
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : July 3, 2020 1:23 PM IST
चंद्र ग्रहण 2020: नंगी आंखों से चंद्र ग्रहण देखना कितना सुरक्षित, जानिए एक्सपर्ट की राय।
Lunar Eclipse 2020: चंद्र ग्रहण 5 जुलाई को लगने वाला है। एक महीने के अंदर तीन ग्रहण लग चुका है। इससे पहले 5 जून को चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) लगा था। फिर 21 जून को सूर्य ग्रहण और अब 5 जुलाई को फिर से चंग्र ग्रहण (chandra grahan 2020) का लगने का संयोग है। इस वर्ष कुल 6 ग्रहण लगने वाले हैं, जिसमें 4 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण लगेंगे। यह इस वर्ष का तीसरा चंद्र ग्रहण है, इससे पहले 10 जनवरी को भी चंद्र ग्रहण लगा था। चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण, लोगों को इसे देखने की उत्सुकता के साथ ही समाज में व्याप्त मिथकों और अंधविश्वासों के कारण एक डर भी होता है। लोगों के मन में ये भी सवाल आते हैं कि क्या चंद्र ग्रहण नंगी आंखों से देखना चाहिए या नहीं? (Chandra Grahan 2020 Eye Safety)
बताया जा रहा है कि चंद्र ग्रहण लगभग तीन घंटे तक रहेगा। 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण (chandra grahan july 2020) सुबह 8 : 37 पर शुरू होगा और 11 : 22 पर समाप्त हो जाएगा। हालांकि, दिल्ली में यह ग्रहण नहीं दिखेगा, क्योंकि चंद्रमा ग्रहण के समय क्षितिज (horizon) के नीचे होगा। इसे उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण एशिया, हिंद महासागर के इलाके में भी देखा जा सकेगा। भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा। इसके बाद अगला चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लगेगा और पूर्ण सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर 2020 को होगा। भारत में चंद्र ग्रहण (chandra grahan 2020 in india) दिन में 3 बजकर 7 मिनट से लेकर रात 8 : 37 के आसपास समाप्त होगा।
अक्सर लोग नंगी आंखों से चंद्र ग्रहण को देखने से बचते (Chandra Grahan 2020 Eye Safety) हैं। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि नंगी आंखों से देखने पर आंखों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आंखें खराब हो सकती हैं। आंखों की रोशनी कम हो सकती है। जानिए, एक्सपर्ट की राय क्या है इस पर...
खगोल विज्ञान (Astronomy) और ज्योतिष के अनुसार, चंद्र ग्रहण बहुत ही खास घटना है। हालांकि, चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण को लेकर कई अंधविश्वास और मिथक भी व्याप्त हैं। मिड नॉर्थ कोस्ट एस्ट्रोनॉमी के डेविड रेनेके का कहना है कि चंद्र ग्रहण एक अद्भुत और खूबसूरत नजारा है। इसे हर किसी को जरूर देखना चाहिए। चंद्र ग्रहण, सूर्य ग्रहण से काफी अलग होता है। इसें नंगी आंखों से देखने से आंखों को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। यह बिल्कुल सुरक्षित (Chandra Grahan and Eye Safety) होता है। सूर्य ग्रहण में ऐसा नहीं होता। सूर्य ग्रहण से निकलने वाली किरणें हानिकारक होती हैं। चंद्र ग्रहण को देखने के लिए किसी भी तरह के प्रोटेक्टिव फिल्टर्स की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे आंखों पर बिना कोई चश्मा, एक्स-रे या आई प्रोटेक्टिव केयर का इस्तेमाल किए भी देखा जा सकता है।
- सूर्य ग्रहण में सोलर रेडिएशन से आंखों के नाजुक टिशू क्षतिग्रस्त होते हैं। इससे कई बार देखने में भी परेशानी होने लगती है। इसे 'रेटिनल सनबर्न' भी कहा जाता है। ये परेशानी कुछ वक्त या फिर हमेशा के लिए भी हो सकती है। चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2020 Eye Safety in hindi) के दौरान ऐसा नहीं होता। इस दिन चांद को खुली आंखों से देखने से कोई नुकसान नहीं होता। आप चाहें तो खुले मैदान या फिर पास के किसी पार्क में जाकर चांद को देख सकते हैं।
- विशेषज्ञों के अनुसार, इसे नंगी आंखों से देखा जा सकता है। इसे देखने के लिए किसी भी स्पेशल ग्लासेज की जरूरत नहीं पड़ती है। आंशिक चंद्र ग्रहण या पूर्ण चंद्र ग्रहण, दोनों ही आप खुली आंखों (Chandra Grahan 2020 Eye Safety in hindi) से देख सकते हैं। इसके लिए किसी दूरबीन या टेलिस्कोप की जरूरत नहीं होती है। हां, आप चाहें तो इनका इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि आपको ग्रहण का नजारा खूबसूरत, साफ और नजदीक नजर आए। इसके लिए आपको किसी स्पेशल फिल्टर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
चंद्र ग्रहण सेहत पर क्या कर सकता है असर, जानें
Solar Eclipse 2020: एक्स-रे फिल्म के जरिए सूर्य ग्रहण को देखना कितना सुरक्षित?
सूर्य ग्रहण कर सकता है आपकी आंखें खराब, ‘रिंग ऑफ फायर’ को सुरक्षित तरीके से देखने के टिप्स