किन लोगों को हेपेटाइटिस की जांच बहुत जरूरी? एक्सपर्ट ने बताया किन लोगों को देर नहीं करनी चाहिए

Hepatitis Day: विश्व हेपेटाइटिस दिवस के मौके पर लिवर के स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने लोगों को इस बीमारी से जुड़ी कुछ बेहद खास जानकारियां दी हैं, जिन्हें इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : July 28, 2026 7:03 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Vibhu Mittal

आज विश्व हेपेटाइटिस दिवस है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना है। हेपेटाइटिस कोई बीमारी है, इसका नाम तो लोगों ने जरूर सुना होगा लेकिन आज के समय में भी बहुत ही कम लोगों को पता है होगा कि यह लिवर को नुकसान पहुंचाने वाली बीमारी है। सरल भाषा में कहें तो हेपेटाइटिस को लिवर का साइलेंट दुश्मन भी कहा जाता है। दिल्ली के पटपड़गंज में स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डिपार्टमेंट के सीनियर डायरेक्टर डॉ. विभु मित्तल ने हेपेटाइटिस और यह कितना खतरनाक हो सकता है आदि के बारे में बताया। हेपेटाइटिस के बारे में उचित जानकारी होना जरूरी है, जिसके बारे में हम आपको इस लेख में कुछ जरूरी जानकारी देने वाले है।

हेपेटाइटिस के बारे में समझना जरूरी

डॉ. विभु मित्तल के अनुसार अगर आपको यह पता है कि हेपेटाइटिस क्या है, तो यह अधूरी जानकारी है क्योंकि हेपेटाइटिस के अलग-अलग प्रकार होते हैं और हेपेटाइटिस B और हेपेटाइटिस C वायरस से होने वाले ऐसे संक्रमण हैं, जो हमारे लिवर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाते हैं। अगर समय पर इलाज न हो, तो इससे लिवर सिरोसिस, लिवर फेल होना, लिवर कैंसर और लिवर ट्रांसप्लांट जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। अच्छी बात यह है कि हेपेटाइटिस B और C का समय रहते पता लगाया जा सकता है। इनका इलाज किया जा सकता है और इन्हें आगे बढ़ने से रोका जा सकता है।

हेपेटाइटिस B और C का खतरा

हेपेटाइटिस B और हेपेटाइटिस C ज्यादातर उन लोगों में देखा जाता है -

  • जिनके घर में किसी को हेपेटाइटिस हो
  • जिनमें यह बीमारी माँ से बच्चे में पहुंची हो
  • जो असुरक्षित यौन संबंध रखते हों

साथ ही हेपेटाइटिस विकसित होने के पीछे आपका लाइफस्टाइल, इम्यूनिटी और खानपान भी एक बेहद महत्वपूर्ण रोल निभाती है। अगर कोई व्यक्ति हेल्दी है, उसकी जीवनशैली सही है तो कुछ हद तक हेपेटाइटिस के खतरे को कम किया जा सकता है।

क्या हर किसी के लिए हेपेटाइटिस की जांच?

इस पर डॉ. मित्तल ने बताया कि हेपेटाइटिस से जुड़ी जांच कोई भी व्यक्ति कभी भी करा सकता है,क्योंकि इसमें कोई नुकसान नहीं है। लेकिन यह कहना जरूरी है कि हेपेटाइटिस की जांच कुछ लोगों को लिए इतनी जरूरी नहीं होती है, जबकि कुछ लोगों के लिए इसकी जांच कराना बेहद जरूरी होता है। कुछ ऐसे लोग जिनके लिए यह जांच कराना बेहद जरूर करानी चाहिए, क्योंकि उनमें हेपेटाइटिस होने का खतरा या उससे नुकसान ज्यादा हो सकता है जैसे -

  • जिन लोगों को पहले से ही लिवर से जुड़ी कोई भी बीमारी है, जैसे लिवर में किसी प्रकार का संक्रमण या अन्य कोई बीमारी।
  • अगर किसी को पहले से लिवर सिरोसिस है, या शराब या फैटी लिवर की वजह से लीिवर खराब है, तो उन्हें हेपेटाइटिस B और C की जांच जरूर करानी चाहिए।
  • जिन लोगों के घर में किसी को हेपेटाइटिस है, उनके सभी परिवार वालों को, चाहे वे साथ रहते हों या नहीं, हेपेटाइटिस B की जांच जरूर करानी चाहिए।
  • अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और मरीजों की देखभाल करने वाले केयरगिवर्स को भी हेपेटाइटिस B और C की जांच करानी चाहिए।
  • जिन लोगों को किसी कारण से बार-बार इंजेक्शन लगते हैं या जो लोग असुरक्षित यौन संबंध रखते हैं, उन्हें हेपेटाइटिस B, हेपेटाइटिस C और HIV की जांच भी करानी चाहिए।

समय पर जांच कराने का फायदा

बीमारी कोई भी हो समय पर उसकी जांच कराना बेहद जरूरी और फायदेमंद होता है, किसी भी बीमारी की जांच जितना जल्दी होती है उसके इलाज में उतनी ही आसानी और मरीज को जटिलताएं होने का खतरा उतना ही कम होगा। हेपेटाइटिस की समय पर जांच कराने से निम्न फायदे हो सकते हैं -

  • जिन लोगों को बीमारी है, उनका समय पर इलाज किया जा सकता है जिससे इलाज उतना ही आसान रहता है।
  • उन्हें लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सकता है, क्योंकि लंबे समय से हेपेटाइटिस होने से लिवर सिरोसिस का खतरा बढ़ सकता है।
  • जिन लोगों को बीमारी नहीं है, वे हेपेटाइटिस B का टीका (वैक्सीन) लगवाकर भविष्य में इस बीमारी से बच सकते हैं।

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल हेपेटाइटिस रोग से जुड़ी जरूरी जानकारियां देना है और इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल हेपेटाइटिस या अन्य किसी भी बीमारी के इलाज के लिए नहीं है और उसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। Thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।