Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कोविड के बाद लोगों को परेशान कर रही दिल से जुड़ी ये परेशानी! जानें लक्षण से लेकर सब कुछ

आमतौर पर अधिकांश कोविड रोगी चार सप्ताह में पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं जबकि कुछ को ठीक होने में कुछ हफ्ते या महीने भी लग जाते हैं।

कोविड के बाद लोगों को परेशान कर रही दिल से जुड़ी ये परेशानी! जानें लक्षण से लेकर सब कुछ
कोविड के बाद लोगों को परेशान कर रही दिल से जुड़ी ये परेशानी! जानें लक्षण से लेकर सब कुछ

Written by Jitendra Gupta |Published : August 18, 2022 7:17 PM IST

देश के कुछ राज्यों में एक बार फिर से कोविड के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। कुछ लोगों में जहां कोविड के हल्के, सीमित या गंभीर लक्षण दिखते हैं तो कुछ लोगों में कोविड का एक भी लक्षण दिखाई नहीं देता है। आमतौर पर अधिकांश कोविड रोगी चार सप्ताह में पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं जबकि कुछ को ठीक होने में कुछ हफ्ते या महीने भी लग जाते हैं लेकिन उन्हें ठीक होने के बाद भी लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है। इन्हीं कुछ परेशानियों में शामिल हैं थकावट, सांस फूलना और मांसपेशियों में दर्द।

लिवी की एक संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एनेट एलियस का कहना है कि दिल की असामान्य धड़कन भी लॉन्ग कोविड का एक सामान्य संकेत है।

उन्होंने इस बात पर ध्यान दिलाने की कोशिश की है कि कैसे लॉन्ग कोविड की वजह से कभी-कभी दिल की धड़कनअसामान्य हो जाती है, जिसका पता लगाने के लिए अधिक शोध की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसा वायरस के कारण होता है जो हृदय के बजाय अपने आप तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है।

Also Read

More News

मेयो क्लिनिक के अनुसार, दिल की असामान्य धड़कन का पता धड़कन का तेज होना, रुक-रुक कर तेज होना या फिर बहुत तेज दिल के धड़कने से लगाया जा सकता है। हालांकि ये स्थिति आमतौर पर हानिकारक नहीं होती है लेकिन ये दिल की दूसरी बड़ी परेशानियों का कारण बन सकती है, जिसमें छाती की परेशानी, शरीर में दर्द और सांस की तकलीफ जैसी अन्य हृदय समस्याएं शामिल हैं। दिल की धड़कन अक्सर तनाव, शारीरिक गतिविधि, विशेष दवाओं या किसी मौजूदा चिकित्सा समस्या के कारण होती है।

2020 में जब कोविड की शुरुआत हुई थी तो इसे सांस की एक बीमारी माना जा रहा था, जिसके बारे में डॉक्टर अलायस कहती है कि "अब हम जानते हैं कि COVID-19 के प्रभाव आपके शरीर के अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिसमें हृदय भी शामिल है।"

यह वायरस के हाइपरइन्फ्लेमेशन के कारण हो सकता है, जिससे शरीर में कहीं भी थक्का बन सकता है। इसके परिणामस्वरूप रोगी की रक्त वाहिकाओं पर प्रभाव पड़ता है, जो शरीर के कुछ अंगों को नुकसान पहुंचाता है। वह यह भी सलाह देती है कि अगर आपको बेहोशी महसूसहो रही है या फिर दिल की असामान्य धड़कन के अलावा सांस लेने में तकलीफ या सीने में दर्द हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

लॉन्ग कोविड के ये लक्षण काफी हद तक दूसरी बीमारियों से जुड़े हो सकते हैं। लॉन्ग कोविड के आम लक्षणों में शामिल हैंः

1-तेज खांसी

2- थकावट

3-शरीर में दर्द

4-सिरदर्द

5- नींद की समस्या

6-ध्यान लगाने में मुश्किल

7-सोचने में कठिनाई जैसे न्यूरोलॉजिकल लक्षण भी हो सकते है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

COVID-19 के ठीक होने के बाद भी बहुत से लोगों को स्वाद या गंध महसूस न होना, उदासी या चिंता जैसी न्यूरोलॉजिकल समस्याएं बनी रह सकती हैं। इसके अलावा, कुछ लोगों में दस्त और पेट दर्द जैसी पाचन समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

About the Author

... Read More