... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
महिमा चौधरी ने जीती ब्रेस्ट कैंसर से जंग, जानें समय पर निदान कैसे बचा सकता है आपकी जान
Mahima Chaudhry Breast Cancer in hindi : 'परदेस', 'दाग द फायर', 'बागबान' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) के ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित होने की खबर सामने आई है। अनुपम खेर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें महिमा ने कैंसर से अपनी इस जंग के बारे में खुलासा किया। महिमा ने इस वीडियो में अपनी आप बीती सुनाई है, आइए जानते हैं कैसे जीती महिमा ने कैंसर से जंग।
महिमा ने बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का कोई लक्षणदिखाई नहीं दिया था लेकिन जांच के दौरान उनके शरीर में कैंसर सेल्स की बात सामने आई। जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर की सलाह मानते हुए सही समय पर कैंसर सेल्स को खत्म कर दिया और इस बीमारी को बढ़ने से पहले ही रोक दिया।
View this post on Instagram
महिमा का कहना है कि शुरू में बायोप्सी के दौरान कैंसर का पता नहीं चला था लेकिन फिर उन्होंने उन सेल्स को निकलवाने का फैसला किया, जो कैंसर का कारण बन सकते थे। हालांकि बाद में जब सेल्स की बायोप्सी की गई तो ये मालूम हुआ कि कुछ सेल्स कैंसर का रूप ले चुकी थीं।
गौरतलब हो कि महिमा ने इस बारे इस स्थिति के बारे में किसी को भी नहीं बताया था लेकिन अनुपम खेर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और ये बताया कि महिमा अब कैंसर से उबर चुकी हैं। महिमा फिलहाल अनुपम खेर की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।
दरअसल ब्रेस्ट कैंसर तब होता है जब ब्रेस्ट में मौजूद टिश्यू और सेल्स का आकार अनियंत्रित होकर बढ़ने लगता है। जिस तरीके से शरीर में दूसरे प्रकार के कैंसर फैलते हैं ठीक उसी तरह ब्रेस्ट कैंसर भी फैलता है और ब्रेस्ट के आसपास मौजूद टिश्यू में बढ़ने लगता है। इतना ही नहीं यह टिश्यू आपके शरीर के दूसरे हिस्सों में जाकर नए ट्यूमर बनने लगता है, जिस स्थिति को मेटास्टेसिस के रूप में संदर्भित किया जाता है।
1-ब्रेस्ट के आकार में बदलाव।
2-स्तन में मटर के आकार की गांठ।
3-ब्रेस्ट या निप्पल की स्किन में बदलाव
4-ब्रेस्ट के आस-पास की स्किन का लाल हो जाना।
5-स्किन के नीचे सख्त हो जाना।
6-ब्रेस्ट से खून या फिर तरल स्त्राव निकलना।