहे हैं, वे सभी कोविड-19 मास्क जरूर पहननें। हालांकि, जिस तेजी से कोरोना कुछ देशों में बढ़ रहा है, उसमें जरूरी है कि घर से बाहर निकलते समय, बाजार, मेट्रो, बस, ट्रेन जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क जरूर पहनें। कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति के आस-पास जाने पर भी फेस मास्क का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
कुछ लोग एक ही मास्क को बार-बार पहनते और छूते रहते हैं। ऐसा करना खतरे से खाली नहीं है। मास्क पहनने का फायदा तभी होगा, जब आप मास्क को बार-बार ना छुएं। यदि आप घर का बना मास्क पहनते हैं, तो उसे दो-तीन बार से अधिक इस्तेमाल ना करें। सर्फ, डेटॉल के पानी में अच्छी तरह से साफ करें। उसे धूप में सुखाएं। किसी व्यक्ति को खांसी-सर्दी के लक्षण हैं, तो मास्क पहनना दूसरों के लिए फायदेमंद हो सकता है। यदि आप संक्रमित भी हैं, तो ऐसा करके आप इसे फैलने से रोक सकते हैं।
Coronavirus Mask: क्या कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना है जरूरी?