Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Morning Symptoms Of Swelling In Liver: फैटी लिवर डिजिज अनहेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़ी एक डिजिज है। फैटी लिवर डिजिज में पीड़ित व्यक्ति की लिवर में सूजन बढ़ जाती है। लिवर में सूजन की एक बड़ी वजह है हाई फैट वाली डाइट। जो लोग बहुत अधिक तेल या फैट वाला, तला-भुना हुआ खाना खाते हैं उनमें फैटी लिवर का खतरा (risk of fatty liver disease) अधिक होता है। लिवर जो हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसका मुख्य काम भोजन को पचाने और शरीर में जमा टॉक्सिंस को साफ (Cleaning toxins from body) करना है। इसके अलावा लिवर रक्त में कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने और ब्लड शुगर को स्टोर करने में मदद करते हैं।
लिवर में जब किसी प्रकार की गड़बड़ी (Liver mein gadbadi) आ जाती है जो लिवर के लिए इन सारी प्रक्रियाओं को पूरा कर पाने में समस्या आती है। इसी तरह जब लिवर फंक्शनिंग से जुड़ी समस्या बढ़ जाती है तो इससे लिवर की सेल्स में फैट जमा होने लगता (fat storage in liver) है। बढ़े हुए फैट के कारण लिवर का आकार बढ़ने लगता है और लिवर में सूजन बढ़ने लगती (swelling in livers) है। जब लिवर की सूजन बढ़ने लगती है तो इससे आपको अलग-अलग तरह के लक्षण (symptoms of swelling in liver) दिखायी देने लगते हैं। आइए जानते हैं लिवर में सूजन बढ़ने के वे लक्षण जो सुबह-सुबह दिखायी दे सकते (liver mein sujan badhane ke lakshan) हैं।
सुबह उठने के बाद क्या आपको पेट में गैसबनने की समस्या महसूस होती है। इसके अलावा अगर आपको एसिडिटी की समस्या और पेट में सूजन या ब्लोटिंग होने जैसी परेशानियां होती हैं तो ये फैटी लिवर का एक लक्षण हो सकता है।
सुबह अगर आपके यूरिन का रंग गाढ़ा या गहरा पीला (yellow colored urine) दिखायी दे हो सकता है कि यह समस्या लिवर से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। लिवर में सूजन बढ़ने परपेशाब से जुड़ी इस तरह की गड़बड़ियां भी हो सकती हैं।
सुबह उठने के बाद उबकाई और उल्टी होने जैसी परेशानियां अगर आपको होती हैं तो आपको अपने लिवर की हेल्थ की तरफ ध्यान देना चाहिए। फैटी लिवर डिजिज में उल्टी और उबकाई जैसी परेशानियां महसूस (subah ulti aane ke karan) हो सकती हैं।
सुबह-सवेरे पेट में होने वाले दर्द का कारण लिवर में सूजन भी हो सकती है। क्योंकि, लिवर का आकार बढ़ने या फैटी लिवर की वजह से पेट में दर्द की शिकायत (stomach ache) बढ़ सकती है। विशेषकर पेट में दाहिनी तरफ और पेट के ऊपर के हिस्से में होनेवाला दर्द लिवर से जुड़ी समस्या हो सकता है।
भूख में कमी आना या भूख ना लगना(Low appetite)
मसल्स में दर्द और जॉइंट पेन (Joint and muscles pain)
दिनभर थका-थका-सा महसूस करना (Extreme fatigue)
आंखों और नाखूनों की रंगत पीली पड़ना
स्किन पर खुजली (Skin irritation and eczema)
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।