करुणानिधि यूटीआई से पीड़ित, जानें यूटीआई से बचने के आसान उपाय

यूटीआई होने पर खूब पानी पीना शुरू कर दें। उसके बाद बेहतर ट्रीटमेंट के लिए डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें वरना जलन और दर्द बढ़ने से आपको काफी तकलीफ हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 28, 2018 3:48 PM IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को द्रमुक अध्यक्ष एम. करुणानिधि के स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की। ममता बनर्जी ने ट्विटर के जरिए अपने संदेश में कहा, "कलाइगनार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता है। आशा और प्रार्थना है कि करुणानिधि जी जल्द ही ठीक हों।"

94 वर्षीय दिग्गज नेता करुणानिधि को यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन है और घर पर उनका इलाज चल रहा है।

करुणानिधि के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए कावेरी अस्पताल ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि बढ़ती उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण करुणानिधि का स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हुआ है। पिछले दिनों राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने भी करुणानिधि के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

क्या है यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन(यूटीआई)और इससे कैसे बचा जा सकता है, जानें-

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन आज आम बीमारी होती जा रही है। हालांकि इससे बचना आसान है। बस थोड़ी सी सावधानी रखने की जरूरत है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, यूरिनेरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा होता है, लेकिन अब पुरुष भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। जिन महिलाओं को एक बार यूटीआई हो जाता है, वे एक से अधिक बार भी यूटीआई की शिकार हो जाती हैं। यूटीआई चाहे जितनी बार हो, जरूरी है कि इसके लक्षणों को पहचानकर सही उपचार शुरू कर दें।

UTI and karunanidhi health

यह भी पढ़ें- जानें, मानसून में किस बीमारी के होने का खतरा महिलाओं में रहता है अधिक, कैसे करें बचाव

यूटीआई के लक्षण

यूटीआई होने पर पेशाब करते वक्त काफी दर्द, जलन होती है। इससे बचना चाहते हैं, तो इसके लक्षणों को बेहतर तरीके से समझें और इसके विषय में पूरी जानकारी रखें। यूटीआई जब होता है, तो उसका पहला लक्षण है प्राइवेट पार्ट में जलन होना। पेशाब करते समय जलन अनुभव होगा। बार-बार यूरिन आना, लेकिन पेशाब की मात्रा कम होती है। पेट की निचले हिस्से में दर्द होना। थकान महसूस होना। कभी-कभी पेशाब के साथ खून भी आता है। संक्रमण बढ़ने पर कई बार बुखार भी हो जाता है। जब बुखार हो, तो समझ जाएं कि संक्रमण किडनी तक पहुंच गया है। जैसे ही आपको यूटीआई संक्रमण का कोई भी लक्षण महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। देर करने से यह संक्रमण बढ़कर किडनी तक पहुंचकर उन्हें क्षतिग्रस्त कर सकता है।

उपचार में न करें देर

यूटीआई होने पर सबसे पहलू खूब पानी पीना शुरू कर दें। उसके बाद बेहतर ट्रीटमेंट के लिए डॉक्टर से संपर्क तुरंत करें वरना जलन और दर्द बढ़ने से आपको काफी तकलीफ हो सकती है। डॉक्टर एंटीबायोटिक देते हैं जो यूटीआई में कारगर होते हैं। दवाओं का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। लिक्विड पदार्थ और पानी खूब पिएं। जिनता पानी पिएंगे बैक्टीरिया के बाहर निकलने की संभावना ज्यादा रहती है। पेशाब करने के बाद प्राइवेट पार्ट की सफाई अच्छी तरह से करें यूटीआई में पार्टनर के साथ सेक्स करते हैं, तो भी प्राइवेट पार्ट के सफाई का ख्याल रखें। कई बार सेक्स के बाद भी यूटीआई के गंभीर होने की आशंका बढ़ जाती है।

(आईएएनएस हिंदी से इनपुट)

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source