Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Liver Health: लिवर की खराब सेहत को दिखाते हैं शरीर में दिख रहे ये लक्षण, नजरअंदाज करने से होगा भारी नुकसान

Liver Damage Symptoms- आज हम आपको लिवर की सेहत से जुड़े कुछ ऐसे लक्षण बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। यदि ये लक्षण आपको दिखाई देते हैं तो बिना देर किए आपको डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

Liver Health: लिवर की खराब सेहत को दिखाते हैं शरीर में दिख रहे ये लक्षण, नजरअंदाज करने से होगा भारी नुकसान
लिवर में खराबी के संकेत

Written by intern23.seo |Published : October 25, 2023 10:27 AM IST

Body Symptoms of Unhealthy Liver: लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। जिसका काम शरीर में पित्त रस (Bile Juice) का निर्माण करना है। पित्त रस हमारे शरीर में आने वाले अवांछित और विषैले तत्वों को नष्ट करने का काम करता है। इसके अलावा शरीर में बनने वाले फैट को तोड़ने का काम भी पित्त रस ही करता है। यही कारण है कि शरीर में पित्त रस ठीक से न बन पाने के कारण हमारे शरीर में फैट जमा होने लगता है जो वजन बढ़ने का मुख्य कारण है। आज बिगड़ी लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण बहुत से लोगों की लिवर की हेल्थ बिगड़ती जा रही है। यदि समय रहते लिवर की हेल्थ पर ध्यान न दिया जाए तो ये लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर समस्या का कारण बन जाती है। जिसके कारण हमें लिवर ट्रांसप्लांट तक की नौबत आ जाती है। यदि आप अपने लिवर की सेहत को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो आपको लिवर से जुड़े कुछ लक्षणों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

1. पेट दर्द और सूजन

लिवर की खराब सेहत हमारे हमारे पूरे पेट की हेल्थ को प्रभावित करती है। यही कारण है कि लिवर की समस्या शुरू होते ही पेट में दर्द और सूजन आना शुरू हो जाती है। इसके साथ ही पेट की सूजन हमारी आंतों पर भी बुरा असर डालती है, जिससे दर्द पूरे पेट में महसूस होता है।

2. पेशाब का रंग गहरा होना

पेशाब का रंग भी हमारी सेहत के बारे में काफी कुछ बयां करता है। इसी तरह पेशाब का रंग में कालापन आना लिवर में आई समस्या की ओर इशारा करता है। जिसके पीछे वजह है कि लिवर की खराबी के कारण शरीर में विषैले पदार्थों का जमाव होने लगता है जो हमारे पेशाब के रंग को डार्क करने का बड़ा कारण बनता है।

Also Read

More News

3. हल्का बुखार रहना

यदि आपको बार-बार बुखार आने की समस्या है तो हो सकता है कि आपके लिवर की सेहत बिगड़ रही है। लिवर की सेहत खराब होने के कारण हम भोजन का पाचन ठीक तरह से नहीं कर पाते हैं, जिससे हमारे शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना शुरू हो जाती है। यदि बार-बार बिना कारण बुखार आए तो समझ जाएं कि आपका लिवर खराब होने की ओर है।

4. आंखों और त्वचा का रंग पीला (पीलिया)

पीलिया एक ऐसा लक्षण है जो हमारे लिवर की गड़बड़ी को साफ-साफ दिखाता है। लिवर में आई समस्या के कारण हमारे खून में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे शरीर में कई तरह की समस्याएं देखने को मिलती हैं। वहीं इसका सीधा असर हमारी त्वचा के और आंखों के रंग पर पड़ता है। यही कारण है कि लिवर की समस्या के साथ ही हमारी आंखों और त्वचा का रंग पीला दिखने लगता है।

5. पैरों और टखनों में एडिमा

जब हमारे लिवर की काम करने की क्षमता खराब होती है, तो शरीर में कई तरह की जटिलताएं विकसित हो जाती है। जब लिवर की दिक्कत बड़े लेवल पर पहुंच जाती है तो इससे हमारे पैरों और टखनों में एक लिक्विड जमा होने लगता है, जिसे एडिमा कहते हैं। इसके ही कारण पेट में पानी इकट्ठा होना शुरू हो जाता है, जिसे 'जलोदर' कहा जाता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

लिवर में खराबी के कुछ और लक्षण

  • त्वचा का पीलापन
  • पैरों में सूजन
  • पेट में दर्द और सूजन
  • शरीर में खुजली होना
  • मल का रंग हल्का होना
  • मूत्र का रंग गहरा होना
  • बेहद थकान रहना

Disclaimer- ये जानकारी केवल आपकी सावधानी के लिए है। इसे किसी हेल्थ एक्सपर्ट की राय के तौर पर न लें। बताई गई बातों को फॉलो कर आप केवल अन्य लोगों से अधिक सुरक्षित हो सकते हैं। इसके बावजूद यदि आपको किसी तरह की समस्या हो रही है, तो बिना देर किए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

About the Author

... Read More