Immune System: फूड्स जिनसे कमज़ोर हो सकती है इम्यूनिटी, आज ही कर दें इनका सेवन बंद

आपके रोज़ के भोजन और खाने-पीने की आदतों में कुछ ऐसी चीज़ें भी हैं जो आपके इम्यून सिस्टम के लिए बिल्कुल  अच्छी नहीं। जी हां, इनके सेवन से इम्यूनिटी कम (Low Immunity) हो जाती है। नतीजतन आप आसानी से वायरल बीमारियों, एलर्जिस और इंफेक्शन की चपेट में आ जाते हैं। साथ ही इन फूड्स के सेवन से मोटापा, डायबिटीज, हाई बीपी जैसी लाइफस्टाइल डिज़िज़ेज़ का ख़तरा भी कई गुना बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इम्यूनिटी कम करने वाले ऐसे ही फूड्स के बारे में।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 4, 2020 12:05 PM IST

Low Immunity Reasons: कोविड-19 इंफेक्शन (Covid-19) से बचने के लिए इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने की सलाह सभी एक्सपर्ट्स और डॉक्टर दे रहे हैं। लोग इसके लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से लेकर हेल्दी डायट जैसे कई उपाय अपना रहे हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपके रोज़ के भोजन और खाने-पीने की आदतों में कुछ ऐसी चीज़ें भी हैं जो आपके इम्यून सिस्टम (Immune System) के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं। जी हां, इनके सेवन से इम्यूनिटी कम (Low Immunity) हो जाती है। नतीजतन आप आसानी से वायरल बीमारियों, एलर्जिस और इंफेक्शन की चपेट में आ जाते हैं। साथ ही इन फूड्स के सेवन से ओबेसिटी,  हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी लाइफस्टाइल डिज़िज़ेज़ का ख़तरा भी कई गुना बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इम्यूनिटी कम करने वाले ऐसे ही फूड्स के बारे में (Low Immunity Reasons in hindi)

इम्यून सिस्टम को कमज़ोर बनाते हैं ये फूड्स (Low Immunity Reasons):

अल्कोहल

अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया की एक स्टडी में बताया गया  कि अल्कोहल या शराब (Alcohol) को सेवन करने से शरीर की रोग- प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। जिससे, वह बैक्टेरिया और इंफेक्शन से खुद को बचा नहीं पाता। इससे, इम्यूनिटी कम हो जाती है और कई प्रकार की बीमारियों का ख़तरा बढ़ जाता है।

रिफाइंड फूड

हमारे डाइनिंग टेबल पर मौजूद ब्रेड, रस्क, बिस्किट, कुकीज़ और बेकरी में मैदे का इस्तेमाल होता है। जब गेहूं के आटे को रिफाइंड किया जाता है तो इस प्रक्रिया में गेहूं से फाइबर, अच्छा फैट, विटामिन और मिनरल्स अलग हो जाते हैं। इसलिए,  मैदा से बने फूड्स खाने से ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ सकता है और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम हो जाती है। (Low Immunity Reasons)

नमक

आपके भोजन का स्वाद बढ़ाने वाला नमक बहुत अधिक मात्रा में खाने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ सकती है जिससे आपको हाइपरटेंशन और ब्लड वेसेल्स, हार्ट और किडनियां ख़राब हो सकती हैं। इससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और यह पेट के अल्सर और कैंसर का कारण बन सकता है। साथ ही यह इम्यून सिस्टम को कमज़ोर बना देता है।

सफेद चीनी

यह प्रोसेस्ड और रिफाइंड होती है। सफेद शक्कर में किसी भी प्रकार के पोषक तत्व नहीं होते हैं। इससे आपको हार्ट डिजीज, लीवर प्रॉब्लम, इंसुलिन रेसिस्टेंट, कैंसर आदि की समस्याएं हो सकती हैं। इसमें कैलोरी अधिक होती है जिससे मोटापे का खतरा होता है। शरीर के अंग सही तरीके से काम नहीं कर पाते और इम्यूनिटी भी प्रभावित होती है अधिक शक्कर खाने से इम्यूनिटी कम हो जाती है।

Weight Loss Tip: बिना एक्सरसाइज़ और डायट के भी हो सकता है वेट लॉस, अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

Weight Loss Tip: लॉकडाउन में करना है वेट लॉस तो करें तुलसी का सेवन, इम्यूनिटी भी बढ़ेगी, होगें कई अन्य फायदे साथ-साथ

 Fitness Tip: करना चाहते हैं वेट लॉस, तो खाने के बाद रोज़ करें केवल 15 मिनट वॉक

 Coffee for Weight Loss: कॉफी पीने से भी होता है वेट लॉस, वजन कम करने के लिए जानें कितनी कॉफी पीनी चाहिए

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source