hamburger icon
A
Read in English

लिवर खराब होने पर दिखाई देते हैं ये 5 संकेत, 5वां लक्षण जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Liver Damage Signs: लिवर खराब होने पर आपको कुछ लक्षणों का अनुभव हो सकता है। अगर आपका लिवर खराब है या होने वाला है, तो आपको ये संकेत दिख सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : January 6, 2026 4:42 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Vishal Khurana

Liver Damage Symptoms in Hindi: क्या आपको पता है खाना पचाने के लिए कौन-सा अंग सबसे ज्यादा जिम्मेदार होता है? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि लिवर भोजन पचाने में मदद करता है। इसलिए इसे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक माना जाता है। हालांकि, लिवर इसके अलावा भी कई कार्य करता है। यह रक्त को साफ करने, ऊर्जा को स्टोर करने और प्रोटीन बनाने में मदद करता है। लिवर, मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखने के लिए भी जिम्मेदार होता है। इसलिए अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो लिवर का सही तरीके से काम करना बहुत जरूरी होता है। अगर लिवर ठीक से काम न करे या लिवर खराब हो जाए तो शरीर के कई जरूरी कार्यों में रुकावट आ जाएगी। इस स्थिति में शरीर कई संकेत जारी करता है। अगर इन संकेतों को नजरअंदाज कर दिया जाए तो लिवर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो सकता है और व्यक्ति की जान तक जा सकती है। इसलिए लिवर खराबी के लक्षणों पर ध्यान जरूर दें। आइए, मेट्रो हॉस्पिटल, फरीदाबाद के डायरेक्टर और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ. विशाल खुराना से जानते हैं लिवर खराबी के संकेत (Liver Kharabi ke Sanket)-

1. त्वचा का पीला पड़ना

अगर आपकी त्वचा पर पीलापन नजर आ रहा है तो इस नजरअंदाज न करें। यह लिवर खराबी का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब लिवर सही तरीके से काम नहीं कर पाता है तो रक्त में बिलीरुबिन नामक पीला पिग्मेंट जमा हो जाता है। आपको बता दें कि लिवर बिलीरुबिन को बाहर निकालता है और जब लिवर खराब होता है तो यह लिवर में भी जमा होने लगता है। इसकी वजह से त्वचा और आंखों में पीलापन नजर आने लगता है। लिवर से जुड़े रोगियों में पीलापन अक्सर देखने को मिलता है।

2. खुजली और चकत्ते

लिवर खराब होने पर त्वचा पर खुजली और चकत्ते जैसी संकेत भी नजर आते हैं। जब लिवर खराब होने लगता है तो शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं। ये अपशिष्ट पदार्थ नसों में जमा होने लगते हैं, इसकी वजह से आपको खुजली हो सकती है। त्वचा पर चकत्ते नजर आना भी लिवर खराबी का संकेत हो सकता है। इसलिए अगर आपको अक्सर की त्वचा पर खुजली होती है या चकत्ते निकलते हैं, तो एक बार लिवर की जांच जरूर कराएं।

3. पेट में सूजन

लिवर खराब होने पर आपको पेट में सूजन भी नजर आ सकती है। लिवर खराबी की वजह से ब्लोटिंग, भारीपन, कब्ज जैसी समस्याएं होना बेहद आम है। जब लिवर खराब होता है, तो रक्त वाहिकाओं में दबाव बढ़ता है और एल्ब्यूमिन का उत्पादन कम हो जाता है। इससे रक्त वाहिकाओं में तरल पदार्थ जमा होकर पेट फूलने लगता है। इसकी वजह से आपको सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। जब पेट में लंबे समय तक सूजन बनी रहती है, तो लिवर सिरोसिस का जोखिम बढ़ जाता है।

4. बार-बार उल्टी होना

लिवर खराब होने पर आपको बार-बार उल्टी और मतली जैसा भी महसूस हो सकता है। जब लिवर खराब होता है तो शरीर से विषाक्त पदार्थ ठीक से फिल्टर नहीं हो पाते हैं। इसका असर पाचन-तंत्र पर पड़ता है। इससे आपको गैस, अपच, कब्ज, एसिडिटी, उल्टी, जी मिचलाना, मतली जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है। इसलिए अगर आपको अक्सर ही ये संकेत नजर आए तो एक बार डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें और लिवर की जांच कराएं।

5. लगातार वजन कम होना

लिवर खराब होने पर आपका लगातार वजन कम भी हो सकता है। लिवर खाना खाने के बाद पोषक तत्वों को अवशोषित करता है। जब लिवर खराब होता है, तो इससे शरीर पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाता है। इस स्थिति में भूख भी कम लगती है और लिवर में सूजन होने लगती है। लिवर खराबी वेट लॉस का कारण बन सकता है। कई बार व्यक्ति का लगातार वजन कम होता जाता है, लेकिन इसकी असल वजह पता नहीं चल पाती है। इसलिए अगर आपका वजन कम हो रहा है तो एक बार डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।