1 किडनी के भरोसे इंसान कितने साल जी सकता है? डॉक्टर से जानिए सही सही जवाब

एक किडनी खराब होने के बाद क्या व्यक्ति केवल बची हुई दूसरी किडनी के सहारे हेल्दी लाइफ जी सकता है? आइए जानें

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 8, 2024 12:54 PM IST

How long a person can live with one kidney: हमारे शरीर में दो किडनियां होती है और ये लगातार काम करते हुए हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। किडनियों का मुख्य काम (role of kidneys for our health) शरीर से गंदगी और वेस्ट को बाहर निकालना है। वहीं, यह शरीर में एक्स्ट्रा नमक, चीनी और अन्य केमिकल्स को भी फिल्टर करती है। किडनी हमारे रक्त को साफ रखने (filtering blood) में मदद करती है। इसीलिए,दोनों किडनियों को डैमेज (Kidney damage) से बचाने और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए प्रयास करने चाहिए।

कई बार किसी व्यक्ति की एक किडनी किसी कारणवश खराब (kidney damage) हो जाती है तो ऐसे में दूसरी किडनी पर काम का भार बढ़ जाता है। इसी तरह अक्सर यह कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी एक किडनी डोनेट (donating kidney) कर दे तो भी उसका काम एक किडनी से चल सकता है। लेकिन, क्या यह सच है? क्या सचमुच कोई व्यक्ति एक ही किडनी के सहारे अपनी पूरी जिंदगी बिता सकता है? आइए जानें-

क्या केवल एक किडनी है काफी? (Can a person live healthy life with one kidney?)

डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स की मानें तो कई बार जब किसी व्यक्ति की एक किडनी खराब हो जाएया वह एक किडनी किसी और व्यक्ति को दान में दे दे, तो उसकी बची हुई दूसरी किडनी को दोगुना काम करना पड़ सकता है। बची हुई किडनी अपनी कार्यक्षमता बढ़ा देती है जिससे उनका शरीर ठीक तरीके से काम भी करता है और वह व्यक्ति पूरे आराम से अपनी ज़िंदगी भी जी सकता है। (life after kidney donation)

एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ लोगों के साथ ऐसा होता है कि जन्म के समय से ही उनके शरीर में केवल एक ही किडनी काम करती है। ऐसे लोगों को किसी भी तरह की परेशानी भी महसूस नहीं होती।

एक किडनी कैसे करती है दो का काम ?

आमतौर पर किडनी डोनेट करने कुछ महीनों बाद डोनर पूरी तरह से स्वस्थ महसूस करने लगता है। हालांकि, इसके बाद भी उसकी डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही अपनी डाइट और दिनचर्या तय करनी पड़ती है। किडनी दान करने के बाद डोनर को भरपूर आराम करने के लिए कहा जाता है। ताकि सर्जरी से तेजी से रिकवर किया जा सके और बची हुई किडनी को भी अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए पर्याप्त सपोर्ट और समय मिल सके।

डोनेशन के बाद दूसरी किडनी की कार्यक्षमता बढ़ जाती है और वह पहले से अधिक तेजी से काम करने लगती है। हालांकि, किडनी डोनेट करने के बाद कुछ महीनों तक बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है और 1-2 साल तक रेग्यूलर चेकअप कराने पड़ सकते हैं।