क्या सच में मार्केट में मिलने वाले लिवर टॉनिक फायदेमंद होते हैं? ये आपके लिए सेफ हैं या नहीं कैसे पता लगाएं?

What is Liver Tonic: अगर आपको लगता है कि लिवर को हेल्दी रखने के लिए लिवर टॉनिक एक अच्छा विकल्प है, तो आप गलत भी हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स लिवर टॉनिक और शरीर पर उसके असर से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बता रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : April 19, 2026 12:58 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Aditya Borawake

Liver Tonic in Hindi: मार्केट में बहुत से हेल्थ प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं, जिनमें से कुछ वास्तव में अच्छे भी होते हैं और हो सकता है कुछ फेक यानी नकली प्रोडक्ट्स भी हों। अगर हम मार्केट में कोई हेल्थ प्रोडक्ट्स लेने जाते हैं, तो हमारे मन में उसके नकली या असली होने का सवाल आने से पहले यह विचार जरूर आना चाहिए कि हमें उस प्रोडक्ट की जरूरत भी है या नहीं। लिवर के लिए मिलने वाले अक्सर अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स, जिन्हें लिवर टॉनिक के नाम से जाना जाता है आज हम इस लेख में उस बारे में ही बात करने वाले हैं। डॉ. डॉ. आदित्य गिरीश बोरावके ने मार्केट में मिलने वाले अलग-अलग प्रोडक्ट्स के बारे में काफी जानकारी दी है, जिसकी मदद से हम जानेंगे कि इनका हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है और ऐसे में किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

आजकल “लिवर टॉनिक” नाम से कई सिरप और सप्लीमेंट मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं। अक्सर लोग इन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के ही लेना शुरू कर देते हैं, यह सोचकर कि इससे लिवर साफ रहेगा या मजबूत बनेगा। लेकिन क्लिनिकल प्रैक्टिस में यह देखा जाता है कि हर “नेचुरल” या “हर्बल” लिखा हुआ प्रोडक्ट जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति के लिए सुरक्षित हो।

Dr. Aditya Borawake, Consultant- Gastroenterology - Manipal Hospital, Kharadi, Pune

जरूरत के बिना कोई भी चीज लिवर पर प्रभाव डालती है

लिवर शरीर का बहुत अहम अंग है, जो दवाइयों और टॉक्सिन्स को प्रोसेस करता है। इसलिए कोई भी ऐसी चीज जो बिना जरूरत के ली जा रही हो, वह लिवर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है। कई लिवर टॉनिक में अलग-अलग जड़ी-बूटियां होती हैं, जिनकी क्वालिटी और मात्रा हमेशा स्टैंडर्ड नहीं होती। कुछ मामलों में इनसे एलर्जी, लिवर एंजाइम बढ़ना या दवाइयों के साथ रिएक्शन भी देखा गया है। सरल शब्दों में कहें तो इससे लिवर रोग का खतरा भी बढ़ सकता है।

लिवर टॉनिक की जरूरत है या नहीं?

यह भी समझना जरूरी है कि अगर लिवर पूरी तरह स्वस्थ है, तो उसे “टॉनिक” की जरूरत नहीं होती, क्योंकि वह अपना काम सही से कर रहा है। वहीं अगर कोई समस्या है, तो उसके लिए सही इलाज की जरूरत है ताकि जो समस्या है उसका इलाज किया जा सके। अगर लिवर में कोई समस्या है और आप लिवर टॉनिक लेते हैं, तो उससे लिवर की समस्या कुछ समय के लिए छुप सकती है और हो सकता है आने वाले समय में और भी ज्यादा बढ़ जाए।

टॉनिक ले सकते हैं लेकिन डॉक्टर की सलाह से

हम ये नहीं कह रहे हैं कि हर लिवर टॉनिक आपके लिवर के लिए बुरा होता है, लेकिन जरूरत और सही समय के अनुसार ही उन्हें लेने से फायदा मिल सकता है। अगर आपको लगता है कि आपके लिवर को टॉनिक की जरूरत है, तो उसके लिए पहले आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। खासकर अगर पहले से कोई बीमारी है या दवाइयां चल रही हैं, तो यह हो सकता है कि डॉक्टर आपको कुछ समय के लिए इन्हें न लेने की सलाह दें। इसके अलावा प्रोडक्ट का सोर्स, उसकी विश्वसनीयता और उसके क्लिनिकल प्रमाण देखना भी जरूरी होता है।

लिवर को हेल्दी रखने के सही तरीका

अगर आप अपने लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आपको बता दें उसका सही तरीका लिवर टॉनिक लेना नहीं है। लिवर को हेल्दी रखने का सही और वास्तविक तरीका संतुलित आहार, नियमित एक्सरसाइज, शराब व स्मोकिंग से बचाव करना है। इसके अलावा नियमित रूप से अपने लिवर की जांच कराते रहना भी जरूरी है।

वहीं अगर आप बिना डॉक्टर की सलाह से ही लिवर टॉनिक ले रहे हैं, तो यह आपके लिवर को फायदा देने की बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह के बगैर लिवर टॉनिक या फिर कोई भी हेल्थ प्रोडक्ट या सप्लीमेंट का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.