Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Arjun-Malaika corona positive: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun kapoor corona positive) और मलाइका अरोड़ा दोनों ही कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। अर्जुन कपूर ने खुद रविवार को खुलासा किया कि वह कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। अभिनेता अभी 'होम क्वारंटीन' (Home quarantine) में हैं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं आप सभी को सूचित करूं कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और मेरे शरीर में कोरोना के लक्षण (Symptoms of coronavirus) नहीं दिख रहे हैं। मैंने डॉक्टरों और प्रशासन की सलाह पर खुद को आइसोलेट (Isolate) कर लिया है और मैं होम क्वारंटीन में रहूंगा। अर्जुन कपूर के बाद मलाइका अरोड़ा भी कोरोना से संक्रमित (Malaika arora corona news) पाई गई हैं। मलाइका के कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आने की जानकारी उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने दी है।
अर्जुन ने लिखा, "मैं आप सभी का आपके सपोर्ट के लिए पहले ही शुक्रिया अदा करता हूं। मैं आप सभी को अपने सेहत की जानकारी देता रहूंगा। ऐसा वक्त पहले कभी नहीं आया था, असामान्य समय है। मुझे विश्वास है कि पूरी मानवता इस वायरस से लड़कर जंग जीतेगी।" अभिनेता के संक्रमित होने की खबर (Arjun-Malaika corona positive) सुनकर उनके प्रसंशकों और करीबियों ने उन्हें शीघ्र ठीक होने की कामना की।
एक्टर हिमांश कोहली हुए कोरोना से संक्रमित, साझा किए कोरोना से बचाव के ये 3 घरेलू नुस्खे