ये 3 समस्याएं हो सकती हैं लॉन्ग कोविड सिंड्रोम के सबसे बड़े लक्षण, दिखते ही करें अपने डॉक्टर से सम्पर्क

लॉन्ग कोविड के कुछ गम्भीर लक्षणों पर ध्यान देने और बिना देर किए डॉक्टर को सूचित करने की सलाह एक्सपर्ट्स द्वारा दी गयी है। ऐसे ही लक्षणों के बारे में पढ़े यहां।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 20, 2022 12:27 AM IST

Long COVID Complication: कोविड संक्रमण से उबरने के बाद कई मरीजों को अलग-अलग तरह की समस्याएं होती हैं और उनमें कुछ लक्षण 6 महीने या 2 साल से अधिक समय तक भी दिखायी देते हैं। इन लक्षणों को लॉन्ग कोविड कहा जाता है।  लॉन्ग कोविड की स्थिति दुनियाभर में कोविड संक्रमितों में देखी गयी है और यह एक चिंता का विषय भी है। इसीलिए, डॉक्टर्स और हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों द्वारा लॉन्ग कोविड के प्रति सचेत रहने की सलाह दी जाती है। लॉन्ग कोविड या पोस्ट कोविड सिंड्रोम (post-COVID syndrome) में कई प्रकार की समस्याएं मरीजों को महसूस हो सकती हैं और कोविड संक्रमण से उबरने के बाद भी इनका प्रभाव लोगों में देखे जा सकते हैं।

लॉन्ग कोविड के दौरान मरीजों को जहां पर्याप्त आराम, हेल्दी डाइट और हल्की-फुल्की एक्सरसाइजेस करने की सलाह दी जाती है, वहीं साथ ही उन लक्षणों पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है जो रिकवरी के दौरान उनमें पहली बार दिखायी दें या बार-बार महसूस हो।  लॉन्ग कोविड के कुछ ऐसे ही गम्भीर लक्षणों के बारे में एक्सपर्ट्स द्वारा लोगों को ध्यान देने और बिना देर किए डॉक्टर को इसके बारे में सूचित करने के बारे में कहा जाता है। इस लेख में पढ़ें लॉन्ग कोविड के ऐसे कुछ गम्भीर लक्षणों के बारे में यहां जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

हार्ट हेल्थ से जुड़ी समस्याएं

लॉन्ग कोविड की समस्याओं की बात की जाए तो कई कोविड मरीजों में छाती में दर्द और सांस लेने से जुड़ी समस्याएं भी महसूस हो सकती हैं।  वहीं, हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ने के दावे भी किए गए। जैसा कि दिल को काम करने के लिए अधिक मात्रा में ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है और जहां कोविड-19 संक्रमण के मरीजों को रिकवरी के बाद भी ब्रीदिंग से जुड़ी समस्याएं महसूस होने के सबूत मिले हैं। ऐसे में दिल को जब पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता तो उसे काम करने में समस्या होती है। इससे हार्ट अटैक और हार्टबीट तेज होने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

तेजी से बालों का झड़ना

कोरोना संक्रमण के बाद अचानक से और बहुत अधिक संख्या में बालों का कमजोर होकर टूटना  या हेयर फॉल लॉन्ग कोविड का एक लक्षण हो सकते हैं।  एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कोविड से उबरने के बाद अगर लोगों को गम्भीर हेयर फॉल की समस्या हो तो उन्हें इस बारे में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। बल्कि, उन्हें जल्द-से-जल्द डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए। इस तरह से कोरोना संक्रमण के बाद होने वाला हेयर फॉल लॉन्ग कोविड का एक महत्वपूर्ण लक्षण हो सकता है और यह शरीर में कुछ अन्य गम्भीर समस्याओं का भी संकेत साबित हो सकता है। इसीलिए, बालों के झड़ने की समस्या को गम्भीरता से लेना चाहिए।

अनिद्रा

कोविड के बाद स्लीपिंग पैटर्न पूरी तरह बिगड़ सकता है और अनिद्रा या ठीक से ना सो पाने जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। इसके अलावा कुछ रिसर्च में यह भी देखा गया कि  ब्रेन फॉग या उलझन में रहने की स्थिति भी कोविड से पीड़ित लोगों में देखी जाती है। इसीलिए, अगर किसी व्यक्ति को कोविड रिकवरी के बाद ठीक तरीके से सो पाने में समस्या हो तो उन्हें अपने डॉक्टर को इस बारे में जानकारी देनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source