
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : December 10, 2025 7:12 AM IST
हमने सालों से सुना है कि LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल जितना कम होता है, उतना ही सेहत के लिए भी अच्छा होता है। क्योंकि जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, तो दिल की बीमारी, एंजाइना और स्ट्रोक आदि का जोखिम बढ़ जाता है। एक नई रिसर्च में साबित हुआ है कि जिन लोगों में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है, उनमें भी टाइप 2 डायबिटीज और हृदय रोगों का खतरा ज्यादा रहता है। आपको बता दें कि लगभग 13 हजार लोगों पर एक रिसर्च हुई थी। जिसमें ये साबित हुआ कि जिन लोगों का बैड कोलेस्ट्रॉल कम था, उनमें टाइप 2 डायबिटीज का निदान हुआ। जबकि इन लोगों को डायबिटीज पहले नहीं था। जितना बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो रहा है, कोलेस्ट्रॉल का खतरा उतना ही बढ़ रहा है।
रिसर्च में यह भी साबित हुआ है कि बहुत कम बैड कोलेस्ट्रॉल सिफ हृदय को नहीं, मेटाबॉलिज्म को भी प्रभावित कर रहा है। लो बैड कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों में डायबिटीज का खतरा ज्यादा है। बहुत कम बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से कोशिकाओं में कोलेस्ट्रॉल की कमी हो सकती है। इससे इंसुलिन का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। जब इंसुलिन का पर्याप्त उत्पादन नहीं होता है, तो डायबिटीज रोग विकसित होता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।