
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 18, 2022 2:05 PM IST
छह बार की विश्व चैंपियन भारत की स्टार बॉक्सर एमसी मैरीकॉम (Mary kom) को एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट में चोट (Anterior Cruciate Ligament Tear) लगी है, जिसके कारण उन्हें कुछ दिन तक खेल से दूर रहना पड़ सकता है। दरअसल, ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम गुरुवार को दिल्ली में महिलाओं के भारतीय मुक्केबाजी राष्ट्रमंडल खेल 2022 चयन ट्रायल में खेल रही थी और इस दौरान हरियाणा की नीतू के खिलाफ खेलते हुए उनका बायां घुटना मुड़ (knee sprain) गया। घुटने मुड़ने के बाद उन्होंने उपयुक्त जांच व स्कैन कराए जिसके रिजल्ट में एसीएल इंजरी डायग्नोस हुई। बता दें कि जब तक मेरी कॉम एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट की चोट से पूरी तरह से रिकवर नहीं हो जाती हैं, उन्हें खेल से दूरी बनाकर रखनी पड़ सकती है।
स्कैनिंग के दौरान डॉक्टर ने एसीएल इंजरी का डायग्नोस किया और ऐसे में उन्होंने कहा कि पूरी तरह से रिकवरी करने की लिए रिकंस्ट्रक्शन (पुनर्निर्माण) सर्जरी करनी पड़ सकती है। सर्जरी की मदद से क्षतिग्रस्त हुए लिगामेंट्स और टेंडन की रिपेयर फिर से की जा सकती है, ताकि रिकवरी हो सके।
हमारे शरीर में प्रमुख रूप से चार लिगामेंट्स होते हैं, जिनमें से एक एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट भी है। एसीएल घुटने के जोड़ के पास होता है। इस लिगामेंट में किसी प्रकार का दबाव, खिंचाव या झटका लगने से कई बार लिगामेंट्स में दरार बन जाती है या फिर अन्य कोई क्षति आ जाती है। इस स्थिति को एसीएल इंजरी या एसीएल की चोट कहा जाता है।
खेल-कूद के दौरान घुटने के जोड़ में अचानक से दर्द होना एसीएल इंजरी का प्रमुख लक्षण हो सकता है। वहीं कई बार अगर चोट गंभीर है, तो लिंगामेंट टूटने के दौरान चटक जैसी आवाज भी सुनाई दे सकती है। एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट इंजरी के बाद प्रमुख रूप से देखे जाने वाले लक्षण आमतौर पर निम्न हो सकते हैं -
एसीएल चोट ज्यादातर खेल-कूद में भाग लेने वाले लोगों में ही देखी जाती है। खासतौर पर जो व्यक्ति फुटबॉल या बास्केटबॉल जैसे खेल खेलते हैं, उन्हें यह इंजरी होती है। एसीएल चोट के कारण प्रमुख रूप से निम्न हैं -