
... Read More
Bird Flu Alert in India: मप्र में बर्ड फ्लू के कारण चिकन दुकानें हुईं बंद! जानें, क्या है बर्ड फ्लू और एवियान फ्लू में अंतर, कैसे फैलता है इंसानों में बर्ड फ्लू?
Bird Flu Alert in India in Hindi: मध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू (Bird flu in Madhya Pradesh) ने दस्तक दे दी है। मंदसौर जिले में पिछले दिनों मरे कौओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने 15 दिन के लिए नगरीय इलाके में स्थित चिकन दुकान और पोल्ट्रीफार्म बंद करने का फैसला लिया है। मंदसौर के जिलाधिकारी मनोज पुष्प ने बताया है कि कौओं की मौत के बाद नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से चार नमूने पॉजिटिव आए हैं। एहतियात के तौर पर जिले की नगर पालिका क्षेत्र में स्थित चिकन दुकानों और पोल्ट्रीफार्म को एहितयात के तौर पर 15 दिन के लिए बंद करने का फैसला लिया है।
वहीं, मध्यप्रदेश पशुपालन विभाग के संचालक डॉ. आर.के. रोकड़े ने संवाददाताओं केा बताया कि मध्यप्रदेश में राजस्थान के सीमावर्ती हिस्सों से बर्ड फ्लू (Bird Flu) आया है। अब तक इंदौर, मंदसौर, आगर, खरगोन, उज्जैन, देवास, नीमच और सीहोर में कौओं की मौत हुई है। इसमें इंदौर और मंदसौर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी जिलों को अलर्ट किया गया है। कहीं भी पक्षी मृत मिले तो सैंपल भेजे जाएं।
मध्य प्रदेश के अलावा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और केरल में भी बर्ड फ्लू का संकट (Bird Flu Alert in India in Hindi) गहरा गया है। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में कौओं की मौत होने के कारण सरकार ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है। यहां बीते 10 दिनों में बड़ी संख्या में कौओं की मौत हुई है।
पशुपालन मंत्री पटेल ने कहा कि कौवों में पाया जाने वाला वायरस एच5एन8 (Virus H5N8) अभी तक मुर्गियों में नहीं मिला है। मुर्गियों में पाया जाने वाला वायरस सामान्यत एच5एन1 (H5N1) होता है। पटेल ने लोगों से अपील की है कि पक्षियों पर नजर रखें। पक्षियों में जब नजर आएं ये निम्न लक्षण तो अलर्ट हो जाएं-
पक्षियों की आंख, गर्दन और सिर के आसपास सूजन
आंखों से रिसाव होना
कलगी और टांगों में नीलापन
अचानक कमजोरी, पंख गिरना
पक्षियों की फुर्ती, आहार और अंडे देने में कमी दिखाई देना
असामान्य मृत्यु दर बढ़ना
बर्ड फ्लू को ही एवियान फ्लू (Avian flu) कहते हैं। बर्ड फ्लू एवियान इन्फ्लूएंजा वायरस H5N1 के कारण (What is Bird flu in hindi) होता है। इस वायरस से पक्षी इंफेक्टेड होते हैं, जिससे एक साथ कई पक्षियों की मौत होने लगती है। ऐसे में मांस का सेवन करने वाले लोगों को चिकन खाने से बचना चाहिए। H5N1 वायरस पक्षियों के साथ ही इन्सानों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है। यदि कोई व्यक्ति इस वायरस से इंफेक्टेड होता (how bird flu spread to humans) है, तो आपको निम्न लक्षण नजर (Symptoms of Bird flu in Humans) आ सकते हैं-
सर्दी-जुकाम
सांस लेने में तकलीफ
उल्टी आने की समस्या हो सकती है
मांसपेशियों में दर्द, दस्त, गले में सूजन
हालांकि, ये कई ऐसे लक्षण हैं, जिसे लोग कॉमन फ्लू समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अभी जिस तरह से बर्ड फ्लू (Bird Flu spread in india) फैल रहा है, उसे देखते हुए इन लक्षणों को आप नजरअंदाज ना करें। वैसे ये लक्षण कोरोनावायरस में भी नजर आते हैं, तो आपको इन दिनों अधिक अलर्ट रहने की जरूरत है। इस तरह की बीमारी से बचने के लिए जरूरी है कि आप इम्यूनिटी को मजबूत करें। ऊपर बताए गए लक्षण नजर आएं तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
राजस्थान से तो ऐसी भी खबर सामने आई कि वहां आसमान से मरे हुए पक्षी जमीन (Bird Flu Alert in India in Hindi) पर गिर रहे थे। उसके बाद वहां एवियान फ्लू (Avian flu) होने की पुष्टि की गई। झलावर (Jhalawar) में 27 दिसंबर को लगभग 100 मृत कौवों के सैंपल की जांच करने के बाद उनमें एवियान इंफ्लूएंजा (Avian Influenza) होने की पुष्टि हुई है। तब से राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बर्ड फ्लू को ही एवियान फ्लू या इंफ्लूएंजा भी कहते हैं। यह एक प्रकार का वायरल डिजीज है, जो संक्रामक होता है। यह एक पक्षी से दूसरे पक्षी और फिर जानवरों में फैल सकता है। इस बीमारी के कारण कई पक्षियों की जान चली जाती है। इतना ही नहीं, यह इंसानों में भी फैल सकता है। एच5एन1 सबसे कॉमन बर्ड फ्लू का फॉर्म है।
बर्ड फ्लू का इलाज एंटीवायरल ड्रग ओसेल्टामिविर (टैमीफ्लू) Oseltamivir (Tamiflu) और जानामिविर (रेलेएंजा) zanamivir (Relenza) से किया जाता है। यदि आप इस वायरस से संक्रमित हो जाएं, तो आराम करना जरूरी है। हेल्दी डायट लें। लिक्विड पदार्थ शामिल करें। बर्ड फ्लू अन्य लोगों में ना फैले, इसके लिए मरीज को एकांत में रखना चाहिए।