hamburger icon
A
Read in English

आंखों में सबसे पहले दिखते लिवर की बीमारी के ये 5 लक्षण, कहीं कराना ना पड़ जाए लिवर ट्रांसप्लांट

Liver Disease Symptoms: लिवर हमारे शरीर के जरूरी अंगों में से एक अंग है और इससे जुड़ी किसी प्रकार की बीमारी होने पर कई बार आंखों में भी कुछ लक्षण देखे जा सकते हैं, जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : October 16, 2025 8:01 PM IST

Liver Disease Symptoms in Eye in Hindi: हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आंखों में दिखने वाले कुछ लक्षण लिवर से जुड़ी बीमारियों का संकेत हो सकते हैं। असल में लिवर हमारे शरीर वो महत्वपूर्ण अंग है, जो पाचन से लेकर विषैले तत्वों को बाहर निकालने तक की कई प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन जब लिवर ठीक से काम करना बंद कर देता है, तो इसका असर शरीर के कई हिस्सों समेत आंखों पर दिखाई देने लगता है, जिसे आप अक्सर थकान या नींद की कमी जैसे कारणों का हिस्सा समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आज से ऐसा न करें, क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि लिवर खराबी कौन से गंभीर संकेत आपकी आंखों में नजर आते हैं। तो आइए जानते हैं उन 4 संकेतों के बारे में।

आंखों का पीला पड़ना

लिवर खराब होने के लक्षण कई अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन आंखों में इसका सबसे पहला लक्षण आंखों का सफेद हिस्सा (स्क्लेरा) पीला पड़ जाना होता है। यह स्थिति तब देखी जाती है, जब शरीर में बिलीरुबिन नामक पदार्थ का स्तर बढ़ता है, जिसे लीवर बाहर निकाल देता है। लिवर की खराबी से यह प्रक्रिया बाधित होती है, जिससे पीलिया हो सकता है।

आंखों के नीचे सूजन

आंखों के नीचे की सूजन दूर करने के नुस्खे अगर आप भी ढूंढ रहे हैं, तो पहले इसके कारण का पता लगा लें। जरूरी हीं है कि यह पर्याप्त नींद न लेने के कराण ही हो बल्कि लिवर के सूजन या फैटी लिवर डिजीज का संकेत हो सकता है। असल में जब लिवर सही तरीके से टॉक्सिन्स को फिल्टर नहीं कर पाता तो शरीर में सूजन पैदा हो जाती है और आंखों पर नजर आने लगती है।

आंखों में खुजली और जलन

लिवर के डैमेज होने पर पित्त का प्रवाह प्रभावित होता है, जिससे त्वचा और आंखों में खुजली या जलन की समस्या सामने आती है। अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो आपके लिए लिवर फंक्शन टेस्ट करवाना जरूरी हो जाता है। इसलिए इस संकेत को नजरअंदाज न करें, इसके अलावा यह इन्फेक्शन या आंखों से जुड़ी किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

धुंधली दृष्टि या देखने में परेशानी

लिवर की गंभीर बीमारियों जैसे- सिरोसिस या हेपेटाइटिस में शरीर में टॉक्सिन्स का जमाव आंखों की नसों को प्रभावित करता है, जिससे धुंधला दिखना या दृष्टि की कमजोरी सामने आती है। इसलिए आपको इस संकेत को गलती से भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।  इसके अलावा धुंधला दिखाई देना कई अन्य बीमारियों का संकेत भी हो सकता है।

आंख में दर्द रहना

अगर लिवर की किसी बीमारी के कारण आंखों से जुड़ी समस्या होने लगी है, इसके कारण कई बार आंख में दर्द भी महसूस होने लगता है, कुछ समय के लिए लगातार भी रह सकता है। इसलिए ऐसा किसी भी तरह का लक्षण या संकेत दिखने पर उसे इग्नोर नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह लिवर की बीमारी के साथ-साथ कई अन्य बड़ी बीमारियो का संकेत भी हो सकता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

लिवर खराब होने पर सबसे पहले क्या होता है?

लिवर खराब होने पर सबसे पहले भूख कम हो जाती है।

क्या फैटी लिवर में गैस बनती है?

हां, फैटी लिवर रोग होने पर पेट में गैस बन सकती है। इस स्थिति में पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

फैटी लिवर क्यों होता है?

फैटी लिवर कई कारणों से हो सकता है। शराब इसका मुख्य कारण है। लेकिन, यह गैर-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर रोग भी है। यह तब होता है, जब लिवर में ज्यादा फैट जमा हो जाता है।

क्या मल्टीविटामिन लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं?

हां, अगर जरूरत से ज्यादा या बिना आवश्यकता के मल्टीविटामिन का सेवन किया जाए, तो इससे शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की मात्रा अधिक हो सकती है, जो लिवर पर बुरा असर डाल सकते हैं।