Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Cholesterol : हाई है शरीर में कोलेस्ट्रॉल, तो नियमित करें इन 4 फूड्स का सेवन

अगर आपका भी कोलेस्ट्रॉल लेवल बहुत हाई रहता है, तो डायट में उन फूड्स को शामिल करें, जिनमें गुड कोलेस्ट्रॉल उच्च मात्रा में होते हैं। जानते हैं उन फूड्स (Low cholesterol food) के बारे में यहां...

Cholesterol : हाई है शरीर में कोलेस्ट्रॉल, तो नियमित करें इन 4 फूड्स का सेवन
Cholesterol : हाई है शरीर में कोलेस्ट्रॉल, तो नियमित करें इन 4 फूड्स का सेवन। © Shutterstock.

Written by Anshumala |Published : March 2, 2020 10:58 AM IST

आज का हाल देखकर यही कह सकते हैं जिसको कोलेस्ट्रॉल की समस्या नहीं है, वो इंसान बहुत लकी है। अगर आप इस कोलेस्ट्रोल को नेचुरल तरीके से कम करना चाहते हैं या खुद को हमेशा कोलेस्ट्रोल फ्री रखना चाहते हैं तो अपनी डायट में उन फूड्स को शामिल करें जिनमें गुड कोलेस्ट्रॉल उच्च मात्रा में होते हैं। चलिए जानते हैं कि वे फूड्स (Low cholesterol food) है कौन...

मेथी

मेथी स्टेरॉयडल सैपोनीन (steroidal saponins) का स्रोत होता है जो शरीर के कोलेस्ट्रॉल के सोखने की प्रक्रिया को कम करता है। मेथी को भूनकर पीस लें और एक छोटा चम्मच मेथी पावडर दिन में एक बार एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर पियें। या आप इस पावडर को खाने में डालकर भी खा सकते हैं।

Also Read

More News

अलसी

अलसी में ओमेगा- 3 फैटी एसिड्स होता है जो हृदय को स्वस्थ रखने में सहायता करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल के साथ मिलकर शरीर को कोलेस्ट्रॉल को सोखने से रोकता है। अलसी को पीसकर पावडर बना लें और उसको एक गिलास पानी में मिलाकर पियें या चटनी में डालकर खायें।

लहसुन

लहसुन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके ब्लड-प्रेशर को बढ़ने से रोकता है और धमनियों के कार्य को सुचारू रूप से करने में मदद करता है। इससे हर्ट-एटैक की संभावना कम होती है। आप लहसुन को कच्चा भी खा सकते हैं या लहसुन का कुछ फांक खाली पेट एक गिलास गर्म पानी के साथ पी सकते हैं।

प्याज

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

प्याज में क्वेरसेटानीन नाम का एन्टी-ऑक्सिडेंट होता है, जो फ्री-रैडिकल्स से होने वाले क्षति से बचाता है। यह गुड कोलेस्ट्रॉल के मात्रा को बढ़ाकर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। सलाद में प्याज डालकर खाने से सबसे अच्छी तरह से यह काम करता है।

About the Author

... Read More