Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Lumpy Skin Diseases In India: मंकीपॉक्स और कोरोना वायरस संक्रमण के बीच गुजरात मे जानवरों में लम्पी स्किन बीमारी फैल रही है। यह एक प्रकार की वायरल बीमारी है जिसके चलते गुजरात राज्य में तकरीबन 100 जानवरों की मौत हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार,गुजरात राज्य सरकार द्वारा राज्य के 900 गांवों से लगभग 38000 पशुओं का उपचार कराया जा चुका है। वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel, CM Gujarat) ने इस बीमारी के पहले मामले की पुष्टि होने के बाद ही राज्य की स्वास्थ्य इकाइओं को पशुपालन मेडिकल और अन्य संबंधित विभागों के साथ एक मीटिंग बुलायी और उन्हें आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जानवरों के इलाज और वैक्सीनेशन से जुड़ी गतिविधियों को युद्ध स्तर पर चलाएं और इस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए हर संभव कोशिश करें । वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार गुजरात राज्य में एहतियातन अब तक 2 लाख 50 हजार से अधिक जानवरों को वैक्सीन लगायी जा चुकी है। (Lumpy Skin Diseases In India In Hindi)

गुजरात की तरह ही पंजाब राज्य में भी दूध देने वाले जानवरों जैसे गाय और भैसों में लम्पी स्किन (Lumpy Skin) के लक्षण दिखायी दिए हैं। यह बीमारी चिंता का विषय इसलिए भी है क्योंकि, लम्पी वायरस स्किन डिजिज में जो लक्षण दिखायी देते है वह मनुष्यों में दिखने वाले मंकीपॉक्स के लक्षणों से काफी मिलते-जुलते हैं। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब राज्य सरकार की तरफ से पालतू गायों और भैंसों में लम्पी वायरस स्किन डिजिज के मामले पाए जाने के बाद पशुपालकों के साथ-साथ संबंधित एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है और जानवरों में इस बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए जिला स्तर पर टीमें बनाने के निर्देश दिए है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार,लम्पी स्किन डिज़िज़ त्वचा से जुड़ी हुई है एक वायरल बीमारी है जो मच्छर, मक्खी और जूं आदि के काटने से फैलती है। इसके अलावा दूषित भोजन खाने या दूषित पानी पीने से भी यह भी बीमारी फैलती। लम्पी वायरस डिजिज से संक्रमित जानवरों में इस प्रकार के लक्षण दिखायी दे सकते हैं:-
मंकीपॉक्स जैसे छाले दिखने के कारण लोगों के मन में यह डर बैठ गया है कि, क्या जानवरों की देखभाल करने वाले लोगों में क्या पशुओं को छूने से लम्पी स्किन की बीमारी उनमें भी हो सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, लम्पी स्किन डिजिज (lumpy skin disease) एक संक्रामक बीमारी है जो तेजी से फैलती है। लेकिन, दुधारू जानवरों की देखभाल करने वाले लोगों में पशुओं से यह बीमारी नहीं फैलती है।(
LSD and risk of transmission in humans)