किन गलतियों के कारण फेफड़ों से जुड़ी जानलेवा बीमारियां होने लगती हैं?

अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फेफड़ों को स्वस्थ रखना भी बेहद जरूरी है और अक्सर हम कई बार ऐसी छोटी-मोटी गलतियां कर देते हैं, जिनके कारण आपके फेफड़े खराब होने लगते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 3, 2026 8:24 PM IST

हम डाइट में क्या ले रहे हैं इस बात की तो बड़ी चिंता करते हैं और पूरी तरह से ये समझते है कि अच्छा खाना खाने से हम हेल्दी रहते हैं और अगर खाना अच्छा नहीं है तो उसका असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। लेकिन बहुत ही कम ऐसा सोच पाते हैं कि सांस के साथ जो हवा में मिलकर हमारे अंदर जा रहा है, उससे हमारी हेल्थ पर क्या असर पड़ रहा है। फेफड़े हमारे शरीर के वे अंग हैं 24 घंटे काम करते हैं। लेकिन देखा है कि हम हार्ट जितनी वैल्यू अक्सर इन्हें नहीं देते हैं। यही कारण है कि इनसे जुड़ी कुछ गलतियां करते रहते हैं और हेल्थ से जुड़ी कई छोटी-मोटी गलतियां करते रहते हैं। यही कारण है कि हम कई छोटी-मोटी गलतियां करते रहते हैं, जिनका सीधा असर हमारे फेफड़ों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। आइए जानते हैं कि हम अनजाने में वो कौन-सी बड़ी चूक कर रहे हैं, जिससे ये फेफड़े गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं।

सिर्फ स्मोकिंग ही दुश्मन नहीं

स्मोकिंग फेफड़ों का सबसे बड़ा दुश्मन है, इसमें कोई शक नहीं है लेकिन इसका मतलब नहीं है कि बाकी सारी चीजें सही है। सिगरेट, हुक्का और अन्य स्मोकिंग के तरीकों के साथ-साथ धुएं की जो भी चीजें हैं वे आपके फेफड़ों के लिए उतनी ही खतरनाक है और यह बात आपको जरूर समझनी होगी। चाहे व ट्रैफिक का धुआं हो या फिर किसी फैक्ट्री का धुआं इनके संपर्क में आते ही फेफड़े खराब होने के लक्षण दिखने लगते हैं।

धूल-मिट्टी को इग्नोर न करें

क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य की सबसे बड़ी दुश्मनों में से एक हो सकती है। सिर्फ धुआं ही नहीं बल्कि जहां बहुत ज्यादा धूल-मिट्टी है वहां पर नाक पर कपड़ा रखकर या मास्क आदि का इस्तेमाल करते हुए ही वहां से निकलें। क्योंकि धूल व मिट्टी आदि सीधे आपके फेफड़ों में जाकर जमती है, तो इससे लंग इन्फेक्शन का कारण बनता है।

खुशबू अच्छी है पर हेल्दी नहीं

जरूरी नहीं है कि जो खुशबू आपको अच्छी लगे वह आपके फेफड़ों को भी अच्छी लग रही हो। घर के अंदर अक्सर बहुत सी खुशबू होती हैं, जो अच्छी तो लगती हैं लेकिन वे हमारे फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती हैं। बंद कमरे में अगरबत्ती, मच्छर भगाने वाली कॉइल और यहां तक कि किचन के तड़के की खुशबू भी आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने घर को हवादार रखें।

आलसी शरीर से फेफड़े भी आलसी

अगर आपका शरीर आलसी हो गया है, तो समझ लीजिए आपके फेफड़े भी आलसी हो चुके हैं और आपके शरीर को ऑक्सीजन पहुंचाने की उनकी क्षमता भी कम होने लगती है। इसलिए जिस प्रकार आप एक्सरसाइज करने से आपका शरीर के अंदर शक्ति बढ़ने लगी है, उसी प्रकार आपके फेफड़ों की क्षमता भी बढ़ने लगती है। इसलिए अक्सर हम यह गलती कर देते हैं और आसल जीवन के कारण अपने फेफड़ों को भी आलसी बना लेते हैं।

तो फिर क्या करें?

अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं, तो आपके फेफड़ों को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है। आपके लिए जरूरी है कि आप आज से ही अपने फेफड़ों को गंभीरता से लेना शुरू कर दें, आप किस हवा में सांस ले रहे हैं यह जरूर देखें। इस बात का ध्यान भी रखें कि अगर आप घर पर हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप साफ हवा में ही सांस ले रहे हैं। इसके साथ-साथ कुछ अन्य चीजों का ध्यान रखना भी जरूरी है जैसे -

  • डाइट का खास ध्यान रखना - फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए भी सही डाइट लेना बहुत जरूरी है और अगर आप सही डाइट नहीं लेते हैं, तो उसका असर आपके सारे स्वास्थ्य सहित फेफड़ों पर भी पड़ता है।
  • पर्याप्त पानी पीना - फेफड़ों को साफ रखने के लिए साफ हवा होने के साथ-साथ पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है। इसलिए आपको रोजाना ध्यान रखना है, कि आपके अपने शरीर में पानी की पूर्ति कर रहे हैं।
  • रोज पूरी नींद लेना - आपके समस्त स्वास्थ्य के लिए पूरी नींद बहुत जरूरी है। अगर आप पूरी नहीं नहीं लेते हैं, तो उसका असर सीधा आपके स्वास्थ्य पर जरूर पड़ता है, जिससे कई बीमारियां होने का खतरा रहता है।
  • बुरी आदतों से दूर रहना - सिर्फ स्मोकिंग ही नहीं बल्कि शराब जैसी बुरी आदतें भी कहीं न कहीं आपके फेफड़ों को जरूर नुकसान पहुंचाती हैं, जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए।

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य सिर्फ प्री-डायबिटीज और फेफड़ों के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां देना हैं और इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल लंग्स से जुड़ी किसी भी बीमारी के इलाज के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

फेफड़े खराब होने के लक्षण क्या हैं?

ठीक से सांस न ले पाना, बार-बार सांस फूलना, लंबे समय से खांसी आना, खांसने व गहरी सांस लेने पर सीने में दर्द होना आदि फेफड़े खराब होने या फेफड़ों से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत हो सकता है।

फेफड़े स्वस्थ कैसे रखें

नियमित रूप से एक्सरसाइज करें जैसे ब्रीथिंग एक्सरसाइज, अनुलोम-विलोम जैसे योगाभ्यास करें, सही डाइट लें और धूम्रपान आदि से दूर रहें।

फेफड़े खराब क्यों होते हैं

फेफड़े खराब होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे धूम्रपान करना, बाहरी वायु प्रदूषण, लंबे समय से किसी केमिकल या गैस के संपर्क में रहना आदि।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.