... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 30, 2018 6:14 PM IST
Image credits by: Eating you meals in the limited time frame can help in improved overall health. © Shutterstock
पारंपरिक रसोई घर में हर चीज के सेवन का निश्चित समय होता था। विदेशों में भी बहुत सी जगहें ऐसी हैं जहां एक निश्चित समय के बाद खाना नहीं मिलता। पर हमारी अपनी दिनचर्या ऐसी हो गई है कि इसमें किसी भी चीज का समय निश्चित नहीं है। जब टाइम मिलता है हम तभी खाने का डिब्बा खोल लेते हैं और टाइम न मिले तो या तो जंक फूड खा लेते हैं या फिर चाय-कॉफी में ही दिन निकाल देते हैं। जबकि यह दोनों ही गलतियां सेहत पर बहुत भारी पड़ जाती हैं।
हो रही हैं समस्या
इन दिनों जयादातर लोग ऑबेसिटी के शिकार हैं। कईयों को तो यह लगता है कि वह तो ऐसा कुछ खाते ही नहीं, फिर इतने मोटे कैसे हो जाते हैं। पर शायद आप नहीं जानते कि जब आप खाना स्किप करते हैं तो उसके बदले में कितना कुछ अनहेल्दी खा लेते हैं। यही वजह है कि ऑबेसिटी बढ़ती जा रही है। इसके अलावा और भी बहुत सारी बीमारियां हैं जो खाने का समय निश्चित न होने की वजह से होती हैं।
लाइफ स्टाइल डिजीज
जिन्हें आधुनिक भाषा में लाइफ स्टाइल डिजीज कहा जा रहा है, उनका सीधा संबंध हमारे भोजन की आदतों से हैं। इनमें डायबिटीज और ऑबेसिटी प्रमुख हैं। इसके अलावा केल्श्यिम और आयरन की कमी भी खानपान की गलत आदतों की वजह से होती है।
यह भी पढ़ें - आप भी हैं थायरॉइड से पीडि़त ? कहीं पानी की बोतल तो नहीं इसके लिए जिम्मेदार
बिगड़ रहा है पाचनतंत्र
जब पाचन तंत्र सही न हो तो भोजन करने बाद सुस्ती, पेट फूलना और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो अपना डायजेशन ठीक करें। इससे आधी बीमारियां ख़ुद ही भाग जाएंगी।
यह भी पढ़ें - नहीं खाते हैं तो शुरू कर दें, बहुत फायदेमंद है कुंदरू
बरतें ये सावधानियां
यह भी पढ़ें - क्या सफर में आती हैं उल्टियां, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.