Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
लिवर कैंसर (Liver Cancer) एक गंभीर बीमारी है, जो तब होती है जब लिवर की कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं। पबमेड सेंट्रल पर छपी रिसर्चबताती है कि लिवर कैंसर के शुरुआती लक्षण बहुत ज्यादा स्पष्ट नहीं होते हैं। यही कारण है कि लोगों को लिवर कैंसर का पता देरी से चलता है। लेकिन कुछ मामलों में शरीर के कुछ खास हिस्सों में लगातार होने वाला दर्द लिवर कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है।
आइए हरियाणा के सोनीपत स्थित एंडोमेड्रा अस्पताल के सीनियर ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अरुण कुमार गोयल से जानते हैं शरीर के किन हिस्सों में दर्द लिवर कैंसर का संकेत (Liver cancer ke shuruaati lakshan) हो सकता है।
डॉ. अरुण कुमार गोयल बताते हैं कि लिवर कैंसर का सबसे आम संकेत पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द या भारीपन महसूस होना हो सकता है। लिवर पेट के इसी हिस्से में स्थित होता है, इसलिए जब इसमें सूजन या ट्यूमर बनता है, तो उस क्षेत्र में लगातार दर्द या दबाव महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को यह दर्द हल्का होता है, जबकि कुछ मामलों में यह धीरे-धीरे बढ़ भी सकता है। किसी भी कारण से अगर पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द बढ़ता है, तो यह लिवर कैंसर का संकेत हो सकता है।

लिवर कैंसर होने पर पेट में सूजन (Abdominal swelling) और दर्द भी हो सकता है। डॉक्टर बताते हैं कि कई बार गलत खानपान और लाइफस्टाइल के कारण पेट में तरल पदार्थ जमा होने लगता है। इस मेडिकल कंडीशन को एसाइटिस (Ascites) कहा जाता है। इस स्थिति में पेट भारी महसूस होता है और दर्द या महसूस होता है। यह लिवर कैंसर का संकेत देती है।
डॉक्टर के अनुसार, जब लिवर में ट्यूमर बढ़ता है, तो यह डायाफ्राम (Diaphragm) पर दबाव डाल सकता है। इससे नसों के जरिए दर्द का एहसास दाहिने कंधे तक पहुंच सकता है। इसे referred pain कहा जाता है। अगर किसी कारण आपके दाहिने कंधे में दर्द हो रहा है तो यह जांच का विषय है। डॉ. अरुण कुमार गोयल सलाह देते हैं कि दाहिने कंधे में दर्द होने पर डॉक्टर से सलाह लेकर इलाज कराना चाहिए।
लिवर कैंसर के कुछ मामलों में मरीज को पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द महसूस हो सकता है। जब ट्यूमर बड़ा हो जाता है, तो यह आसपास की नसों और मांसपेशियों पर दबाव डाल सकता है, जिससे पीठ में असहजता या दर्द हो सकता है। ऐसी स्थिति में कई बार लोगों को उठने, बैठने यहां तक सीधे लेटने तक में परेशानी आती है। जिन लोगों को लगातार पीठ के ऊपरी हिस्से में दर्द की परेशानी होती है, उन्हें डॉक्टर से मिलकर लिवर कैंसर का टेस्ट करवाना चाहिए।

दर्द के अलावा लिवर कैंसर के कुछ अन्य लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं, जैसे:
यदि लोगों में यह लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं, तो उन्हें डॉक्टर से मेडिकल टेस्ट करवाने चाहिए।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।