लिवर में फैट बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, पीली पड़ जाती है त्वचा और बढ़ जाता है मोटापा

Fatty Liver ke Lakshan Kya Hai: लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है। इसका स्वस्थ रहना जरूरी होता है। लिवर में फैट बढ़ने पर त्वचा पर पीलापन नजर आ सकता है। यह मोटापे का कारण भी बनता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated : January 27, 2025 1:58 PM IST

Fatty Liver Symptoms in Hindi: लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। संपूर्ण शरीर को स्वस्थ रखने के लिए, लिवर का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। लेकिन, खराब खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से लिवर से जुड़ी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। इसमें लिवर में फैट बढ़ना भी एक समस्या है। जब लिवर में फैट यानी वसा का जमाव होता है, तो इसे फैटी लिवर (Fatty Liver) कहा जाता है। यह एक आम समस्या है, जो डायबिटीज और मोटापे से पीड़ित लोगों में ज्यादा देखने को मिलता है। फैटी लिवर की वजह से कई गंभीर जटिलताएं भी हो सकती हैं। फैटी लिवर का समय पर इलाज बहुत जरूरी है। कुछ मामलों में फैटी लिवर की समस्या में लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ती है। इसलिए फैटी लिवर के लक्षणों (Fatty Liver ke Lakshan) को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है। आइए, जानते हैं कि लिवर में फैट बढ़ने के लक्षण क्या होते हैं?

लिवर में फैट बढ़ने के लक्षण- Fatty Liver Symptoms in Hindi

1. लगातार वजन कम होना

लिवर में फैट बढ़ने की वजह से लगातार वजन कम हो सकता है। अगर आपका लगातार वजन कम हो रहा है, तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। लगातार कम होता वजन लिवर खराबी का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब लिवर में फैट बढ़ता है, तो इससे शरीर को खाने में मौजूद पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। इसकी वजह से वजन लगातार कम होने लगता है।

2. थकावट महसूस होना

अगर थोड़ा-सा काम करने के बावजूद ही आपको थकावट होने लगती है, तो इस स्थिति में फैटी लिवर की जांच जरूर करवाएं। दरअसल, लिवर में फैट बढ़ने की वजह से थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। फैटी लिवर की वजह से शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इससे आपको थकावट का एहसास हो सकता है। इस स्थिति को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।

3. आंखों का पीला पड़ना

लिवर में कोई भी गड़बड़ होने पर आंखों का पीला पड़ना बेहद आम है। लिवर में फैट बढ़ने की वजह से आंखों में पीलापन नजर आने लगता है। इतना ही नहीं, फैटी लिवर त्वचा में पीलेपन का कारण भी बन सकता है। अगर आपको आंखों या त्वचा पर पीलापन नजर आए तो इस स्थिति में डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।

4. पेट में पानी भरना

लिवर में फैट बढ़ने के कारण जी मिचलाने की समस्या हो सकती है। फैटी लिवर की वजह से पेट में पानी भरने की समस्या भी हो सकती है। पेट में पानी भरना, फैटी लिवर का संकेत होता है। अगर आपको पेट में फैट निकल रहा है, तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से कंसल्ट करके फैटी लिवर की जांच जरूर करवानी चाहिए।

5. पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द

लिवर में फैट बढ़ने की वजह से पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द का एहसास हो सकता है। अगर पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में दर्द का अनुभव हो, तो इस समस्या को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। इसकी वजह से पेट में सूजन की समस्या भी हो सकती है। कुछ मामलों में फैटी लिवर रक्तस्त्राव का कारण भी बन सकता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।