Liver Disease: शरीर में दिख रहे ये 5 लक्षण लिवर से जुड़ी समस्या की ओर करते हैं इशारा

Liver Damage Symptoms- ऐसे 5 लक्षण, जिन्हें आपको कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जानें लिवर से जुड़े किन लक्षणों को भूलकर भी इग्नोर नहीं करना चाहिए

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Published : September 16, 2023 4:04 PM IST

Symptoms of Liver Disease: लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। लिवर हमारे शरीर में पित्त रस का निर्माण करता है, जो हमारे शरीर में आए अपशिष्ट और विषैले पदार्थों को नष्ट करने का काम करता है। साथ ही, पित्त हमारे शरीर में जमा फैट को तोड़ने का काम भी करता है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान लिवर की खराबी के सबसे मुख्य कारण माने जाते हैं। यदि लिवर की समस्या का पता जल्दी लग जाए, तो लाइफस्टाइल में बदलाव और दवाओं से इसे ठीक किया जा सकता है। लेकिन जब लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर समस्याएं हमें घेर लेती हैं, तो लिवर ट्रांसप्लांट तक की नौबत आ जाती है। यदि आप चाहते हैं कि आपका लिवर पूरी तरह सुरक्षित रहे, तो आपको शरीर में दिख रहे कुछ लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जानें क्या है लिवर डैमेज के शुरुआती लक्षण (Early Symptoms Of Liver Disease)

1. स्किन व आंखों में पीलापन

लिवर में समस्या आते ही सबसे पहले इसका असर हमारी आंखों और त्वचा पर देखने को मिलता है। जिसका कारण आपके खून में बिलीरुबिन का लेवल बढ़ जाना है। इसके कारण शरीर में कई और समस्याएं देखने को मिलती है।

2. पेट दर्द के साथ आंतों में सूजन

लिवर में आई खराबी हमारे खून के फ्लो को भी प्रभावित करती है। खून की कम सप्लाई के कारण लिवर में सूजन आ जाती है, जिससे पेट में दर्द महसूस हो सकता है। लिवर में आई सूजन आंतों पर नकारात्मक प्रभाव डालती है, जिससे दर्द पूरे पेट में महसूस होता है।

3. भूख और वजन में कमी

लिवर के ठीक से काम ना करने की स्थिति में शरीर में जहरीले पदार्थों का संचय होना शुरू हो जाता है। जिससे आपको लगातार उल्टी जैसा महसूस होता है और आपकी भूख भी कम हो जाती है। भूख में लगातार होती कमी के कारण हमारा वजन भी कम होता जाता है।

4. हाथ-पैरों में सूजन

लिवर से जुड़ी समस्या का सबसे कॉमन लक्षण जो है वह हाथ और पैरों का सूजना है। यदि बिना किसी कारण के आप अपने शरीर में सूजन महसूस कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। ये आपके लिवर की खराब स्थिति तो बता रही है। इस तरह की सूजन को नजरअंदाज करने के बजाय आपको जल्द डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

5. पेशाब का गहरा रंग

पेशाब के अलग-अलग रंग हमारी सेहत के बारे में काफी कुछ बताते हैं। जैसे पेशाब का काले रंग का होना लिवर से जुड़ी समस्या का मुख्य संकेत होता है। लिवर की खराबी से शरीर में हानिकारक पदार्थों का जमाव हो जाता है, जो पेशाब के रंग को डार्क होने का कारण बनता है।

लिवर में गड़बड़ी के अन्य लक्षण

  • बुखार
  • पेट में दर्द
  • ठंड लगना
  • मल का रंग मटमैला होना
  • पेशाब का रंग काला होना

Disclaimer- ये जानकारी आपकी सावधानी के लिए है। इसे किसी एक्सपर्ट की राय के तौर पर न लें। बताई गई बातों को फॉलो कर आप केवल अन्य लोगों से अधिक सुरक्षित हो सकते हैं। इसके बावजूद यदि आपको किसी तरह की समस्या हो रही है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।