Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रात में ही दिखाई देते हैं लिवर डैमेज के ये 4 लक्षण, ज्यादातर लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर

Liver Damage Symptoms At Night: लिवर डैमेज होने पर रात के समय कुछ लक्षण दिखाई दे सकते हैं। आइए, जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से -

रात में ही दिखाई देते हैं लिवर डैमेज के ये 4 लक्षण, ज्यादातर लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर

Written by priya mishra |Updated : December 30, 2024 12:39 PM IST

Signs Of Liver Damage At Night: लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है, जो शरीर में कई जरूरी कार्यों को करने के लिए जिम्मेदार होता है। यह शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करके बाहर निकलने का काम करता है। साथ ही, भोजन पचाने वाले बाइल प्रोटीन के उत्पादन और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी मदद करता है। लिवर में थोड़ी भी गड़बड़ी होने पर शरीर के कई प्रमुख अंग प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लिवर से जुड़ी समस्याएं लोगों में तेजी बढ़ रही हैं। लिवर डैमेज पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लक्षण ऐसे भी हैं, जो रात के समय अधिक स्पष्ट हो सकते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो लिवर को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको रात में नजर वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लिवर डैमेज का संकेत हो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से –

पैरों और टखनों में सूजन

लिवर डैमेज होने पर पैरों व टखनों में सूजन की समस्या हो सकती है। साथ ही, उस हिस्से में दर्द और ऐंठन भी महसूस हो सकती है। यह दर्द अक्सर रात के समय अधिक महसूस होता है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

 बार-बार नींद खुलना

अगर आपको अक्सर रात में ठीक से नींद नहीं आती है या सोते हुए बार-बार नींद टूटती है, तो यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, लिवर में खराबी के कारण शरीर में टॉक्सिंस का स्तर बढ़ जाता है, जिससे मस्तिष्क पर असर पड़ सकता है। इसके कारण नींद से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि, रात में नींद न आने के पीछे कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। ऐसे में, सही कारण का पता लगाने के लिए डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।

Also Read

More News

 थकान और कमजोरी

रात में समय अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना भी लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब लिवर सही ढंग से काम नहीं कर पाता है, तो शरीर में टॉक्सिंस का जमाव होने लगता है, जिससे थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।

रात में खुजली होना

रात के समय त्वचा में बहुत ज्यादा खुजली होना भी लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब लिवर ठीक तरह से काम नहीं करता है, तो शरीर में पित्त का स्तर बढ़ जाता है, जिससे त्वचा में खुजली होने लगती है। अगर आपको ऐसे लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।