Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

खाने का मन न करना और भूख न लगना है इस गंभीर बीमारी का संकेत, अगर आपको दिख रहे हैं ये लक्षण तो डॉक्टर से करें बात

feeling no appetite: भूख न लगना आमतौर पर एक पाचन से जुड़ी समस्या होती है, लेकिन कई बार ईटिंग डिसऑर्डर भी इसके पीछे का कारण हो सकता है। भोजन विकार एक गंभीर समस्या है और इसका जल्द से जल्द इलाज होना बहुत जरूरी है।

खाने का मन न करना और भूख न लगना है इस गंभीर बीमारी का संकेत, अगर आपको दिख रहे हैं ये लक्षण तो डॉक्टर से करें बात

Written by Mukesh Sharma |Published : October 17, 2022 10:30 AM IST

sudden loss of appetite: स्वस्थ रहने के लिए हमारे शरीर को पूरा पोषण चाहिए होता है, जो हमारे द्वारा खाए जा रहे भोजन से मिलता है। इसलिए ही डॉक्टर हमें समय-समय पर भोजन करने की सलाह देते हैं, ताकि आपके शरीर को समय पर सारा पोषण मिलता रहे। लेकिन कई बार देखा गया है कि कुछ लोगों को भूख लगना बंद हो जाती है, जो की आम समस्या है और अक्सर पाचन प्रणाली की किसी गड़बड़ी के कारण ही ऐसा होता है। हालांकि, अगर आपका पाचन सही है और फिर भी आपको भूख नहीं लग रही है या फिर खाना-खाने का मन नहीं करता है, तो यह ईटिंग डिसऑर्डर हो सकता है। अगर आपको या फिर आपके परिवार में किसी को भूख नहीं लग रही है या फिर उसका खाना-खाने का मन नहीं करता है, तो यह एनोरेक्सिया नर्वोसा (Anorexia nervosa) नाम का एक ईटिंग डिसऑर्डर हो सकता है।

गंभीर हो सकता है एनोरेक्सिया

यह ईटिंग डिसऑर्डर कोई आम नहीं बल्कि एक गंभीर बीमारी भी हो सकती है। दरअसल, इस विकार से ग्रस्त व्यक्ति असामान्य रूप से अपने वजन की चिंता करने लगता है। बहुत ज्यादा वजन की चिंता करने के कारण इस विकार से ग्रसित लोग खाना बहुत कम कर देते हैं और साथ ही बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने लगते हैं। कई बार वे यह भी समझ नहीं पाते हैं कि उनका वजन पहले से ही सामान्य है और उन्हें वजन कम करने की जरूरत नहीं है।

इन लक्षणों की करें पहचान

अगर आपको कम भूख लगने या खाना अच्छा न लगने के साथ-साथ निम्न लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो यह एनोरेक्सिया नर्वोसा विकार हो सकता है -

Also Read

More News

  • कैलोरी इनटेक का ध्यान रखना
  • ज्यादा लैक्सेटिव लेना
  • मूड स्विंग होना
  • व्यवहार में बदलाव (ज्यादा क्रोधित या शांत रहना)
  • शरीर कमजोर पड़ना
  • बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करना
  • शराब या अन्य नशे की लत लग जाना
  • शरीर का वजन तेजी से कम होना

डॉक्टर से कब बात करें

अगर आपको भूख लगना कम हो गई है, तो आप दो से तीन दिन इंतजार करें और भूख बढ़ाने के अन्य घरेलू तरीकों का इस्तेमाल करें। अगर दो से तीन दिनों के भीतर आपको आराम नहीं मिल रहा है, तो आपको किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करके उन्हें अपनी समस्या के बारे में बता देना चाहिए। वहीं अगर आपको भूख कम लगने के साथ-साथ ऊपर बताए गए लक्षण भी महसूस हो रहे हैं, तो जल्द से जल्द इस बारे में डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

ईटिंग डिसऑर्डर का इलाज है जरूरी

भोजन विकार को लोग अक्सर सामान्य समस्या समझ लेते हैं लेकिन आपको बता दें कि इसका इलाज जल्द से जल्द कराना बहुत जरूरी होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस विकार में व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है और साथ ही सही डाइट न लेने के कारण शरीर का वजन कम होना, कमजोरी और थकान रहना आदि लक्षण भी देखे जा सकते हैं। कई बार इससे शरीर में अन्य प्रकार की बीमारियां भी होने लगती हैं।