
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 7, 2020 10:11 PM IST
मलाइका अरोड़ा ने कहा, कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव लेकिन बीमारी के लक्षण नहीं, ये हैं कोरोना के गंभीर लक्षण।
Malaika Arora corona news: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के कोरोना होने की जानकारी उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने दी थी, लेकिन तब इस बात की पुष्टि खुद मलाइका ने नहीं की थी। आखिरकार सोशल मीडिया के जरिए सोमवार को उन्होंने पुष्टि कर दी कि उनका कोविड -19 टेस्ट पॉजिटिव (Malaika covid test positive) आया है। इसे लेकर लगातार खबरें आ रहीं थीं कि वे भी कोरोना की चपेट में आईं हैं।
मलाइका ने कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, "आज मेरी कोविड-19 परीक्षण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई (Malaika Arora corona news) है। मैं आपको सभी को बताना चाहती हूं कि मैं अच्छा महसूस कर रही हैं। मुझमें कोरोना बीमारी के लक्षण (Symptoms of coronavirus) नहीं हैं। मैं सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। डॉक्टर्स और अधिकारियों के निर्देश पर मैं घर पर क्वारंटीन (Home Quarantine) में हूं। मैं आप सभी से शांत और सुरक्षित रहने का आग्रह करती हूं। आप सभी के सपोर्ट के लिए धन्यवाद।"
मलाइका के संक्रमित होने की खबर तब आना शुरू हुईं थी, जब रविवार को उनके करीबी दोस्त अर्जुन कपूर ने खुद के कोरोना (Arjun kapoor corona) पॉजिटिव पाए जाने की घोषणा की थी। अर्जुन (Arjun kapoor) ने भी इंस्टाग्राम पर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही थी। उन्होंने लिखा था, "यह मेरा कर्तव्य है कि मैं आप सभी को सूचित करूं कि मेरा कोरोनावायरस परीक्षण पॉजिटिव आया है। मुझमें लक्षण नहीं है और ठीक हूं। डॉक्टर्स और अधिकारियों की सलाह पर मैंने खुद को घर में आइसोलेट (Isolate) कर लिया है और अगले कुछ दिनों तक घर पर ही क्वारंटीन में रहूंगा।"
अब तक कोरोनावायरस से कई फिल्मी एक्टर-एक्ट्रेस संक्रमित हो चुके हैं। इसमें बच्चन परिवार का नाम पहले आता है, क्योंकि जया बच्चन को छोड़कर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, एश्वर्या राय बच्चन, आराध्या को कोरोना हो चुका है और वे सभी हॉस्पिटल में इलाज कराने के बाद अब पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। इसने अलावा, एक्टर अनुपम खेर की मां, भाई, भतीजी, गायिका कनिका कपूर, किरण कुमार, एक्ट्रेस रेचल व्हाइट, मोहेना सिंह, करीम मोरानी आदि कोरोना को हरा कर स्वस्थ हो चुके हैं।
बुखार, कफ, सूखी खांसी
गले में खराश, सिर दर्द, चक्कर आना
सांस लेने में तकलीफ
नाक बहना, निमोनिया, सीने में दर्द
दस्त (Diarrhea) और उल्टी आना या जी मिचलाना
स्वाद और गंध का पता नहीं चलना
मांसपेशियों में दर्द
ठंड लगना या चिल्स (Chills)
कावासाकी डिजीज, कोविड टोज आदि।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हुए कोरोना से संक्रमित, कोरोना के लक्षण नहीं पर खुद को किया आइसोलेट
कोरोनावायरस के सामने आए 3 नये लक्षण, इन्हें ना करें नजरअंदाज
New Symptoms of Corona: बुखार, खांसी से पहले दिखे ये 2 नए लक्षण, तो हो सकता है कोरोना