
Also Read
Boosts immunity: According to a research done by University of Nottingham, England, exposure to dirt helps our body in building antibodies against germs and infections. Travelling is an activity, which takes people to different places, exposure to these new places means exposure to new bacteria. As our body starts adapting to them, our immune system starts to get stronger.
डेंगू (Dengue) एक मौसमी बीमारी है जो हर साल बरसात के आसपास के समय में बहुत अधिक दिखायी पड़ती है। बरसात के मौसम के आसपास पनपने वाले मच्छरों की वजह से डेंगू फैलता है। लेकिन सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डायटिशन रूजुता दिवेकर का कहना है कि डेंगू जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स की चपेट में आने की एक वजह कमज़ोर इम्यूनिटी (Low Immunity) भी है। इसीलिए बहुत ज़रूरी है कि हम डेंगू से बचने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाएं।
रूजुता इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए घर में मौजूद कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट चीज़ों को अपनी डायट में शामिल करने की सलाह देती हैं।
एक चम्मच गुलकंद रोज़ सुबह या दिन के किसी भी समय खाएं। यह एसिडिटी, कमज़ोरी और उल्टी जैसी परेशानियों को कम करता है।
एक गिलास दूध में एक गिलास पानी में चुटकीभर हल्दी, 2-3 धागे और आधी चुटकी जायफल का पावडर मिलाकर पकने रखें। जब यह मिश्रण उबलकर आधा हो जाए तो गैस बंद कर दें। अपनी पसंद और स्वाद के हिसाब से आप इसे ठंडा या गर्म पी सकते हैं। मिठास के लिए गुड़ भी मिलाया जा सकता है इस मिश्रण में। यह ड्रिंक इम्यूनिटी बढ़ाने के अलावा शरीर में सूजन कम करता है। साथ ही प्रोटीन लॉस को भी रोकता है।
चावल के पानी या कांजी में काला नमक या सेंधा नमक, थोड़ा-सा घी और हींग मिलाकर पीएं। इससे डिहाइड्रेशन कम होता है। साथ ही शरीर का पोषण करेगा और भूख बढ़ाएगा।
ढेर सारा पानी पीने से ना केवल आप हाइड्रेट रहेंगे बल्कि यह यूरीन का रंग साफ रखने में भी मदद करेगा।
इस आयंगर योगा पोज़ में सिर के नीचे एक कम्बल रखें और पीठ के नीचे तकिया। इससे पीठ दर्द और बदन दर्द कम होता है।
यह भी पढ़ें- सूखी खांसी से घर में है कोई परेशान तो आज़माएं ये टिप्स