... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 9, 2020 5:43 PM IST
Pippali , or long pepper, is an effective remedy for treating common respiratory woes like asthma, bronchitis, COPD, cough and cold symptoms.
Long Pepper Pippali Benefits : कोरोनावायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में जारी है। इस बीमारी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय ढूंढ रहे हैं। भारतीय स्वास्थ्य विभागों द्वारा भी कोरोनावायरस से बचने के लिए दवाइयों की खोच की जा रही है। इसी बीच आयुष विभाग भी कोरोनावायरस से बचने के लिए आयुर्वेदिक दवाइयों की खोज में जुटा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के सहयोग से आयुष मंत्रालय (Ayurveda and Ayush) ने प्रोफिलैक्सिस के रूप में आयुर्वेद हस्तक्षेपों पर नैदानिक अनुसंधान अध्ययन और कोविड-19 (COVID-19) की देखभाल के लिए एक ऐड-ऑन के रूप में लॉन्च किया गया है। इसने चार अलग-अलग आविष्कारों का अध्ययन करने के लिए देश भर के विभिन्न संगठनों के उच्च प्रतिनिधियों को चुना गया है।
इस अध्ययन में यष्टिमधु, अश्वगंधा, गुडुची, पिप्पली और एक पॉली हर्बल को शामिल किया गया है। ये सभी हर्बल सेहत की दृष्टि से काफी फायदेमंद हैं। आज हम आपको इन आयुर्वेदिक औषधियों में से पिप्पली या छोटी पीपल या इंडियन लॉन्ग पेपर के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं। यह प्रमुख आयुर्वेदिक औषधियों (Indian Long Pepper Pippali Benefits) में से एक है।
पिपली सांस से जुड़ी परेशानियों से आराम दिलाती है। इससे, फेफड़ों की सफाई नेचुरल तरीके से होती है और इसलिए सर्दियों या वायरस के मौसम में सांस लेने से जुड़ी परेशानियां कम करने के लिए पिपली का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए अदरक, शहद और चुटकीभर पिपली का पाउडर गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से फायदा होता है।
पेट से जुड़ी बड़ी समस्याओं जैसे कब्ज और अपच से आराम दिलाती है पिपली। इसका पानी पीने से बाउल को कार्य करने में मदद होती है और कब्ज की परेशानी कम होती है।
मौसमी बीमारियों जैसे वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, जुकाम और फ्लू जैसी परेशानियों के लिए पिपली का सेवन किया जा सकता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ट्यूसिव तत्व मौसमी समस्याओं को कम करते हैं। इसलिए, खांसी के ज्यादातर आयुर्वेदिक नुस्खों में पिपली को मिलाया जाता है।
इस तेज तीखे मसाले के बहुत अधिक सेवन से कुछ साइड-इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। जैसे-
सिर दर्द
हार्ट हेल्थ पर असर
हाथों-पैरों और आंखों में तेज जलन
अधिक गर्मी महसूस होना