hamburger icon
A
Read in English

लिवर रोग (Liver disease)

लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो पेट के दाहिने तरफ पसलियों के ठीक नीचे होता है। यह शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्यों में मदद करता है जैसे मेटाबॉलिज्म, ऊर्जा जमा करना और शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करना। रक्त में से विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करके बाहर निकालने में भी लिवर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि, लिवर में किसी प्रकार की खराबी या बीमारी होने के कारण यह अंग कुशलतापूर्वक काम नहीं कर पाता और शरीर की कई सामान्य क्रियाएं प्रभावित हो जाती हैं। लिवर रोग कई अलग-अलग प्रकार के होते हैं, जो आमतौर पर उनके कारणों पर निर्भर करते हैं। ज्यादातर मामलों में लिवर संबंधी रोग अधिक शराब का सेवन करने, मोटापा या फिर संक्रमण के कारण होते हैं। वहीं कुछ अनुवांशिक रोग भी हैं, जो लिवर संबंधी कई रोगों का कारण बन सकते हैं। कुछ लिवर रोग धीरे-धीरे लिवर की परत पर स्थायी निशान बना देते हैं, जिससे गंभीर समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि, समय पर इलाज और देखभाल की मदद से लिवर को खराब होने से बचाया जा सकता है।

लिवर रोग के प्रकार

लिवर रोग के कई अलग-अलग प्रकार हैं, जो अनुवांशिक, वातावरणीय और जीवनशैली समेत कई अन्य कारणों से विकसित होते हैं। बैंगलोर के सेंट जॉन्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कन्सल्टेंट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट एंड हेपटोलॉजिस्ट डॉक्टर आदर्श सी.के. के द्वारा लिवर रोग के मुख्य प्रकार निम्न हैं -


  • अल्कोहोलिक लिवर डिजीज - लंबे समय से शराब पीने का असर लिवर पर गंभीर रूप से पड़ता है। इससे लिवर की सभी कार्य प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है।

  • नॉन अल्कोहलिक लिवर डिजीज - यह रोग आमतौर पर उन्हें होता है, जो लोग शराब नहीं पीते हैं। ऐसे में मरीज के लिवर में वसा (फैट) जमा होने लग जाती है।

  • हेपेटाइटिस - लिवर में होने वाली सूजन को हेपेटाइटिस कहा जाता है और ज्यादातर मामलों में यह वायरल इन्फेक्शन के कारण होती है। हेपेटाइटिस कई बार गंभीर भी हो सकता है, जो प्रमुख रूप से इसके कारण व व्यक्ति की स्वास्थ्य क्षमता पर निर्भर करता है।

  • नॉन अल्कोहलिक स्टीटोहेपेटाइटिस - यह आमतौर पर डायबिटीज व हाई कोलेस्टेरॉल के रोगियों में देखी जाती है। वहीं मोटापे से ग्रस्त लोगों को भी नॉन अल्कोहलिक स्टीटोहेपेटाइटिस हो सकता है।

  • ड्रग इंड्यूस्ड लिवर डिजीज - आप जो भी दवाएं लेते हैं उनका चयापचय लिवर में ही होता है। जब दवाओं के कारण लिवर में कॉपर और आयरन जैसे मिनरल जमा होने लग जाते हैं, जिससे लिवर में रक्त की सप्लाई नहीं हो पाती है। ऐसी स्थितियों में ड्रग इंड्यूस्ड लिवर डिजीज होने का खतरा बढ़ जाता है।

  • फैटी लिवर डिजीज - जब किसी कारण से लिवर फैट का मेटाबॉलिज्म ठीक से नहीं कर पाता है, तो अतिरिक्त मात्रा में फैट लिवर में जमा होने लगता है। यह रोग अक्सर अल्कोहोलिक लिवर डिजीज से भी संबंधित होता है।

लिवर रोग के लक्षण

कुछ प्रकार के लिवर रोगों में किसी प्रकार के लक्षण महसूस नहीं होते हैं या फिर विकसित होने वाले लक्षण अन्य सामान्य बीमारियों का संकेत देते हैं। वहीं कुछ लिवर रोगों में गंभीर लक्षण भी देखे जा सकते है। हालांकि, अगर लिवर रोग के लक्षण विकसित हो रहे हैं, तो उनमें निम्न शामिल हो सकते हैं -


  • त्वचा व आंखें पीली दिखाई देना (पीलिया)

  • पेट में दर्द व सूजन आना

  • टांग व टखनों में सूजन

  • पेशाब का रंग गहरा होना

  • मल का रंग पीला होना

  • लंबे समय से थकान रहना

  • त्वचा में खुजली

  • उल्टी व मतली होना

  • भूख न लगना (या बहुत कम भूख लगना)

  • त्वचा पर आसानी से नील पड़ जाना

  • शरीर का वजन कम होना


यदि आपको उपरोक्त में से कोई भी लक्षण महसूस हो रहा है या फिर किसी अन्य वजह से आपको लगता है कि आप किसी लिवर रोग से ग्रस्त हो सकते हैं, तो ऐसे में जल्द से जल्द डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।

लिवर रोगों के कारण

लंबे समय से शराब का सेवन करना लिवर रोग होने का प्रमुख कारण माना जाता है। हालांकि, इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं जो लिवर रोगों का कारण बन सकती हैं। लिवर रोग के कारणों में निम्न को शामिल किया जा सकता है -


  • डायबिटीज

  • आहार में अधिक नमक लेना

  • धूम्रपान करना

  • मोटापा बढ़ना

  • अधिक सप्लीमेंट्स लेना

  • ज्यादा दवाएं लेना

  • संक्रमण व अन्य बीमारियां

  • कीमोथेरेपी (कैंसर के इलाज के लिए)


हालांकि हर व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य के अनुसार उन्हें कुछ अन्य लक्षण भी महसूस हो सकते हैं।

लिवर रोग के जोखिम कारक


लिवर रोगों के प्रकार के अनुसार उनके जोखिम कारक भी अलग-अलग हो सकते हैं। हालांकि, निम्न कुछ प्रमुख जोखिम कारक हैं, जो लिवर रोग होने के खतरे को बढ़ा सकते हैं -

  • असुरक्षित यौन तरीके अपनाना

  • पहले से इस्तेमाल की गई इंजेक्शन सुई का इस्तेमाल करना

  • शरीर का वजन बढ़ना

  • शराब व अन्य नशीले पदार्थ लेना

  • डॉक्टर से पूछे बिना लंबे समय तक दवाएं खाना

लिवर रोग का निदान

लिवर संबंधी बीमारियों का निदान करने के लिए डॉक्टर सबसे पहले मरीज का शारीरिक परीक्षण करते हैं और साथ ही उसके स्वास्थ्य से जुड़ी पिछली जानकारियों (मेडिकल हिस्ट्री) के बारे में पूछा जाता है। इस दौरान यदि डॉक्टर को संदेह होता है, कि आप किसी लिवर रोग से ग्रस्त हो सकते हैं, तो उसकी पुष्टि करने के लिए आपको कुछ टेस्ट कराने की सलाह दी जा सकती है -


  • सीरम बिलीरुबिन - लिवर संबंधी रोग होने पर शरीर में बिलीरुबिन का स्तर बढ़ने लगता है और टेस्ट की मदद से इसकी जांच करके लिवर रोगों की पुष्टि की जा सकती है।

  • एल्ब्यूमिन - यह एक प्रकार का प्रोटीन है, जो लिवर द्वारा संश्लेषित किया जाता है। जब लिवर प्रभावित हो जाता है, तो शरीर में इसकी मात्रा कम हो जाती है।

  • अल्कलाइन फॉस्फेटेज (एएलपी) - यह कई एंजाइमों का एक समूह होता है, जो आंत, किडनी और हड्डियों समेत शरीर के कई हिस्सों द्वारा बनाया जाता है। एएलपी टेस्ट की मदद से भी लिवर संबंधी रोगों का पता लगाने में मदद मिल सकती है।

  • एलानिन ट्रांसमिनेज (एएलटी) - यह एक विशेष प्रकार का एंजाइम है, जो हेपेटोसाइट्स नामक लिवर की कोशिकाओं द्वारा बनाया जाता है। जब किसी लिवर रोग के कारण हेपेटोसाइट्स क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, तो एलएलटी की मात्रा बढ़ने लगती है।

  • लिवर बायोप्सी - इसमें लिवर के ऊतकों से एक टुकड़ा सैंपल के रूप में ले लिया जाता है और उसकी जांच की जाती है। लिवर के सैंपल पर परीक्षण करके भी लिवर रोगों का पता लगाने में मदद मिलती है।

  • इमेजिंग टेस्ट - लिवर में स्कार, ट्यूमर और आकार बढ़ने समेत लिवर संबंधी कई समस्याओं का पता लगाने के लिए कई इमेजिंग टेस्ट किए जा सकते हैं जैसे अल्ट्रासाउंड, एमआरआई और सीटी स्कैन आदि।

लिवर रोग से बचाव

लिवर संबंधी कुछ रोग अनुवांशिक स्थितियों के कारण होते हैं, जिनकी पूरी तरह से रोकथाम करना संभव नहीं होता है। हालांकि, जीवनशैली व अन्य कारणों से होने वाले लिवर रोगों से बचाव किया जा सकता है। डॉक्टर आदर्श के अनुसार कुछ निम्न निर्देशों का पालन करके लिवर रोग होने से बचाव किया जा सकता है -


  • शराब का सेवन न करें

  • पूरी तरह से पका हुआ खाना ही खाएं

  • पर्याप्त व स्वच्छ पानी पिएं

  • हेपेटाइटिस एलर्जी और बी के लिए वैक्सीन लगवाएं

  • डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवाएं लें

  • नियमित रूप से व्यायाम करें और शरीर का वजन न बढ़ने दें

  • डायबिटीज को कंट्रोल रखें

  • कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखें

लिवर रोग का इलाज

लिवर रोग का इलाज इसके कारण, प्रकार और मरीज को महसूस हो रहे लक्षणों के आधार पर किया जाता है। यदि लिवर संबंधी रोग गंभीर नहीं है, तो ज्यादातर मामलों में जीवनशैली में अच्छे बदलाव लाकर और आहार में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करके इस स्थिति का इलाज किया जा सकता है। वहीं अल्कोहोलिक लिवर डिजीज का इलाज करने के लिए शराब व अन्य अल्कोहल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बंद किया जाता है और साथ ही मरीज की डाइट में कुछ जरूरी बदलाव कर दिए जाते हैं। शराब छुड़ाने के लिए मरीज को कई बार बिहेवियरल थेरेपी और काउंसलिंग आदि की आवश्यकता भी पड़ सकती है।

लिवर की सूजन को कम करने के लिए कोर्टिकोस्टेरोइड दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है। अगर लंबे समय से बीमारी या अन्य किसी कारण से लिवर में स्कार (लिवर सिरोसिस) तो ऐसी स्थिति का इलाज करने के लिए डाइयुरेटिक्स, विटामिन के और एंटीबायोटिक्स आदि दवाओं की मदद से इलाज किया जाता है। साथ ही रोग का इलाज करने के लिए इनका कारण बनने वाले अंदरूनी रोगों का इलाज भी करना जरूरी होता है, इसलिए लिवर रोग का इलाज करने के लिए डायबिटीज व अन्य रोगों के लक्षणों को नियंत्रित किया जाता है।

डॉक्टर आदर्श सीके. के अनुसार अगर लिवर रोग अंतिम चरणों में आ चुका है, तो स्थिति से निपटने के लिए लिवर ट्रांसप्लांट करना पड़ सकता है।

More From लिवर रोग (Liver disease)

All
News
Photos
कमजोर लिवर को ताकतवर कैसे बनाएं? जानिए लिवर के लिए 5 बेस्ट एक्सरसाइज

कमजोर लिवर को ताकतवर कैसे बनाएं? जानिए लिवर के लिए 5 बेस्ट एक्सरसाइज

Best Exercise For Liver : लिवर को स्वस्थ रखने के लिए शेड्यूल में कुछ आसान एक्सरसाइज शामिल कर सकते हैं। इस लेख में ऐसे 5 एक्सरसाइज के बारे में बताया गया है, जिससे आप अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं।

लिवर के अंदर छिपी सारी गंदगी को बाहर कर देता है इस ड्राई फ्रूट का पानी, जानिए पीने का तरीका

लिवर के अंदर छिपी सारी गंदगी को बाहर कर देता है इस ड्राई फ्रूट का पानी, जानिए पीने का तरीका

Kishmish Water For Liver Cleanse: स्किन के बाद लिवर शरीर का सबसे बड़ा अंग है। यह आपके रक्त को साफ करने के साथ ही सैकड़ों कामों को अंजाम देता है। ऐसे में इसका सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है।

फैटी लिवर में मेडिसिन से ज्यादा कारगर हैं ये 4 चीजें, अधिकांश लोग करते हैं इन्हे नजरअंदाज

फैटी लिवर में मेडिसिन से ज्यादा कारगर हैं ये 4 चीजें, अधिकांश लोग करते हैं इन्हे नजरअंदाज

Healthy habits for fatty liver disease: ज्यादा फैट वाले फूड्स और एक्सरसाइज की कमी के कारण फैटी लिवर को बढ़ावा मिलता है। कुछ बीमारियां भी फैटी लिवर को ट्रिगर करती हैं, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर इसमें प्रमुख है।

फैटी लिवर के लिए रामबाण है ये 1 आयुर्वेदिक औषधि, खत्म हो जाता है लिवर डैमेज होने का खतरा!

फैटी लिवर के लिए रामबाण है ये 1 आयुर्वेदिक औषधि, खत्म हो जाता है लिवर डैमेज होने का खतरा!

पुनर्नवा (Punarnava) एक पौधा है जिसे आयुर्वेद में औषधीय उपयोग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह फैटी लिवर के लिए फायदेमंद है।

फैटी लिवर में खाएंगे ये वाली खिचड़ी, चटनी और सलाद तो अपने आप कम होने लगेगा सूजन, जानिए पूरी रेसिपी

फैटी लिवर में खाएंगे ये वाली खिचड़ी, चटनी और सलाद तो अपने आप कम होने लगेगा सूजन, जानिए पूरी रेसिपी

फैटी लिवर से जुड़ी समस्या किसी को भी, किसी भी उम्र में हो सकती है। शुरूआती दिनों में अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान में कुछ बदलाव करके इससे आराम मिल सकता है। कुछ रेसिपी आपको डिटॉक्स करने और लिवर की अच्छी हेल्थ करने में मददगार हो सकती हैं।

इन 5 गलतियों से डैमेज हो जाता है आपका लिवर, ज्यादातर लोग अनजाने में करते हैं ये गलती

इन 5 गलतियों से डैमेज हो जाता है आपका लिवर, ज्यादातर लोग अनजाने में करते हैं ये गलती

Liver Damage Causes: कई बार हम ऐसी चीजें कर देते हैं जो हमारे ही लिवर के लिए काफी हानिकारक हो सकती हैं। आइए जान लेते हैं उन चीजों के बारे में।

लिवर ट्रांसप्‍लांट की आवश्‍यकता कब पड़ती है, एक्सपर्ट से जानिए क्‍या है इसकी प्रक्रिया

लिवर ट्रांसप्‍लांट की आवश्‍यकता कब पड़ती है, एक्सपर्ट से जानिए क्‍या है इसकी प्रक्रिया

Liver Transplant in Hindi: जिन लोगों का लिवर ट्रांसप्लांट किया जाता है वे गंभीर रूप से बीमार होते हैं और उनके पास इलाज का कोई दूसरा विकल्प नहीं होता। लिवर पेशेंट को लिवर डिजीज, लिवर फेलियर और कैंसर की समस्या हो सकती हैं।

Liver Health Tips: कॉफी पीने से नहीं होती लिवर की ये गंभीर बीमारियां, जानिए लिवर खराब होने के लक्षण और उपाय

Liver Health Tips: कॉफी पीने से नहीं होती लिवर की ये गंभीर बीमारियां, जानिए लिवर खराब होने के लक्षण और उपाय

एक अध्ययन के मुताबिक कॉफी पीने से लिवर (Benefits of Coffee For Liver) की बीमारियां कम होती हैं। आइए जानते हैं लिवर के लिए कॉफी का सेवन करना कितना फायदेमंद होता है। 

फैटी लिवर ठीक करना चाहते हैं तो आज से फॉलो करें ये 5 टिप्स, ठीक होने लगेंगे फैटी लिवर के लक्षण

फैटी लिवर ठीक करना चाहते हैं तो आज से फॉलो करें ये 5 टिप्स, ठीक होने लगेंगे फैटी लिवर के लक्षण

How To Reverse Fatty Liver in Hindi: फैटी लिवर की समस्या आम समस्या है, जिससे ज्यादातर लोग परेशान हैं। समय रहते इस समय से निपटना बेहद जरूरी है।

लिवर की गंदगी साफ करने का ये है 7 बेस्ट तरीका, जानिए लिवर को हेल्दी रखने का सबसे अच्छा तरीका

लिवर की गंदगी साफ करने का ये है 7 बेस्ट तरीका, जानिए लिवर को हेल्दी रखने का सबसे अच्छा तरीका

लिवर की गंदगी को साफ करने और उसकी कार्यप्रणाली को बेहतर रखने के लिए न्यूट्रिशनिस्ट अंजलि मुखर्जी ने 7 उपाय बताएं हैं।

फैटी लीवर से हैं परेशान तो 5 नेचुरल तरीकों से करें इसका इलाज, पूरी तरह से ठीक हो जाएगा Liver

फैटी लीवर से हैं परेशान तो 5 नेचुरल तरीकों से करें इसका इलाज, पूरी तरह से ठीक हो जाएगा Liver

लीवर की कोशिकाओं में फैट हो जाना या चर्बी जमा हो जाना, जिसे आम भाषा में फैटी लीवर रोग भी कहा जाता है. इसमें लीवर में और उसके आसपास एरिया में सूजन आ जाती है. माना जाता है कि शराब का अधिक सेवन करने से लिवर में ऐसी समस्या होना स्वाभाविक हो जाती है. लेकिन शराब ना पीने वालों में भी फैटी लीवर रोग पाया जाता है.

अमिताभ बच्चन का 75 % लिवर है डैमेज, पीड़ित हैं हेपेटाइटिस बी से, जानें क्या है यह बीमारी

अमिताभ बच्चन का 75 % लिवर है डैमेज, पीड़ित हैं हेपेटाइटिस बी से, जानें क्या है यह बीमारी

Happy Birthday Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 79 की उम्र में भी वे काफी हेल्दी और फिट नजर आते हैं। हालांकि, उन्हें लिवर डिजीज हेपेटाइटिस बी की समस्या है। जानें, हेपेटाइटिस बी के बारे में यहां....

लीवर फेलियर के लिए मात्र शराब ही जिम्मेदार नहीं

लीवर फेलियर के लिए मात्र शराब ही जिम्मेदार नहीं

अगर कोई आँखों या त्वचा में अचानक से पीलापन, ऊपरी पेट में कोमलता; या कोई असामान्य मानसिक स्थिति, व्यक्तित्व या व्यवहार में बदलाव महसूस करता है, तो तुरंत डॉक्टर से मदद लेनी चाहिए।

मुंबई में कोरोना मरीजों में दिख रही हैं गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं, जानें इसके कारण, लक्षण

मुंबई में कोरोना मरीजों में दिख रही हैं गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं, जानें इसके कारण, लक्षण

मुंबई में कोविड के मामले धीरे-धीरे कम होते नजर आ रहे हैं, लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि कोरोना के कारण गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं लोगों में अधिक हो रही हैं।

फैटी लिवर डिजीज से हैं ग्रस्त, तो भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, समस्या कम नहीं बढ़ जाएगी दोगुनी

फैटी लिवर डिजीज से हैं ग्रस्त, तो भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, समस्या कम नहीं बढ़ जाएगी दोगुनी

यदि आपको फैटी लिवर की समस्या है, तो अपने खानपान का भी खास ध्यान देना होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स (Diet in Fatty Liver) से यह समस्या कम होने की बजाय बढ़ सकती है।

स्टडी का दावा, कोरोना मरीजों में पेट से संबंधित ये गंभीर समस्या लंबे समय तक कर सकती है परेशान

स्टडी का दावा, कोरोना मरीजों में पेट से संबंधित ये गंभीर समस्या लंबे समय तक कर सकती है परेशान

हाल ही में हुई एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि कोरोनावायरस से ठीक होने के बाद कुछ लोगों में इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (Irritable Bowel Syndrome) या फिर लंबे समय तक नजर आने वाले गैस्ट्रोइंटेस्टिनल से संबंधित लक्षण नजर आ सकते हैं।

फैटी लिवर एसिड के लक्षण और घरेलू उपाय

फैटी लिवर एसिड के लक्षण और घरेलू उपाय

फैटी लिवर एसिड मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं, पहला एल्कोहल फैटी एसिड, दूसरा नॉन-एल्कोहल फैटी एसिड। फैटी लिवर एसिड होने से कोलेस्ट्रॉल लेवल और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या शुरू हो सकती है।

लिवर का ख्याल रखने के टिप्स, वर्ल्ड लिवर डे 2021

लिवर का ख्याल रखने के टिप्स, वर्ल्ड लिवर डे 2021

Tips for Healthy Liver: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत पर ध्यान ही नहीं देते हैं। उनके खाने-पीने की आदतों के कारण लिवर ठीक से काम करना बंद कर देता है, साथ ही कई अन्य बीमारियों को भी जन्म देता है। आइए जानते हैं लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं...

हेपेटाइटिस सी में कैसा हो खानपान, हेपेटाइटिस सी के मरीजों के लिए डाइट

हेपेटाइटिस सी में कैसा हो खानपान, हेपेटाइटिस सी के मरीजों के लिए डाइट

World liver day 2021: कई ऐसे आहार हैं, जो लीवर की बामारी हेपेटाइटिस सी को ठीक करने में मदद करते हैं। ये लीवर को नुकसान होने से भी बचाते हैं।

लिवर में सूजन (फैटी लिवर) होने पर क्‍या न खाएं

लिवर में सूजन (फैटी लिवर) होने पर क्‍या न खाएं

लिवर में सूजन को फैटी लिवर के तौर पर देखा जाता है। फैटी लिवर में अत्‍यधिक परहेज करने की आवश्‍यकता होती है। यहां कुछ आहार के बारे में बताया गया है, जिसका सेवन लिवर में सूजन होने के दौरान नहीं करना चाहिए।

फैटी लिवर होने का संकेत है शरीर के इन 4 हिस्सों में सूजन, जानिए Fatty Liver होने के शुरुआती लक्षण photosPhotos

फैटी लिवर होने का संकेत है शरीर के इन 4 हिस्सों में सूजन, जानिए Fatty Liver होने के शुरुआती लक्षण

Fatty Liver Symptoms: फैटी लिवर एक गंभीर बीमारी होने के साथ-साथ कई अन्य बीमारियों का कारण भी है। फैटी लिवर के कई कारण होते हैं। इनमें मोटापा प्रमुख है।

फैटी लिवर होने पर सबसे पहले शरीर के इन 3 भागों में महसूस होता है दर्द, जानिए कब दिखते हैं फैटी लिवर के लक्षण photosPhotos

फैटी लिवर होने पर सबसे पहले शरीर के इन 3 भागों में महसूस होता है दर्द, जानिए कब दिखते हैं फैटी लिवर के लक्षण

Early Signs of Fatty Liver: अगर आपको भी फैटी लीवर जैसी बीमारी है तो आपके शरीर में सबसे पहले यह 3 लक्षण देखने को मिल सकते है।

इन 4 तरीकों से अपने आप ठीक हो जाता है लिवर पर जमा फैट! जानिए फैटी लिवर का प्राकृतिक उपचार photosPhotos

इन 4 तरीकों से अपने आप ठीक हो जाता है लिवर पर जमा फैट! जानिए फैटी लिवर का प्राकृतिक उपचार

फैटी लिवर एक गंभीर समस्या है जिसके कारण आप बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में उपचार के लिए कुछ उपाय करना जरूरी है।

लिवर खराब होने का संकेत है पैरों में सूजन, आंखों का पीलापन और शौच का ये रंग, यहां एक्सपर्ट से जानिए बचाव के उपाय photosPhotos

लिवर खराब होने का संकेत है पैरों में सूजन, आंखों का पीलापन और शौच का ये रंग, यहां एक्सपर्ट से जानिए बचाव के उपाय

अगर हमारा लिवर ठीक तरह से काम करना बंद कर दे तो शरीर में कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाती हैं, मगर एक स्वस्थ जीवन शैली और अच्छी आदतों को अपनाकर लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है। 

Liver Damage Early Signs: शराब पीने वालों में दिखने वाले ये 5 लक्षण लिवर डैमेज होने के हैं संकेत, तुरंत छोड़ दें शराब का सेवन photosPhotos

Liver Damage Early Signs: शराब पीने वालों में दिखने वाले ये 5 लक्षण लिवर डैमेज होने के हैं संकेत, तुरंत छोड़ दें शराब का सेवन

अगर आप अधिक मात्रा में शराब का सेवन करते हैं तो यहां हम आपको लिवर खराब होने के संकेत बता रहे हैं.

फैटी लिवर में फायदेमंद हैं ये 5 फूड photosPhotos

फैटी लिवर में फायदेमंद हैं ये 5 फूड

फैटी लिवर (Fatty Liver Disease) एक गंभीर रोग है। इससे व्‍यक्ति की जान भी जा सकती है। यदि आप फैटी लिवर से छुटकारा चाहते हैं और एक हेल्दी लिवर पाना चाहते हैं तो इस डाइट को फॉलो कर सकते हैं।

खूब खाएं हरी पत्तेदार सब्जियां लीवर रोग से होगा बचाव, इन फूड्स को भी डाइट में करें शामिल photosPhotos

खूब खाएं हरी पत्तेदार सब्जियां लीवर रोग से होगा बचाव, इन फूड्स को भी डाइट में करें शामिल

हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि हरी पत्तेदार सब्जियों को डाइट में भरपूर मात्रा में शामिल करने से लीवर से संबंधित बीमारियों से बचाव होता है।

Page 1 of 5