
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : March 30, 2023 8:05 AM IST
World Bipolar Day 2023 : बाइपोलर एक तरह की मानसिक स्थिति है। इस स्थिति से ग्रसित मरीजों का मूड स्विंग काफी ज्यादा होता है। इस डिसऑर्डर को मैनिक डिप्रेशन भी कहा जाता है। बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रसित मरीज मानसिक और शारीरिक रूप से काफी सुस्त महसूस करते हैं। इसकी वजह से नींद की कमी, सोचने की क्षमता खराब होना, शरीर में एनर्जी कम होना जैसे लक्षण नजर आते हैं। यह परेशानी कई सप्ताह से कई महिनों तक व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। बाइपोलर डिसऑर्डर और सिजोफ्रेनिया में जेनेटिक रूप से बहुत समानता होती है। इस मानसिक स्थिति का घरेलू इलाज भी संभव है। आइए जानते हैं बाइपोलर यानी मैनिक डिप्रेशन की स्थिति में घर पर कैसे करें इलाज?
बाइपोलर डिसऑर्डर का घर पर भी इलाज संभव है। इसके लिए आपको अपने लाइफस्टाइल पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं इस बारे में-
अगर आप मैनिक डिप्रेशर की स्थिति को कम करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज करने से आपका शरीर और मन एक्टिव रहता है जिससे आप सुस्त महसूस नहीं करते हैं। बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रसित मरीजों के लिए लो-इंटेसिटी और मोडरेट एक्सरसाइज फायदेमंद माना जाता है। इस तरह के एक्सरसाइज की मदद से डोर्फिन केमिकल रिलीज होता है, जो व्यक्ति के मूड को बेहतर कर सकता है।
बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रसित व्यक्तियों के लिए नींद बेहद जरूरी होता है। नींद को बेहतर करने के लिए स्लीप हाइजीन को फॉलो करें। सोने से पहले कुछ स्लीपिंग सॉन्ग सुनें। इससे नींद लाने में सुधार हो सकता है।
डिप्रेशर और मूड स्विंग जैसी परेशानियों को कम करने के लिए आपको अपने खानपान पर भी ध्यान देने की जरूरत है। कुछ लोग डिप्रेशन या फिर स्ट्रेस फील होने पर खाना-पीना छोड़ देते हैं। ऐसा करने से आपका मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है। इस स्थिति में आपको स्वस्थ खानपान को अपनाने की जरूरत होती है। मुख्य रूप से आप हेल्दी स्नैक्स और प्रोटीन युक्त आहार को अपने डाइट में शामिल करें।
बाइपोलर डिसऑर्डर के लक्षण नजर आने पर आपको अपने मूड को बेहतर करने की जरूरत होती है। ऐसे में आप अपनी हॉवी पर ध्यान दे सकते हैं। आपकी हॉवी किसी भी तरह की हो सकती है। चाहे वह किताब पढ़ना हो या फिर गाने सुनना, आप इन छोटी-छोटी हॉवी पर ध्यान देकर अपने मन को सुस्त होने से बचा सकते हैं।
बाइपोलर डिसऑर्डर की स्थिति में आपको अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देने की जरूरत होती है। ताकि आप इस मानसिक स्थिति से उबर सकें। वहीं, अगर आप मानसिक रूप से अधिक परेशान महसूस कर रहे हैं, तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।