Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Liver Ulcer: लिवर हमारे शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है। लिवर का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी होता है। लेकिन, आजकल खराब डाइट और लाइफस्टाइल की वजह से लिवर से जुड़ी कई दिक्कतें होने लगती हैं। इसमें लिवर में छाले होना एक सबसे आम समस्या है। लिवर में छालों की वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी होने लगती हैं। आपको बता दें कि लिवर में छाले होने पर कई लक्षणों का अनुभव होता है। लिवर में छाले होने पर आपको बुखार और ठंड लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, उल्टी, मतली, त्वचा पर खुजली होना, आंखों में पीलापन, त्वचा पर पीलापन, पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द और कमजोरी आदि भी लिवर में छाले होने के कारण हो सकते हैं। आइए, मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट विद मल्टीस्पेशलिटी, फरीदाबाद के डॉ. विशाल खुराना गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से जानते हैं लिवर में छाले बनने के क्या कारण होते हैं?
लिवर में संक्रमण की वजह से छाले हो सकते हैं। हेपेटाइटिस बी और सी जैसे संक्रमणों की वजह से लिवर में छाले बन सकते हैं। इनकी वजह से लिवर में फोड़े भी बन सकते हैं, जिसकी वजह से व्यक्ति को कई स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान होना पड़ सकता है।
जो लोग ज्यादा शराब पीते हैं, उन्हें लिवर में छाले की दिक्कत हो सकती है। अत्यधिक शराब का सेवन करने से आपके लिवर को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इससे लिवर सिरोसिस का खतरा बढ़ता है। शराब पीने से लिवर में छाले या घाव हो सकता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए शराब का सेवन बिल्कुल भी न करें।
फैटी लिवर वाले लोगों में छाले दिख सकते हैं। फैटी लिवर कई कारणों से हो सकता है। इसमें एल्कोहॉलिक और नॉन-एल्कोहॉलिक कारण शामिल हैं। अगर फैटी लिवर की वजह से छाले हो गए हैं, तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। वरना यह समस्या सिरोसिस का रूप ले सकती हैं।
लिवर में छाले की पहचान करने के लिए डॉक्टर अल्ट्रासाउंड या सीटी स्कैन की सलाह दे सकते हैं। सीटी स्कैन में इमेजिंग तकनीकों की मदद से लिवर के छाले या घावों की जांच की जाती है। आपको लिवर की नियमित रूप से जांच करानी चाहिए। क्योंकि, कई बार लिवर में छाले होने पर लक्षण महसूस नहीं होते हैं।
लिवर के छालों का इलाज स्थिति की गंभीरता और लक्षणों पर निर्भर करता है। कुछ मामलों में सर्जरी की मदद से घाव हटाए जाते हैं। इसके साथ ही, डॉक्टर हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल को फॉलो करने की सलाह भी देते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।