... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : May 27, 2020 10:40 AM IST
गर्मियों में लो बीपी हो सकता है खतरनाक, इस तरह से रखें अपना ख्याल
Low Blood Pressure : सर्दियों में मेटाबॉलिक रेट ज्यादा होने की वजह से लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। वहीं, गर्मियों में ब्लड प्रेशर घटने की आशंका ज्यादा रहती है, जो एक गंभीर रूप धारण कर सकती है। लो ब्लड प्रेशर ॆ( Low Blood Pressure) से बचने के लिए स्वस्थ जीवनशैली का पालन करना बहुत ही जरूरी होता है। लो ब्लड प्रेशर ( Low Blood Pressure) के कारण शरीर को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें लो बीपी की वजह से गर्मियों में बहुत ही अधिक चक्कर आते हैं। इसके साथ ही कई अन्य ऐसी ही गंभीर समस्याएं हो जाती है।
डीहाइड्रेशन के कारण काफी समय तक वॉमिटिंग या डायरिया जैसी समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाता ही। ये समस्याएं अधिक एक्सरसाइज, शारीरिक श्रम या फिर लू लगने के कारण भी हो सकती हैं। इतना ही नहीं इसके कारण नज़र में धुंधलापन और बेहोशी जैसे लक्षण भी नजर आने लगते हैं।
शरीर से अधिक खून बह जाने के कारण भी ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है। शरीर से ब्लड निकलने के कई कारण हो सकते हैं। चाहे वे एक्सीडेंट से निकले हों या फिर ऑपरेशन से इन किसी भी अन्य वजह से। इसके चलते आपको ब्लड प्रेशर की परेशानी हो सकती है। महिलाओं में डिलीवरी के समय खून अधिक बहता है, इसलिए इन्हें खून की कमी के कारण लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है।
दिल से जुड़ी समस्याओं के कारण भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है। इस स्थिति में हार्ट बहुत कम मात्रा में ब्लड को पंप कर पाता है। ऐसे में शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बहुत ही धीमा होने लगता है और व्यक्ति लो ब्लड प्रेशर का शिकार हो जाता है। इस वजह से हार्ट अटैक और दिल में इंफेक्शन का भी खतरा बढ़ सकता है।
गंभीर इंफेक्शन या फिर सेप्टिसीमिया के कारम भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है।
थायरॉयड ग्लैंड से हॉर्मोन का स्त्राव कम होने लगता है। हार्मोन संतुलित ना होने की वजह से लो बीपी की समस्या होेने लगती है।
लॉकडाउन में पेट की समस्या से हो गए हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स
सावधान! गुड़ खाने से बढ़ सकता है आपका वजन, जानें इसके और भी 6 साइड इफेक्ट
कोरोना के उपचार के लिए अश्वगंधा का होगा क्लीनिकल ट्रायल, जानें इसके कई फायदे
डायबिटीज से लेकर कई गंभीर बीमारियों के लिए अचूक दवा है गिलोय, जानें इसके कई फायदे
Home Remedies for Liver: कोरोना वायरस से लिवर होता है खराब, इन घरेलू नुस्खों से रखें ख्याल