Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मलेरिया ने चूस लिया शरीर का सारा खून? जानें मलेरिया से जल्दी ठीक होने के लिए कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट

मलेरिया एक मच्छर जनित बीमारी है, जो एनोफेलिन मच्छरों के काटने से फैलती है। मलेरिया से पीड़ित रोगियों की रक्त प्लेटलेट कम हो जाती है जिसके कारण उन्हें कमजोरी, बुखार और मांसपेशियों में ऐंठन होने लगती है। मलेरिया के लिए विशेष रूप से कोई डाइट नहीं है, लेकिन अपनी डाइट को बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त पोषण महत्वपूर्ण है। अगर आप या आपके घर में कोई भी व्यक्ति मलेरिया की चपेट में आ गया है तो हम उसे तेजी से ठीक होने के लिए यहां कुछ ऐसी डाइट ट्रिक्स बता रहे हैं, जो उन्हें जल्दी से ठीक होने में मदद करेंगी।

मलेरिया ने चूस लिया शरीर का सारा खून? जानें मलेरिया से जल्दी ठीक होने के लिए कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट
मलेरिया ने चूस लिया शरीर का सारा खून? जानें मलेरिया से जल्दी ठीक होने के लिए कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट

Written by Jitendra Gupta |Updated : October 13, 2020 11:01 AM IST

पोषक तत्वों से भरी और संतुलित डाइट आपको किसी भी बीमारी से रिकवरी करने में मदद कर सकती है और आपको तेजी से ठीक होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। स्वस्थ और पौष्टिक भोजन से भरपूर एक प्लेट न केवल आपको ऊर्जा प्रदान करती है, बल्कि आपके शरीर को अंदर से ठीक करके रिकवरी प्रक्रिया को भी तेज करती है। कुछ ऐसा हाल मलेरिया से पीड़ित लोगों का भी है।

जी हां, मलेरिया एक मच्छर जनित बीमारी है, जो एनोफेलिन मच्छरों के काटने से फैलती है। मलेरिया से पीड़ित रोगियों की रक्त प्लेटलेट कम हो जाती है जिसके कारण उन्हें कमजोरी, बुखार और मांसपेशियों में ऐंठन होने लगती है। मलेरिया के लिए विशेष रूप से कोई डाइट नहीं है, लेकिन अपनी डाइट को बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त पोषण महत्वपूर्ण है। अगर आप या आपके घर में कोई भी व्यक्ति मलेरिया की चपेट में आ गया है तो हम उसे तेजी से ठीक होने के लिए यहां कुछ ऐसी डाइट ट्रिक्स बता रहे हैं, जो उन्हें जल्दी से ठीक होने में मदद करेंगी। तो आइए जानते हैं ऐसी डाइट, जो मलेरिया से आपको जल्दी ठीक करने में करेगी मदद।

अपने आप को हाइड्रेटेड रखें

खुद को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पिएं। आप नारियल पानी, नींबू पानी और फलों के रस को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन सबके अलावा ककड़ी, संतरे जैसे फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए आप इन फूड्स को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। दरअसल पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और आपको तेजी से ठीक होने में मदद करता है। इसके अलावा, जब आप मलेरिया से पीड़ित होते हैं, तो मरीज आमतौर पर भूख न लगने का अनुभव करते हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना उनके लिए क्षतिपूर्ति का काम कर सकता है और आपको ऊर्जावान बनाए रख सकता है।

Also Read

More News

हेल्दी प्रोटीन को डाइट में करें शामिल

मलेरिया के कारण मांसपेशियों को नुकसान पहुंचता है और व्यक्ति को अत्यधिक कमजोरी महसूस हो सकती है। मलेरिया से उबरने के लिए प्रोटीन का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा काम है। प्रोटीन जीवन का निर्माण खंड है। शरीर की रिकवरी के लिए प्रत्येक कोशिका और टिश्यू को इसकी आवश्यकता होती है। इसलिए मलेरिया होने पर अतिरिक्त प्रोटीन का सेवन रिकवरी में तेजी ला सकता है। फलियां, नट्स, हरी सब्जियां और डेयरी उत्पाद प्रोटीन के कुछ सामान्य स्रोत हैं।

फैट का सेवन कम करें

कार्ब्स और प्रोटीन की तरह, फैट भी कई कार्यों के लिए हमारे शरीर द्वारा आवश्यक एक महत्वपूर्ण macronutrient है, लेकिन इसे मॉडरेशन में सेवन किया जाना चाहिए। बहुत अधिक फैट और तले हुए भोजन का सेवन करने से अपच की समस्या हो सकती है, जिससे आपकी स्थिति और बिगड़ सकती है। इसके अलावा, अपने आहार में वसा के स्वस्थ स्रोतों को शामिल करें, जिसमें ओमेगा 3 भी हो। ओमेगा -3 फैट में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करेंगे।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इन फूड्स से बचें

तला, मसालेदार और फैटी सभी प्रकार के खाद्य पदार्थों से बचें। इस दौरान हाई फाइबर वाली सब्जियों और फलों की अधिक मात्रा के सेवन से भी बचना चाहिए। कॉफी, चाय, फिजी पेय और अन्य कैफीन युक्त पेय पदार्थों का अधिक सेवन भी समस्या का कारण बन सकता है। जल्दी ठीक होने के लिए हल्का भोजन करना अच्छा होता है जिसे पचाना आसान होता है।

About the Author

... Read More