'मदार का फूल' ब्‍लड शुगर, बवासीर समेत कई अन्य रोग करे दूर, ऐसे करें इसका इस्तेमाल

मदार के फूलों को सुखा कर रोजाना इसका चूर्ण खाने से अस्थमा, फेफड़ों के रोग और शरीर की कमजोरी दूर हो जाती है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : September 8, 2018 8:31 AM IST

मदार का फूल अकोवा और आर्क के नाम से भी जाना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके फूल-पत्तियों का इस्तेमाल अस्थमा, डायबिटीज, कुष्ठ रोग और बवासीर जैसी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। इससे स्किन में एलर्जी या खुजली जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

विषैला होने के बावजूद भी इस पौधे में कई गुण हैं। मदार का फूल भगवान शिव को भी चढ़ाया जाता है। हिंदू मान्‍यताओं के अनुसार, इस फूल से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं आइए जानते हैं किस तरह इस पौधे के फूल और पत्तों के इस्तेमाल से बड़ी-बड़ी बीमारियों को दूर की जा सकती है।

यह भी पढ़ें-ये हैं ऐसे 5 फूड, जो शरीर में पनपने वाले कैंसर सेल को करते हैं खत्म

अस्थमा

मदार के फूलों को सुखा कर रोजाना इसका चूर्ण खाने से अस्थमा, फेफड़ों के रोग और शरीर की कमजोरी दूर हो जाती है।

ब्‍लड शुगर

रोजाना सुबह इस पौधे की पत्तियों को पैर के नीचे रख कर जुराबें डाल लें। रात को सोने से पहले इस पत्ते को निकाल दें। इसका इस्तेमाल शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है।

बवासीर

इसके पत्तों और डंठलों को पानी में भिगो कर कुछ घंटे के लिए रख दें। इस पानी को पीने से बवासीर की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें-शुगर में सुन्‍न हो जाए पैर, तो हो जाएं सावधान ! हो सकती है गंभीर समस्‍या

लेप्रोसी

लेप्रोसी यानी कुष्ठ रोग में मदार की पत्तियों को पीस कर सरसों के तेल में मिक्स करें। इसे कुष्ठ रोग के घाव पर लगाएं। इसे नियमित रूप से लगाने पर घाव जल्दी भर जाएंगे।

यह भी पढ़ें-राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2018 : सुबह खाएंगे एक कटोरी दलिया, तो नहीं होगी टाइप 2 डायबिटीज

चोट लगना

शरीर के किसी भी हिस्से में चोट लगने पर इसके पत्तों को गर्म करके बांध लें। इससे चोट से खून बहना बंद होने के साथ-साथ दर्द और सूजन भी दूर हो जाएगी।

एलर्जी

स्किन में एलर्जी या रूखेपन के कारण खुजली की समस्या हो जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए इसकी जड़ को जला लें। इसकी राख को कड़वे तेल में मिलाकर खुजली वाली जगहों पर लगाएं। खुजली की परेशानी दूर हो जाएगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source