30 साल से पहले दिखने लगें ये 5 बदलाव तो सावधान डैमेज होने शुरू हो गया आपका लिवर, ऐसे करें जल्द से जल्द बचाव

Liver health tips: लिवर के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, खासतौर पर अगर किसी को 30 की उम्र से पहले ही ये लक्षण दिखने लगें तो एक बार डॉक्टर से इसकी जांच करा लेनी चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : January 3, 2024 12:11 PM IST

Early symptoms of liver damage: उम्र के साथ-साथ हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं, जो कि आम होते हैं। इन्हीं आम बदलावों में एजिंग से होने वाले शरीर के बदलाव भी हैं, जिन्हें भी सामान्य माना जाता है। उम्र के साथ-साथ हमारे शरीर के सभी अंग बूढ़े होने लगते हैं और उनकी काम करने की क्षमता कम होने लगती है। ज्यादातर लोगों में 50 की उम्र के बाद धीरे-धीरे शरीर के कई अंदरूनी अंगों से जुड़े लक्षण दिखने लगते हैं और इनमें किडनी व लिवर से जुड़े लक्षण भी शामिल हैं। लेकिन कई बार समय से पहले ऐसे लक्षण दिखना भी लिवर जैसी बीमारियों का संकेत हो सकते हैं, जिन्हें इग्नोर करना आपके लिवर को डैमेज कर सकता है। इस लेख में हम आपको शरीर में दिखने वाले कुछ ऐसे ही बदलावों के बारे में बताने वाले हैं, जो अगर खासतौर पर 30 की उम्र से पहले ही दिखने लगें तो लिवर की जांच करा लेनी चाहिए।

1. लिवर के आसपास सूजन

ज्यादातर लोग लिवल के आसपास की सूजन को पेट की सूजन समझकर इग्नोर कर देते हैं या फिर सामान्य पेनकिलर दवाएं लेने लगते हैं। लेकिन पेट में सूजन होना लिवर में सूजन का कारण हो सकती है, जिसकी जल्द से जल्द जांच कराना जरूरी है। खासतौर पर जिनकी उम्र 30 से कम है, उन्हें जल्द से जल्द इन लक्षणों की पहचान कर लेनी चाहिए।

2. गहरे रंग का पेशाब

वैसे तो पेशाब के रंग में बदलाव होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे दवाएं लेना, कम पानी पीना या कोई सप्लीमेंट्स लेना आदि। लेकिन अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार की दवाएं नहीं लेता है व पानी भी पर्याप्त मात्रा में पीता है और फिर भी ऐसे लक्षण उसे महसूस हो रहे हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लें। ऐसा करना कई बार लिवर को गंभीर रूप से डैमेज होने से बचा सकता है।

3. पीले रंग का मल

मल के रंग में पीलापन आना भी कई बार गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है और इनमें लिवर से जुड़े संकेत भी हो सकते हैं। हालांकि, वैसे तो डाइट में किसी तरह का बदलाव या दवाएं आदि लेने के कारण भी मल में पीलापन आ सकता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा पीलापन होना और वो भी 30 की उम्र से पहले तो यह लिवर से जुड़ी बीमराियों का संकेत हो सकता है।

4. दिनभर थकान रहना

जिन लोगों की उम्र 30 से कम है और उन्हें दिनभर थकान व कमजोरी जैसा महसूस होने लगा है, तो उन्हें जल्द से जल्द एक बार अपने लिवर की जांच करा लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जब लिवर ठीक से काम करना बंद कर देता है, तो इसके कारण कमजोरी व थकान जैसे लक्षण विकसित होने लगते हैं, जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए।

5. त्वचा में पीलापन आना

लिवर से जुड़ी बीमारियों के कारण त्वचा में पीलापन भी आने लगता है और खासतौर पर 30 की उम्र से पहले ये लक्षण दिखना बिल्कुल भी सामान्य नहीं माना जाएगा। ऐसी स्थिति में अगर किसी व्यक्ति कोई ऐसा किसी भी प्रकार का लक्षण महसूस होता है, तो उसे जल्द से जल्द डॉक्टर से दिखा लेना चाहिए।