Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पैरों में रहती है सूजन तो हो जाएं सतर्क, कहीं आपको तो नहींं ये गंभीर बीमारियां

गंभीर परिस्थियों में कई बार पैरों के सूजन की वजह से बिस्तर से उठना भी मुश्किल हो जाता है। अन्य कई कारणों से पैरों में सूजन की समस्या (Swelling Legs Causes) होने लगती है। इन कारणों में कुछ कारण तो सामान्य, वहीं कुछ कारण गंभीर हो सकते हैं।

पैरों में रहती है सूजन तो हो जाएं सतर्क, कहीं आपको तो नहींं ये गंभीर बीमारियां
A sudden leg weakness could be a sign of stroke.

Written by Kishori Mishra |Updated : July 2, 2020 2:01 PM IST

Swelling Legs Causes : पैरों में चोट के कारण या फिर गर्भवास्था के दौरान पैरों में सूजन की समस्या (Swelling Legs) देखने को मिलती है। इसके कारण चलने में भी परेशानी होती है। गंभीर परिस्थियों में कई बार पैरों के सूजन की वजह से बिस्तर से उठना भी मुश्किल हो जाता है। अन्य कई कारणों से पैरों में सूजन की समस्या (Swelling Legs Causes) होने लगती है। इन कारणों में कुछ कारण तो सामान्य, वहीं कुछ कारण गंभीर हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको पैरों में सूजन की समस्या है, तो तुरंग डॉक्‍टर से संपर्क करें। क्‍योंकि अगर समय रहते बीमारी का उपचार न हो सके, तो यह जानलेवा भी हो सकता है। आज हम आपको पैरों में सूजन के कुछ प्रमुख कारणों (Swelling Legs Causes) के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं उन कारणों के बारे में-

एडिमा (Edema)

एडिमा के कारण पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है। एडिमा की समस्‍या जब होती है, जब शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है। इसके कारण पैरों के साथ-साथ हाथ और चेहरों पर भी खुश्की आ जाती गै।

लंबी यात्रा के बाद या फिर अधिक समय तक खड़े होने के कारण और महिलाओं में पीरियड्स के दौरान इस समस्या हो देखी जा सकती है। ये सामान्य तौर पर ठीक हो जाता है, लेकिन कभी-कभी ये गंभीर समस्या के संकेत हो सकते हैं जैसे-शरीर में कम प्रोटीन का स्तर (Low Protein Lavel), हार्ट फेल्योर या गुर्दे की बीमारी।

Also Read

More News

हार्ट फेल्‍योर (Heart Failure)

हृदय की विफलता (Heart Failure) की समस्या, तब होती है जब हमारा हृदय ब्लड को पंप नहीं कर पाता है। इस स्थिति में ब्लज सही दिशा में संचालित नहीं है और वापस पैरों में आ जाता है। ऐसे में पैरों में सूजन की परेशानी हो सकती है।

हार्ट फेल्योर के साथ (Heart Failure) सीधा और सपाट लेटने में असहज महसूस होती है। हृदय की गति तेज या फिर लय असामान्‍य हो सकती है। ऐसी स्थिति में सांस लेने में भी परेशानी हो सकती है। अगर आपको ऐसे संकेत नजर आते हैं, तो तुरंत डॉक्टर्स की सलाह लें।

गुर्दे की बीमारी (Kidney Disease)

किडनी ब्लड में जमा गंदगी को साफ करने का कार्य करती है। अगर किडनी सही तरीके से काम करना बंद कर दे, तो डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसे में ब्लड में अधिक सोडियम (नमक) उत्‍सर्जित होने लग सकता है। इससे व्यक्ति के शरीर में पानी की मात्रा अधिक हो जाती है। गुरुत्वाकर्षण के कारण पानी नीचे खींचता है, इससे पैरों और टखनों में सूजन आ जाती है।

लिवर की बीमारी (Liver Disease)

अगर आप हेपेटाइटिस (लिवर में सूजन) की समस्या से जूझ रहे हैं या फिर आप अधिक मात्रा में एल्‍कोहल का सेवन करते हैं, तो आपको लिवर की देखभाल करने की अधिक आवश्‍यकता है। क्‍योंकि इस स्थिति में आपका लिवर फेल हो सकता है। लिवर में परेशानी की वजह से कार्य प्रणाली में परेशानी हो सकती है। ऐसा होने से बहुत अधिक तरल पदार्थ पेट और पैरों में जमा हो सकता है। इससे आपके पैरों में सूजन हो सकती है। यह एक गंभीर परेशानी हो सकती है, ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

पुरुषों को अंडरवियर से जुड़ी इन बातों की होनी चाहिए जानकारी, वरना हो सकता है नुकसान

खुजली और मोटापा जैसी कई समस्याओं को कम करे बबूल, जानें कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

FDA ने बैन किए ये 9 हैंड सैनिटाइजर, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस्तेमाल?

About the Author

... Read More