
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : February 3, 2023 10:35 AM IST
World Cancer Day 2023 : कैंसर के काफी खतरनाक बीमारी मानी जाती है। लेकिन फिर भी कई लोग इस बीमारी के प्रति जागरूक नहीं हैं। ऐसे में इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल विश्व भर में 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे (World Cancer Day) मनाया जाता है। विश्क कैंसर दिवस के अवसर पर आज हम आपको थायराइड कैंसर के बारे में बताएंगे। थायराइड कैंसर की स्थिति में गर्दन के आसपास गांठ जैसा महसूस होता है। ऐसे में अगर आपको गर्दन में गांठ या फिर गर्दन के आसपास किसी तरह की परेशानी महसूस होने पर इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें।
थायराइड कैंसर एक भयावह बीमारी मानी जाती है। यह किसी भी वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकती है। इसलिए गर्दन के आसपास गांठ को नजरअंदाज न करें। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को थायराइड कैंसर होने की संभावना अधिक रहती है। थायराइड कैंसर से जुड़ी जानकारी के लिए हमने एचसीएल हेल्थ केयर की फिजिशियन डॉक्टर गुंजन मित्तल से बातचीत की। आइए जानते हैं डॉक्टर क्या कहती हैं इसके बारे में-
डॉक्टर गुंजन का कहना है कि थायराइड हमारे गले में तितलीनुमा ग्लैंड है, जो लगभग 20 ग्राम का होता है। यह हमारे शरीर में थायराइड नामक हार्मोन को रिलीज करता है। इस हार्मोन की मदद से शरीर में हार्ट बीट और टेम्प्रेचर कंट्रोल हो सकता है। थायराइड होने पर इस ग्लैंड में काफी ज्यादा सूजन आने लगती है, जिसकी वजह से गर्दन के आसपास गांठ नजर आता है।
डॉक्टर का कहना है कि दुनियाभर में थायराइड के कैंसर के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को थायराइड कैंसर होने की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में अगर आपको गर्दन के आसपा गांठ नजर आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
डॉ. का कहना है कि थायराइड कैंसर की स्थिति में गर्दन के आसपास छोटे-छोटे गांठ नजर आते हैं। वहीं, कुछ लोगों गांठ छूने पर कठोर और दर्द जैसा महसूस होता है। इसके अलावा इस स्थिति से ग्रसित व्यक्तियों को सांस लेने में भी कठिनाई होती है। वहीं, गले से आवाज में भी बदलाव देखा जा सकता है। ऐसी स्थिति महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, ताकि जांच से थायराइड कैंसर का पता चल सके। इसके अलावा मरीजों को निगलने में कठिनाई, लगातार खांसी, गर्दन और गले में दर्द की अनुभूति होती है।
डॉक्टर का कहना है कि थायराइड कैंसर की जांच साधारण गर्दन की जांच से की जा सकती है। हालांकि, जरूरी नहीं है कि थायराइड के आसपास की गांठ कैंसर ही हो। ऐसे में आपको गांठ होने पर अधिक घबराने की जरूरत नहीं है, बस अपना टेस्ट समय पर करा लें। ताकि जोखिम को कम किया जा सके।
थायराइड कैंसर कैंसर होने की संभावना तब अधिक बढ़ जाती है, जब थायरॉयड कोशिकाओं के डीएनए में परिवर्तन होता है। यह कोशिकाओं, डीएनए सेल की गतिविधियों को कंट्रोल करती हैं। डीएनए म्यूटेशन की वजह से सेल्स थायरॉयड टिश्यूज में असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं। इसकी वजह से धीरे-धीरे यह ट्यूमर का रूप धारण कर लेती है, जो कैंसर का रूप धारण कर लेती है।
डॉक्टर का कहना है कि अगर आपको थायराइड की परेशानी है तो इस स्थिति में नियमित रूप से अपना थायराइड प्रोफाइल जांच कराएं। थायरायड फंक्शन टेस्ट में टी3, टी4 और टीएसएच शामिल होते हैं। इसके रिपोर्ट्स के आधार पर अपना नियमित रूप से डॉक्टरी सलाह लें। वहीं, अगर आपको गर्दन में दर्द या फिर गांठ जैसा महसूस होता है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
पुरुषों की तुलना में महिलाओं को थायराइड कैंसर होने की संभावना अधिक होती है। ऐसे में समय पर अपनी जांच कराते रहें, ताकि किसी तरह की संभावना होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।