प्रजनन क्षमता हो गई है कम, तो जानें पुरुषों को किन चीजों का करना चाहिए सेवन

दूध से बने उत्पादों के सेवन से न केवल शारीरिक मजबूती बढ़ती है बल्कि प्रजनन क्षमता को बढ़ाने बहुत ही मदद मिलती है। इसमें कई तरह के पोषक त्वत मौजूद होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देने का भी काम करता है। 

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 16, 2019 5:26 PM IST

बिगड़ती जीवनशैली और बढ़ती उम्र में सिर्फ औरतों की ही प्रजनन क्षमता प्रभावित नहीं होती बल्कि मर्द भी इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं। यदि आपक भी लगता है कि आपकी प्रजनन क्षमता प्रभावित हो गई है, तो इसे आप कुछ घरेलू उपायों से भी बढ़ा सकते हैं। कुछ आहार ऐसे होते हैं, जो प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। जानें, पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले आहार के बारे में:

विटामिन डी- शरीर में विटामिन डी की कमी का मतलब हड्डियों और मांशपेशियों का कमजोर होना। विटामिन डी से शारीरिक उत्तेजना को बढ़ाने वाले हार्मोन को भी बढ़ाया जा सकता है। इससे पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या भी बढ़ती है। विटामिन डी के लिए आप सुबह-सुबह सूर्य की रोशनी प्राप्त करें। इसके अलावा अंडा, डेयरी उत्पाद, चिकन, मछलियां, फैटी मछली जैसे सैल्मन, टूना विटामिन डी के प्रमुख स्रोत हैं।

स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए नियमित करें ये 4 आसन

ओमेगा-3 फैटी एसिड- ओमेगा-3 फैटी एसिड पॉलीअनसेचुरेटेड वसा का एक रूप है जो शरीर द्वारा निर्मित नहीं होती और यह अलग-अलग आहार से प्राप्त किया जा सकता है। यह पुरुषों में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने और गर्भपात के खतरे को कम करने में बहुत मददगार होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड के स्रोतों में सूखे मेवे, मूंगफली, अलसी, सूरजमुखी, टोफू, गोभी, हरी बीन्स, ब्रोकोली, सरसों के बीज, कनोडिया या सोयाबीन और स्प्राउट्स शामिल हैं।

एक्यूपंचर दूर करे इंफर्टिलिटी प्रॉब्लम, बढ़ाए प्रेगनेंसी की संभावनाएं

 एंटीऑक्सीडेंट से बढाएं प्रजनन क्षमता- एंटीऑक्सिडेंट, जैसे कि विटामिन सी और ई और कैरोटीनॉइड, मुक्त कणों के कारण होने वाले नुकसान से कोशिकाओं की रक्षा में मदद कर सकते हैं। एंटीऑक्सिडेंट मानव निर्मित या प्राकृतिक पदार्थ होते हैं, जो कुछ प्रकार की कोशिका को क्षति होने से रोक सकते हैं। प्रजनन की ताकत को बढ़ाने के लिए पुरुषों को अपने आहार में एंटीऑक्सीडेंट शामिल करना चाहिए। एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार से न केवल आप अपनी प्रजनन क्षमता को बढ़ा सकते हैं बल्कि खुद को कई बीमारियों से दूर भी रख सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार में शामिल है – ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी, चेरी, स्ट्रॉबेरी, सेब, अंगूर, नाशपाती, ब्रोकोली, गोभी, अजवाइन, टमाटर, प्याज, हरी चाय और जैतून का तेल।

थायराॅइड है तो अलर्ट हो जाएं, महिलाओं में बढ़ सकती है इंफर्टिलिटी की समस्या

विटामिन का सेवन- मल्टीविटामिन आहार का सेवन करके पुरुष अपनी प्रजनन क्षमता बढ़ा सकते हैं। फोलिक एसिड, विटामिन ए, ई, 12 और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वए प्रजनन क्षमता को बढ़ाते हैं। अपनी डाइट में शतावरी, ब्रोकोली, पालक, केला, आलू, सूखे खुबानी, अंजीर, दूध, अंडे, पनीर और दही शामिल करें।

दूध उत्पादों का सेवन- दूध से बने उत्पादों के सेवन से न केवल शारीरिक मजबूती बढ़ती है बल्कि प्रजनन क्षमता को बढ़ाने बहुत ही मदद मिलती है। इसमें कई तरह के पोषक त्वत मौजूद होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देने का भी काम करता है।

इंफर्टिलिटी के कारण नहीं बन पा रही हैं मां, जानें किन कारणों से होती है यह समस्या

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source