Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लिवर में सूजन होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

Liver Swelling Symptoms: लिवर में सूजन होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

लिवर में सूजन होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

Written by priya mishra |Updated : December 23, 2024 5:10 PM IST

Symptoms Of Liver Swelling: लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करके बाहर निकलने का काम करता है। साथ ही, भोजन पचाने वाले बाइल प्रोटीन के उत्पादन, रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और एनर्जी को स्टोर करने में भी अहम भूमिका निभाता है। अगर लिवर में थोड़ी सी भी गड़बड़ी आ जाए, तो इसके कारण शरीर के कई अंग प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। लिवर में सूजन भी इन्हीं बीमारियों में से एक है। लिवर में सूजन कई कारणों से हो सकती है, जैसे फैटी लिवर, हेपेटाइटिस, संक्रमण, लिवर कैंसर और हार्ट फेलियर। अगर इसका समय पर इलाज न किया जाए, तो कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लिवर में सूजन होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो इस समस्या से बचा जा सकता है। आइए, जानते हैं लिवर में सूजन के लक्षणों के बारे में विस्तार से - 

अत्यधिक थकान और कमजोरी

लिवर में सूजन होने की स्थिति में मरीज को अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। दरअसल, लिवर में सूजन के कारण शरीर में ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है, जिसकी वजह से व्यक्ति को हमेशा थकान और कमजोरी महसूस होती है। अगर सही खानपान के बावजूद आपको हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

पेट में दर्द और सूजन

लिवर में सूजन होने पर पेट में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को हर समय पेट में भारीपन महसूस होता है। आमतौर पर, यह दर्द पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में महसूस होता है। यह दर्द हल्का या तीव्र हो सकता है। अगर आपको ऐसे लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।

Also Read

More News

अचानक वजन घटाना

अचानक वजन कम होना भी लिवर में सूजन का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में व्यक्ति को भूख में कमी या भोजन के प्रति अरुचि का भी अनुभव होता है। अगर बिना किसी स्पष्ट कारण के आपका वजन तेजी से कम हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें ताकि आपका समय पर इलाज किया जा सके।

त्वचा या आंखों में पीलापन

अगर आपको अचानक अपने चेहरे या आंखों में पीलापन दिखाई दे रहा है, तो यह लिवर में सूजन का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब लिवर ठीक तरह से काम नहीं करता है, तो रक्त में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ने लगता है, जिससे त्वचा और आंखों का रंग पीला हो जाता है। इसे पीलिया कहते हैं। अगर आपको ऐसे संकेत नजर आ रहे हैं, तो तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।

गहरे रंग का पेशाब आना

लिवर में सूजन होने पर आपके पेशाब का रंग गहरा पीला या भूरा हो सकता है। दरअसल, जब लिवर सही तरीके काम नहीं कर पाता है, तो शरीर में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे हपेशाब का रंग गरा हो सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।