शरीर के इन 5 हिस्सों में गांठ दिखना हो सकता है इस जानलेवा कैंसर का संकेत, ऐसे करें पहचान

Signs of Lymph Node Cancer: शरीर के कुछ हिस्सों में गांठ दिखना लिम्फ नोड कैंसर जैसी जानलेवा स्थितियों का संकेत हो सकता है जिन्हें इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। इस लेख में हम आपको इसी बारे में जानकारी देने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : October 8, 2025 2:11 PM IST

Lymph Node Health Problems: हमारे शरीर में बहुत से ऐसे लक्षण देखे जाते है, जो कि बहुत आम होते हैं और उन्हें हम अक्सर गंभीरता से नहीं लेते हैं। शरीर के किसी हिस्से में गांठ दिखने पर भी हम इतना नहीं डरते हैं और उसे कोई स्किन से जुड़ी समस्या समझ कर तब तक इग्नोर करके रखते हैं, जब तक उसमें दर्द या अन्य कोई परेशान कर देने वाली स्थिति पैदा न हो जाए। लेकिन हमें समझना चाहिए कि शरीर के कुछ हिस्सों में गांठ दिखना हर बार कोई आम समस्या नहीं बल्कि लिम्फ नोड कैंसर का संकेत हो सकता है, जिसके बारे में कम लोगों को जानकारी है, लेकिन हम आपको बताने वाले हैं कि शरीर के किन हिस्सों में होने वाली गांठ को इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।

जबड़े के नीचे

बहुत से लोगों को जबड़े के नीचे अक्सर कई बार गांठ जैसा देखने को मिलता है, जो कई बार गायब भी हो जाता है। लेकिन आपको पता होना चाहिए कि यह लिम्फ नोड्स का एक हिस्सा होता है जिसमें गांठ होना आमतौर पर कई बार गंभीर किसी बीमारी का संकेत हो सकता है, जिसे इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। इन गंभीर बीमारियों में लिम्फ नोड्स का कैंसर भी एक हो सकता है या फिर निम्फ नोड इन्फेक्शन भी हो सकता है।

कांख के आसपास

अंडरआर्म्स के नीचे या उसके आसपास के किसी हिस्से में दर्द होना और गांठ बनना कोई आम स्थिति नहीं होती है क्योंकि यह लिम्फ नोड से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है। खासतौर पर कांख के आसपास गांठ में सूजन होना लिम्फ नोड्स में संक्रमण या फिर लिम्फ नोड कैंसर का संकेत हो सकता है जिसे गलती इग्नोर नहीं करना चाहिए।

गर्दन के आसपास

गर्दन का आसपास लिम्फ नोड उसके प्रमुख हिस्सों में से एक होता है। इसलिए अगर लिम्फ नोड्स में कैंसर के लक्षण या फिर संक्रमण के संकेत आदि पैदा होता है तो इसके कारण गर्दन में सूजन, गांठ व दर्द जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं जिन्हें इग्नोर हीं किया जाना चाहिए। ऐसे किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

जांघों के आसपास

लिम्फ नोड्स में किसी प्रकार की समस्या के कारण जांघों के अंदरूनी हिस्से (ग्रोइन) में भी सूजन, लालिमा व दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं जिन्हें इग्नोर जानलेवा स्थिति पैदा हो सकती हैं। क्योंकि ये लक्षण आमतौर पर लिम्फ नोड्स में कैंसर या किसी अन्य कारण से हो सकती हैं। इसलिए इस तरह के लक्षणों के इग्नोर नही किया जाना चाहिए।

कान के पीछे

लिम्फ नोड्स से जुड़ी बीमारियों खासतौर पर लिम्फ नोड्स कैंसर या लिम्फ नोड्स इन्फेक्शन के कारण कान के पीछे भी दर्द व सूजन जैसा देखा जा सकता है जिसे गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source