
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 28, 2024 5:44 PM IST
Medically Verified By:
Lumps Around Breast : ब्रेस्ट के आसपास किसी तरह की गांठ या फिर सूजन महसूस होने पर अक्सर हमारा ध्यान कैंसर की ओर जाता है। लेकिन जरूरी नहीं है कि ब्रेस्ट के आसपास गांठ बनना कैंसर की ओर इशारा करता है बल्कि कई कारणों से भी ब्रेस्ट के आसपास गांठ महसूस हो सकती है। इसलिए अगर आपके ब्रेस्ट के आसपास गांठ नजर आए, तो ज्यादा घबराने के बजाय अपनी समय पर जांच कराएं। ताकि स्थिति में सुधार किया जा सके। आइए एंड्रोमेडा कैंसर हॉस्पिटल में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, सीनियर कंसल्टेंट बबीता बंसल सिंह से जानते हैं कैंसर के अलावा अन्य किन कारणों से ब्रेस्ट के आसपास गांठ नजर आती हैं?
फोड़ा या संक्रमण : ब्रेस्ट के आसपास गांठ बनने के पीछे कई बार फोड़ा या फिर संक्रमण हो सकता है। इसलिए ज्यादा घबराए नहीं और अपना इलाज शुरू कराएं।
फाइब्रोसिस्टिक परिवर्तन : इस स्थिति में भी ब्रेस्ट के आसपास गांठ नजर आ सकती है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें स्तन का टिश्यूज मोटा हो जाता है। यह स्थिति दोनों ही ब्रेस्ट में एक साथ हो सकती है।
साधारण सिस्ट : कई बार साधारण सिस्ट की वजह से भी ब्रेस्ट के आसपास गांठ नजर आ सकती है। अगर आप इस संकेत को लंबे समय तक इग्नोर करते हैं, तो यह गंभीर हो सकती है।
इंट्राडक्टल पेपिलोमा : यह दूध की नलिकाओं में मस्से जैसी गांठ होती है। यह कैंसर रहित ट्यूमर होता है। यह ब्रेस्ट के आसपास कहीं भी पाया जा सकता है।
लिपोमा : लिपोमा दर्द रहित गांठ है, जिसका आसानी से इलाज किया जा सकता है। इसका साइज 2 इंच से कम होता है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.