Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Lung health problems: किसी के लिए भी जानलेवा हो सकता है फेफड़ों में पानी भरना, जानें क्या है इसकी रोकथाम

Water in lungs: फेफड़े हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है और इनमें होने वाली समस्या भी आजकल काफी आम हो चुकी है जो है फेफड़ों में पानी भरना। जानें इस समस्या के बारे में और इसके बचाव के तरीके।

Lung health problems: किसी के लिए भी जानलेवा हो सकता है फेफड़ों में पानी भरना, जानें क्या है इसकी रोकथाम

Written by Mukesh Sharma |Updated : July 16, 2024 3:31 PM IST

Fefdo me pani bharna: फेफड़ों में पानी भरना, जिसे "पल्मोनरी एडिमा" कहते हैं, एक ऐसी स्थिति है जिसमें फेफड़ों में तरल पदार्थ भर जाता है। यह स्थिति सांस लेने में कठिनाई पैदा कर सकती है और अगर सही समय पर इलाज न हो तो यह जानलेवा भी हो सकती है। यह समस्या हृदय की समस्याओं, संक्रमण, चोट या ऊंचाई पर जाने के कारण हो सकती है। वहीं जब हृदय पर्याप्त रूप से रक्त पंप नहीं कर पाता, तो रक्त की मात्रा फेफड़ों में बढ़ जाती है, जिससे तरल पदार्थ फेफड़ों में रिसने लगता है। अगर किसी व्यक्ति को फेफड़ों में पानी भरने के लक्षण दिखाई दें, जैसे सांस लेने में कठिनाई, अचानक से खांसी, या छाती में दर्द, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। इस परेशानी से बचने के लिए आप इस आर्टिकल में बताए गए हैं निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं।

हृदय स्वास्थ्य का ध्यान रखें

फेफड़ों में पानी भरने की समस्या से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने दिल के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उच्च रक्तचाप और हृदय रोगों का समय पर इलाज करवाएं। नियमित रूप से व्यायाम करें। स्वस्थ आहार लें, जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज, और कम वसा वाले प्रोटीन शामिल हों।

धूम्रपान से बचें

धूम्रपान करने की वजह से भी फेफड़ों में पानी भर सकता है और आपको यह समस्या परेशान कर सकती है, क्योंकि धूम्रपान से फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है और पल्मोनरी एडिमा का खतरा बढ़ जाता है। धूम्रपान छोड़ना इस स्थिति को रोकने में मदद कर सकता है। इसलिए जितना जल्दी हो सके आप धूम्रपान करना छोड़ दे या एक सीमा तक ही करें।

Also Read

More News

संक्रमण से बचाव

भिन्न-भिन्न प्रकार के संक्रमणों से बचाव करना भी आपको इस परेशानी से बचाने में मदद करेगा। इसलिए फ्लू और निमोनिया के टीके लगवाएं। हाथों को नियमित रूप से धोएं और संक्रमण से बचने के लिए स्वच्छता का ध्यान रखें।

ऊंचाई पर जाने से बचें

ऊंचाई पर जाने से भी इसका खतरा बढ़ जाता है। ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी के कारण फेफड़ों में तरल पदार्थ भर सकता है। इसलिए यदि आपको ऊंचाई पर जाने से पल्मोनरी एडिमा का खतरा है, तो ऊंचाई पर जाने से बचें या धीरे-धीरे ऊंचाई पर जाएं, ताकि आपका शरीर समायोजित हो सके। कुछ रसायन या धुआं साँस के माध्यम से फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे सूजन और तरल पदार्थ भर सकता है।

नियमित चेकअप

इस समस्या को समय पर पहचान के लिए आपको नियमित रूप से अपना चेकअप करवाते रहना चाहिए। अपने डॉक्टर से नियमित चेक-अप करवाएं ताकि किसी भी स्वास्थ्य समस्या का समय पर पता चल सके और उसका इलाज हो सके।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अगर आपको सांस लेने में कठिनाई, छाती में दर्द या अचानक से खांसी में बलगम में खून आना जैसी समस्याएं महसूस होती हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। पल्मोनरी एडिमा का समय पर इलाज बहुत महत्वपूर्ण है।