
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Medically Verified By: Dr. Sharad Malhotra
liver damage symptoms
Liver Damage Symptoms in Hindi: लिवर शरीर का एक सबसे बड़ा आंतरिक अंग है, जो सैकड़ों काम करने के लिए जिम्मेदार होता है। यह रक्त को डिटॉक्स करना, पित्त बनाना, पोषक तत्वों को संसाधित करना और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। लेकिन, जब लिवर में खराबी आती है या लिवर की कार्यक्षमता कम होने लगती है, तो यह अंग सभी कार्यों को करना बंद कर देता है और इससे रोगी को कई दिक्कतें महसूस होने लगती हैं। ज्यादातर लोग लिवर खराबी के शुरुआती संकेतों को नॉर्मल समझकर छोड़ देते हैं, लेकिन जब लिवर खराबी ज्यादा होने लगती है और समस्याएं बढ़ जाती हैं तब लोग ध्यान देते हैं। लेकिन, कई मामलों में यह स्थिति गंभीर और जानलेवा तक हो जाती है। इसलिए अगर आपको लिवर खराबी से जुड़ा कोई भी लक्षण महसूस हो, तो उन्हें बिल्कुल नजरअंदाज न करें। आइए, आकाश हेल्थकेयर के सीनियर कंसल्टेंट और डायरेक्टर गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ. शरद मल्होत्रा (Dr. Sharad Malhotra Senior consultant and Director gastroenterology Aakash Healthcare) से जानते हैं लिवर की खराबी के संकेत-
लिवर खराबी की पहचान करने के लिए आपको शरीर में होने वाले बदलाव और कुछ संकेतों पर ध्यान देना जरूरी है। इससे लिवर की बीमारी का समय पर पता लगाया जा सकता है और इलाज भी आसान होता है।
जब लिवर खराब होने लगता है या सही तरीके से काम नहीं करता है तो शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। इसकी वजह से व्यक्ति को उल्टी और मतली जैसी समस्याएं होने लगती हैं। वहीं, जब लिवर में विषाक्त पदार्थ ज्यादा बढ़ जाते हैं, तो भूख भी कम होने लगती है और इसकी वजह से धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है। इसलिए अगर आपका लगातार वजन कम हो रहा है, तो इस संकेत की अनदेखी बिल्कुल न करें।
वैसे तो पेट दर्द होना एक आम समस्या है। हर व्यक्ति को कभी-न-कभी पेट दर्द से परेशान होना पड़ता है। लेकिन, अगर आपको अक्सर ही पेट में दर्द बना रहता है तो इस संकेत की अनदेखी बिल्कुल न करें। लिवर खराब होने पर भी आपको पेट में दर्द हो सकता है। लिवर, पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में स्थित होता है। जब लिवर में सूजन आती है या लिवर खराब होता है, तो आपको पेट में हल्का दर्द महसूस हो सकता है। लिवर खराब होने पर पेट में पानी भर जाता है, इससे भी दर्द का अनुभव हो सकता है।
लिवर खराब होने पर त्वचा और आंखों के रंग में पीलापन दिखाई दे सकता है। दरअसल, जब लिवर खराब होता है तो रक्त में बिलीरूबिन का स्तर बढ़ जाता है। इसकी वजह से आंखों और त्वचा पर पीलापन नजर आने लगता है। लिवर खराबी की वजह से पेशाब का रंग गहरा पीला हो सकता है। इतना ही नहीं, जब लिवर खराबी की वजह से पीलिया के संकेत दिखने लगते हैं, तो व्यक्ति को तेज बुखार आ सकता है और पेट में गंभीर दर्द उठ सकता है। रोगी को ठंड लग सकती है और मल का रंग भी बदल सकता है।
अगर आपको त्वचा पर बहुत ज्यादा खुजली हो रही है, तो यह संकेत लिवर खराबी का हो सकता है। जब लिवर में खराबी होती है, तो खून में पित्त लवण और बिलीरुबिन का स्तर बढ़ जाता है, जो त्वचा के नीचे जमा होकर तंत्रिकाओं में जलन पैदा करते हैं और खुजली का कारण बनते हैं। आपको सबसे ज्यादा हथेलियों और तलवों पर खुजली हो सकती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।