बच्चों में मैग्नीशियम की कमी के संकेत हैं उनके साथ होने वाली ये 8 दिक्कतें, जानिए इस मिनरल की कमी के नुकसान
बच्चों में मैग्नीशियम की कमी के संकेत हैं उनके साथ होने वाली ये 8 दिक्कतें, जानिए इस मिनरल की कमी के नुकसान
मैग्नीशियम एक जरूरी मिनरल व पोषक तत्व है जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, खासकर बच्चों के लिए मैग्नीशियम बहुत जरूरी होता है। यहां बच्चों में मैग्नीशियम की कमी को दूर करने के कुछ उपाय बताए गए हैं।
Written By: Atul Modi | Published : August 4, 2022 7:09 PM IST
बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में विटामिन और मिनरल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह ऐसे जरूरी माइक्रो न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो शरीर के विभिन्न कार्यों को पूर्ण करने में मदद करते हैं। इसी प्रकार मैग्नीशियम भी एक आवश्यक माइक्रो मिनरल है जिसकी कमी से अक्सर बच्चों को जूझना पड़ता है। मैग्नीशियम की कमी के कारण बच्चों में नींद ना आने और हमेशा सुस्त रहने के अलावा मांसपेशियों में दर्द व खिंचाव जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। इसलिए जरूरी है कि, पेरेंट्स अपने बच्चों को सभी जरूरी पोषक तत्व जरूर दें। जहां तक बात मैग्नीशियम की है तो अगर आप यह सोच रहे हैं कि इसकी पूर्ति कैसे की जाए तो आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने बच्चों में मैग्नीशियम की कमी को कैसे दूर कर सकते हैं?
बच्चों के लिए मैग्नीशियम क्यों जरूरी है?
दरअसल, मैग्नीशियम शरीर में ऐसे कई कार्यों में इंवॉल्व होता है जिसके कारण शरीर को स्वस्थ रखने में मदन मिलती है। बच्चों के लिए मैग्नीशियम क्यों जरूरी है आइए जानते हैं:
मैग्नीशियम बच्चों में अच्छी नींद के लिए जरूरी है
मैग्नीशियम बच्चों को एनर्जी देता है
मैग्नीशियम से शरीर में शुगर लेवल नियंत्रित रहता है
यह हार्मोनल असंतुलन को बनाए रखता है
मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को सही रखने और हृदय को हेल्दी रखने में मदद करता है
मैग्नीशियम पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है
मैग्नीशियम हड्डी वारदातों को भी मजबूत बनाता है
मैग्नीशियम मांसपेशियों नसों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है
मैग्नीशियम की कमी होने पर दिखने वाले लक्षण?
उच्च रक्तचाप
पैनिक अटैक
एंजायटी
डायबिटीज
हृदय रोग
ओस्टियोपोरोसिस
नर्व से जुड़ी समस्याएं
मिर्गी
बच्चों में मैग्नीशियम की कमी को कैसे पहचानें?
मैग्नीशियम की कमी होने पर आपके बच्चे को धुंधला दिखाई दे सकता है।
आपका बच्चा आंखों के नीचे फड़फड़ाने का अनुभव कर सकता है
बच्चे को सिर दर्द की समस्या हो सकती है
बच्चे में हमेशा भ्रम की स्थिति, बेचैनी और घबराहट की समस्या देखने को मिल सकती है
बच्चे को सोने में भी दिक्कत आ सकती है
मैग्नीशियम की कमी से बच्चों में हड्डी और दातों में किसी प्रकार की समस्या शुरू हो सकती है
मैग्नीशियम की कमी से भोजन पचाने में दिक्कत आ सकती है
मैग्नीशियम की कमी से बच्चे का हार्ट रेट भी कम या ज्यादा हो सकता है
बच्चों में मैग्नीशियम की कमी कैसे दूर करें?
सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि क्या वाकई में आपके बच्चे में मैग्नीशियम की कमी है इसे जानने के लिए आपको मैग्नीशियम की कमी वाले लक्षणों पर नजर रखना होगा अगर आपके बच्चे में इस प्रकार की समस्या दिखती है तो आप इसकी जांच करा सकते हैं या फिर आप किसी बच्चों के डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं इसके अलावा आप बच्चों ने मैग्नीशियम की कमी को दूर करने के लिए उसके खानपान में बदलाव या कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं जैसे फलियां, बीज, नट्स और साबुत अनाज इत्यादि को बच्चों की डाइट में शामिल कर सकते हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.