
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : December 29, 2025 2:13 PM IST
Low daily alcohol intake linked to mouth cancer risk in India: नए साल का जश्न है, दोस्त का बर्थडे है या ऑफिस की पार्टी है... 2 पैग शराब पी ही लेंगे, तो क्या ही जएगा। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो रूक जाइए। BMJ ग्लोबल हेल्थ में प्रकाशित एक स्टडी बताती है कि कभी-कभार यानी की पार्टीज में भी थोड़ी सी शराब पीने से पुरुषों में बुक्कल म्यूकोसा कैंसर (Buccal Mucosa Cancer) का खतरा कई गुणा तक बढ़ सकता है। स्टडी में दावा किया गया है कि थोड़ी सी भी शराब कैंसर के खतरे को काफी बढ़ा देती है।
2010 से 2021 के बीच भारत में की गई स्टडी में ये कहा गया है कि बीयर, व्हिस्की जैसी शराब ही नहीं, बल्कि देसी दारू, ठर्रा और महुआ जैसी लोकल ब्रांड की शराब का भी थोड़ी मात्रा में सेवन करने से कैंसर का जोखिम तेजी से बढ़ता है। भारत में बढ़ते कैंसर के मामलों के देखते हुए, ये स्टडी काफी चौंकाने वाली है। इस स्टडी से पहले वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने भी शराब को लेकर कहा था कि इसकी एक बूंद भी सेहत के लिए घातक है। WHO ने शराब से कैंसर के अलावा कई अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा भी बताया है।
ICMR की स्टडी के मुताबिक, बुक्कल म्यूकोसा ओरल कैंसर (Buccal Mucosa Oral Cancer) सबसे आम प्रकारों में से एक है। बुक्कल म्यूकोसा ओरल कैंसर मुख्य रूप से गाल के अंदरूनी हिस्से को प्रभावित करता है।
बुक्कल म्यूकोसा मुंह के अंदर गालों की वह मुलायम परत होती है, जो दांतों और मसूड़ों के बीच होती है। जब इस हिस्से की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं, तो उसे बुक्कल म्यूकोसा कैंसर कहा जाता है।
बुक्कल म्यूकोसा ओरल कैंसर के शुरुआती लक्षण काफी हल्के होते हैं। जिसके कारण लोग बुक्कल म्यूकोसा ओरल कैंसर को शुरुआती स्टेज में नजरअंदाज कर देते हैं। बुक्कल म्यूकोसा ओरल कैंसर के शुरुआती लक्षणों में शामिल हैंः
अगर आपको अपने मुंह के अंदर इस तरह की परेशानी 2 सप्ताह से ज्यादा समय तक नजर आती है, तो ये ओरल कैंसर का पहला संकेत हो सकता है। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और इलाज करवाएं।
बुक्कल म्यूकोसा ओरल कैंसर से बचाव का सबसे आसान और स्टीक तरीका है तंबाकू और धूम्रपान से दूरी बनाकर रखना।
पान, तंबाकू को जहां तक संभव हो चबाने से बचें।
अगर आपके मुंह में किसी प्रकार के मुंह के छाले हो गए हैं, तो उसका इलाज करवाएं।
दिन में 2 बार दांतों के साथ-साथ मुंह की सफाई करें। ओरल कैंसर से बचाव के लिए ओरल हाइजीन का ध्यान जरूर रखें।