
Also Read
Causes pus in the liver
Causes pus in the liver : लिवर में पस यानी मवाद भरने की स्थिति को लिवर फोड़ा (What is Liver Abscess) कहा जाता है। यह लिवर में इन्फेक्शन कीवजह से हो सकता है। लिवर में फोड़ा एक या उससे अधिक हो सकते हैं। लिवर में फोड़ा मुख्य रूप से बैक्टीरियल और अमीबिक हो सकता है। लिवर में फोड़ो होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखते हैं, जैसे- पेट में दर्द, पेशाब के रंग में बदलाव, भूख कम होना इत्यादि। इन लक्षणों को आपको लंबे समय तक इग्नोर नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर आप लंबे समय तक इस स्थिति को इग्नोर करते हैं, तो स्थिति धीरे-धीरे और अधिक खराब हो सकती है। लिवर में पस बनने के कई कारक जिम्मेदार होते हैं। आइए जानते हैं लिवर में पस भरने के क्या कारण हैं?
कई बार अपेंडिक्स फट जाते हैं, जिसके बैक्टीरिया लिवर के आसपास फैलने लगते हैं। इस स्थिति में लिवर के आसपास फोड़ा होने लगता है। ऐसे में अगर आपको अपेंडिक्स है, तो इस स्थिति में एक बार अपनी जांच कराएं और डॉक्टर से इलाज कराएं।
लिवर में पस भरने का कारण पैंक्रियाज कैंसर भी हो सकता है। अगर आपको लिवर में पस या फोड़ा बनने के लक्षण दिख रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में फौरन डॉक्टर से सलाह लें। ताकि स्थिति गंभीर न हो सके।
लिवर में फोड़ा या पस बनने का कारण कोलन कैंसर भी हो सकता है। कोलन कैंसरकी स्थिति में लिवर प्रभावित हो सकता है। इस स्थिति में फौरन डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत होती है, ताकि स्थिति गंभीर होने से रोका जा सके।
लिवर में फोड़ाबनने के पीछे ब्लड इन्फेक्शन या सेप्टिसीमिया हो सकता है। इसलिए कभी भी ब्लड इन्फेक्शन की स्थिति को इग्नोर न करें। यह धीरे-धीरे गंभीर परेशानी बना सकते हैं।
लिवर में किसी तरह की चोट या फिर डैमेज होना भी पस का कारण बन सकता है। इसलिए अगर आपके लिवर में फोड़ा बनने की शिकायत है, तो जांच जरूर करा लें।
लिवर में पस जमा होने पर कई तरह के संकेत दिख सकते हैं, जो निम्न हैं-
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।