Advertisement

ल‍िवर खराब होने पर पैरों में द‍िखते हैं ये लक्षण, एड़िया भी लगती हैं फटने

Liver Damage Symptoms in hindi : ल‍िवर खराब होने पर कुछ लक्षण पैरों में भी द‍िखते हें। इन लक्षणों को समय समझकर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

Written By Vandana Bharti
Published : October 25, 2024 9:30 AM IST

Symptoms of Liver Damage: आपका लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है और यह महत्वपूर्ण है कि आप आवश्यक कदम उठाएं जो इस अंग को खराब होने से बचाते हैं। जब लिवर खराब हो जाता है, तो यह अपना काम करना बंद कर देता है। इसका असर आपके पूरे शरीर पर होता है। हालांकि, यदि आप शुरुआत में ही इसकी पहचान कर लें तो बड़े नुकसान से बचाव हो सकता है। इसके ल‍िए आपको सबसे पहले लिवर के खराब होने के लक्षणों को पहचानना होगा। जब ल‍िवर डैमेज होना शुरू करता है तो उसके लक्षण कई अंगों पर देखने को म‍िलते हैं। उनमें से एक आपके पैर भी हैं। लिवर की बीमारियों के कारण पैर प्रभावित हो सकते हैं। आप शरीर के कुछ हिस्सों, खासकर पैर को देखकर बहुत सारे सुराग पा सकते हैं, ताकि यह समझ सकें कि अंदर क्या चल रहा है।

ल‍िवर खराब होने पर पैरों में द‍िखने वाले लक्षण | signs of liver damage on your feet

लाल और भूरे रंग के धब्बे

ल‍िवर खराब होने का ये एक आम लक्षण है। खासतौर से डायब‍िटीज के रोग‍ियों में देखने को म‍िलता है। हालांकि, अगर किसी को सिरोसिस या हेपेटाइटिस या यहां तक कि गंभीर फैटी लीवर है, तो कई बार उनके शरीर के निचले हिस्से में खून का संचार इतना खराब होता है कि आप ये छोटे लाल और जंग लगे भूरे रंग के धब्बे देखेंगे। ये कभी-कभी पपड़ीदार छोटे बिंदु या थोड़े चोट के निशान जैसे भी दिखते हैं। जब आपका लिवर काम करना बंद कर देता है तो आपके शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट के निशान जैसी कई चीजें द‍िखने लगती हैं।

Advertisement

स्पाइडर जैसी नसें

ये आमतौर पर निचले टखने में दिखाई देते हैं, लेकिन शरीर में कहीं भी हो सकते हैं। यह एक ऐसी स्थिति है, जिससे पता चलता है क‍ि लिवर अब एस्ट्रोजन को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं है। शरीर में ज्‍यादा और एक्‍स्‍ट्रा एस्ट्रोजन होने के कारण लिवर को और नुकसान होने लगता है। फैटी लिवर हो जाता है और आपके पित्त नली में पित्त पथरी होने का खतरा बढ़ जाता है।

सूखी फटी एड़ियां

जब आपको ओमेगा-3 की कमी होती है, तो आपकी एड़ियां सूखी और फटी हो जाती हैं। ल‍िवर पित्त बनाता है और पित्त वसा में घुलनशील विटामिनों के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे वसा में घुलनशील पोषक तत्वों को तोड़ने और अवशोषित करने में आपकी मदद करता है। लेकिन ल‍िवर जब खराब हो जाता है तो ये ओमेगा-3 फैटी एसिड के अवशोषण में मदद नहीं कर पाता। क्‍योंक‍ि उसके ल‍िए ल‍िवर जरूरी पित्त का उत्पादन ही नहीं कर पाता है।

Advertisement

पैरों में खुजली

पैरों में खुजली इसलिए होती है क्योंकि लिवर जो पित्त बना रहा है, वह बहुत गाढ़ा हो गया है। पित्त फिर ल‍िवर में वापस चला जाता है और वहां से वह खून में चला जाता है। खून के जर‍िये ये शरीर के ऊतकों में वापस चला जाता है और खुजली होने लगती है। ल‍िवर खराब होने पर पैरों में असहनीय खुजली होती है, जो उन्‍हें पूरी रात परेशान करती है। लेकिन आप इसका संबंध नहीं समझ पाते। समस्या पैर में नहीं, बल्कि आपके ल‍िवर में है।

नाखून से जुड़ी परेशान‍ियां

लिवर खराब होने का असर नाखून पर भी द‍िखता है। नाखून संबंधी ये पांच समस्याएं हैं; डिस्ट्रोफिक नाखून, ओनिकोमाइकोसिस, ल्यूकोनीचिया, ओनिकोरेक्सिस और क्लब नेल। ल‍िवर खराब होने पर आपको ये जरूर द‍िखेंगी।

About the Author

... Read More